महावतार नरसिम्हा का ऐतिहासिक कारनामा :- नमस्कार, आप देख रहे हैं खोजी नारद, दोस्तों बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त एक ही नाम गूंज रहा है, “महावतार नरसिम्हा” 25 जुलाई 2025 को रिलीज हुई यह एनिमेटेड फिल्म अब भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपने नाम का डंका बजा रही है। सिर्फ 3 हफ्तों में इस फिल्म ने कर दिखाया वो कारनामा, जो कई बडी बडी फिल्मों के लिए सपना होता है, मेकर्स के अनुसार, महावतार नरसिम्हा ने वर्ल्डवाइड 2 सौ 10 करोड रुपये का आंकडा पार कर लिया है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- धराली-हर्षिल क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी
भारत से लेकर विदेशों तक, हर जगह धूम, देश में तो लोग इस फिल्म को बार बार देखने जा रहे हैं, लेकिन विदेशों में भी इसका जादू सिर चढकर बोल रहा है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार धीमी नहीं हुई। सैकनिल्क की रिपोर्ट कहती है 17 दिन यानी तीसरे सोमवार को भी इसने 5.25 करोड रुपये की शानदार कमाई की।
भारत में इसका टोटल कलेक्शन अब 174.90 करोड रुपये हो चुका है। कहानी में है भक्ति और वीरता का संगम, यह फिल्म भगवान विष्णु के प्रिय भक्त प्रह्लाद और उनके अवतार नरसिम्हा की अद्भुत कथा पर आधारित है. एक ऐसी कहानी, जिसमें है अधर्म के खिलाफ संघर्ष, भक्त की अटूट आस्था और भगवान का दिव्य रूप. इसका एनिमेशन, बैकग्राउंड म्यूजिक और इमोशनल सीन्स हर उम्र के दर्शकों को जोड लेते हैं।
रिकॉर्ड तोड सफलता, सिर्फ 40 करोड रुपये के बजट में बनी महावतार नरसिम्हा अब भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन चुकी है। इसने हनुमान और स्पाइडर मैन अक्रॉस द स्पाइडर वर्स जैसी फिल्मों को पीछे छोड दिया है। यह सिर्फ बॉक्स ऑफिस की जीत नहीं है बल्कि भारतीय पौराणिक कथाओं की वैश्विक जीत भी है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- उत्तरकाशी में NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
भविष्य का रास्ता खोलती एक फिल्म, होम्बले फिल्म्स ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा, “महावतार नरसिम्हा सिर्फ एक फिल्म नहीं, यह हमारी संस्कृति, हमारे देवताओं और हमारे विश्वास की आत्मा है जिसे दुनिया भर ने अपनाया है।”
इस फिल्म ने साबित कर दिया कि सही कहानी, दमदार प्रेजेंटेशन और भारतीयता का स्पर्श दुनिया में कहीं भी दर्शकों के दिल जीत सकता है. तो दोस्तों, ‘महावतार नरसिम्हा’ का जादू जारी है, और अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी, तो यकीन मानिए, आप इस साल की सबसे बडी सिनेमैटिक यात्रा मिस कर रहे हैं।

