By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Mool Niwas : पहाड़ी मुंह ताक रहा और उत्तराखण्ड को धर्मशाला बना दिया – विनोद चमोली
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Mool Niwas : पहाड़ी मुंह ताक रहा और उत्तराखण्ड को धर्मशाला बना दिया – विनोद चमोली
वीडियो

Mool Niwas : पहाड़ी मुंह ताक रहा और उत्तराखण्ड को धर्मशाला बना दिया – विनोद चमोली

इसके पहले संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने 25 साल के रोडमैप पर चर्चा की शुरुआत करते हुए सभी दलों की भूमिका का उल्लेख करते हुए सकारात्मक चर्चा पर जोर दिया.

admin
Last updated: 2025/11/05 at 11:36 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • बयानों के लिए हमेशा चर्चाओं में रहने वाले मुखर धर्मपुर से विधायक विनोद चमोली ने कहा कि उत्तराखंड को धर्मशाला बना दिया गया है.
  • भाजपा विधायक ने कहा कि आज लोग सड़कों पर चिल्ला रहे हैं.
  • इसके आगे बोलते हुए चमोली ने कहा कि गैरसैंण में अपर मुख्य सचिव स्तर का अधिकारी क्यों नहीं तैनात किया गया.

Mool Niwas :  पहाड़ी मुंह ताक रहा और उत्तराखण्ड को धर्मशाला बना दिया :- वैसे तो उम्मीद थी की देहरादून (Dehradun ) की अस्थायी राजधानी (temporary capital) विधानसभा मंडप में माननीय कुछ ठोस , तर्कसंगत , जनहित और राज्यहित के मुद्दों पर सार्थक और प्रभावी चर्चा करेंगे लेकिन हुआ वही जो हर बार होता है। बिजली , पानी , सड़क , भ्र्ष्टाचार , मेरी उपलब्धि तुम्हारी नाकामी के बीच ही वक़्त गुजर गया और अंत में संवेदनशील मुद्दा मूल निवास (Mool Niwas) , गैरसैण और स्थाई राजधानी पर जाकर ये सत्र थम सा गया। इन सके बीच छाए रहे चर्चित विधायक विनोद चमोली (MLA Vinod Chamoli)  , उमेश कुमार और पहाड़ के कुछ चुनिंदा विधायक और उनके बोल राज्य गठन के रजत जयंती (Silver Jubilee of State Formation) साल में उत्तराखण्ड विधानसभा (Uttarakhand Legislative Assembly) के विशेष सत्र में विकास के रोडमैप, भ्र्ष्टाचार, मूल निवास, भू कानून (land law) , पलायन, स्थायी राजधानी गैरसैंण (Permanent capital Gairsain) , परिसीमन, अतिक्रमण, स्वास्थ्य,शिक्षा व अधिकारियों की मनमानी जैसे मसले भी उठे। शराब की फैक्ट्रियों से लेकर जमीनों की खरीद फरोख्त का मुद्दा भी सदन में गरमाया और पक्ष विपक्ष ने जमकर एक दूसरे पर आरोप भी जड़े। सत्र के पहले दिन जहां नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने अधिकारियों के निरकुंश रवैये और पलायन पर घेरा तो उप नेता भुवन कापड़ी ने विधायक निधि पर 15 प्रतिशत लिए जाने पर अधिकारियों को लपेट लिया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

इसके पहले संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल  (Parliamentary Affairs Minister Subodh Uniyal) ने 25 साल के रोडमैप  (Roadmap) पर चर्चा की शुरुआत करते हुए सभी दलों की भूमिका का उल्लेख करते हुए सकारात्मक चर्चा पर जोर दिया। कांग्रेस व भाजपा विधायक कुछ मुद्दों को लेकर पार्टी लाइन से अलग हटते हुए बेबाक नजर आए। जब भाजपा विधायक व आंदोलनकारी विनोद चमोली  (Activist Vinod Chamoli) ने मूल निवास  (Mool Nivaas)  के मुद्दे को उठाते हुए सदन ही नहीं पूरे प्रदेश को गर्मा दिया। इस मुद्दे पर उत्तराखंडी (Uttarakhandi) व पहाड़ (pahaad)बनाम मैदान की हवा घुलते ही हरिद्वार जिले से जुड़े कांग्रेसी विधायक भी अपनी सीट से उठ खड़े हुए।

बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Govinda Apology : “गोविंदा ने पत्नी सुनीता के बयान पर मांगी माफी — जानिए पूरा मामला!”

