नई गाड़ी के शौक ने पहुंचा दिया जेल : देहरादून में एक वाहन चोर पकड़ा गया जो अपने शौक पूरे करने के लिए ताबड़तोड़ गाड़ियां उड़ा रहा था… मामला तब खुला जब एक साथ कई शिकायते थाने में दर्ज कराई गईं…. दिनेश गोयल, वसंत विहार द्वारा अपनी एक्टिवा ग्रे कलर नंबर UK 07DR 1722 के चोरी होने, रजत गहलोत पुत्र विजेंद्र कुमार निवासी सुभाष नगर द्वारा अपनी स्कूटी संख्या UK 07 DH 8607 तथा लक्ष्मण पासवान पुत्र जोगेंद्र पासवान निवासी शास्त्री नगर खाल थाना बसंत विहार द्वारा अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK 07FD 2988 स्प्लेंडर रंग काला चोरी हो जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त तहरीरों के आधार पर थाना बंसन्त विहार पर अंतर्गत धारा 303(2)BNS के तहत अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।
क्षेत्र में लगातार हुई वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन कर संधिक्तो के सम्बन्ध में सूचना एकत्रित की गयी।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा हरबंसवाला चेक पोस्ट पर बिना नंबर की मोटरसाइकिल के चालक को चेकिंग हेतु रोका गया, जिससे पूछताछ करने पर चालक द्वारा अपना नाम सुदन थापा पुत्र संत बहादुर थापा निवासी मकान नंबर 159 फेस सेकंड वसंत विहार देहरादून बताया गया। पुलिस टीम द्वारा बिना नंबर की मोटरसाइकिल के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर वाहन चालक द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को दिनांक 06 मार्च 25 को शास्त्रीनगर खाला से चोरी करना तथा मोहित नगर, बल्लीवाला चौक व डालनवाला क्षेत्र से भी वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देना स्वीकार किया गया, जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा चाय बागान खंडहर के अंदर से चोरी की 03 स्कूटी बरामद की गयी।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा उसे नयी- नयी गाड़ियां चलाने का शौक है, जिसके लिए वह वाहन चोरी की घटनाओं का अंजाम देता है तथा जो गाड़ी उसे पसंद नहीं आती है, उसे वह राह चलते व्यक्तियों को सस्ते में बेच देता है। अभियुक्त पूर्व में भी वाहन चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानो में चोरी व अन्य अपराधों के 14 अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्त का नाम सुदन थापा है जो वसंत विहार, देहरादून का रहने वाला है।