बयानों के लिए हमेशा चर्चाओं में रहने वाले मुखर धर्मपुर से विधायक विनोद चमोली ने कहा कि उत्तराखंड (Uttarakhand ) को धर्मशाला बना दिया गया है। दस-पन्द्रह साल पहले आये लोग उत्तराखण्ड में पैसे कमा रहे हैं और यहां का पहाड़ी मुंह ताकता रह जाता है। भाजपा विधायक ने कहा कि राज्य की लड़ाइयां लड़ने के बाद, आज उन्हें सुनना पड़ रहा है कि आखिर मूल निवास की अवधि क्यों तय नहीं हुई। क्या यह पहली निर्वाचित कांग्रेस सरकार को तय नहीं करना चाहिए था। असली दोषी कौन है?

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

 

भाजपा विधायक ने कहा कि आज लोग सड़कों पर चिल्ला रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि जिन लोगों ने उत्तराखंड (Uttarakhand ) का नाश मारा। और चौराहे पर खड़ा किया। आज उनको भी मजबूरी में सुनना पड़ रहा है। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने सदन में “मूल निवास प्रमाणपत्र” (“mool nivaas pramaanapatr”) तथा उसके मानदंडों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में मूल निवास का स्पष्ट कानून हो, “कट-ऑफ डेट” तय हो। चमोली ने कहा कि हर राज्य में मूल निवास की स्पष्ट नियमावली है। लेकिन उत्तराखण्ड में मूल निवासी किसे माना जाय, इस पर असमंजस बना हुआ है।

बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Big Bash League 2025 : चोट ने तोड़ा सपना, अश्विन नहीं खेल पाएंगे बिग बैश लीग, इतिहास रचने से चूके!

इसके आगे बोलते हुए चमोली ने कहा कि गैरसैंण (Gairsain) में अपर मुख्य सचिव स्तर का अधिकारी क्यों नहीं तैनात किया गया। विधायक विनोद चमोली ने मैदानी क्षेत्रों में मूल निवास की प्राथमिकता के मुद्दे को भी उठाया। साथ ही मूल निवास व भू कानून के मुद्दे पर प्रदेश में जारी आंदोलन को भी समय की मांग करार दिया। तय नीति के तहत चमोली (Chamoli ) को कृषि पर बोलना था लेकिन वे मूल निवास  (mool nivaas)  और गैरसैंण पर तय अवधि से अधिक 30 मिनट तक धाराप्रवाह बोलते रहे। सोशल मीडिया में अब जमकर चमोली के ब्यान ट्रोल किये जा रहे हैं और लोगों में अलग अलग प्रतिक्रियाएं दिखाई सुनाई दे रही है।

You Might Also Like

UttarakhandGhostVillage :जहां उम्मीद लौटे, वहां गांव फिर से बसते हैं

GoluDevta : जहां घंटियों की गूंज में मिलते है सच्चे न्याय की पुकार वही है गोलू देवता का दरबार

GhostVillage : घोस्ट विलेज संवारें उत्तराखंडी – अनिल बलूनी

ViralAudio : सीबीआई, वीआईपी और पूर्णसत्य की उम्मीदें !

SimpsonsPredictions : The Simpsons के निर्माता पर लगे ये आरोप सच हैं या सिर्फ रहस्य और सनसनी का खेल

TAGGED: #bjp, #bjp uttarakhand, #Devbhoomi, #inc uttarakhand, #narendra modi, Congress Uttarakhand, constituency controversy, dehradun, disaster management Uttarakhand, domicile certificate, environment concerns, folk culture Uttarakhand, Gairsain capital, Haridwar politics, hill development, hill politics, hill vs plain debate, job crisis Uttarakhand, job reservation Uttarakhand, khoji narad, khoji narad bareaking news, land consolidation, land demarcation, local culture, local employment, Mool Niwas, plain development, political statements Uttarakhand, pushkar singh dhami, rural-urban migration, Sanatani culture, State Development, state policy debate, statehood anniversary, Tehri, Udham Singh Nagar, uttarakhand, Uttarakhand Assembly, Uttarakhand Assembly row, Uttarakhand capital demand, Uttarakhand demography, uttarakhand economy, Uttarakhand education, Uttarakhand Future, Uttarakhand government, Uttarakhand identity, Uttarakhand migration, Uttarakhand MLAs, Uttarakhand News, Uttarakhand politics, Uttarakhand protests, Uttarakhand public dialogue, Uttarakhand social issues, Uttarakhand symbolism, Uttarakhand vision, Uttarakhand youth, verified voter list, vinod chamoli

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 5, 2025 November 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Childcare : शादियों में बच्चे संभालने का कारोबार कीजिये शुरू
Next Article Bride Arrives With Baraat Bride Arrives With Baraat : दूल्हा विदा कराने बारात लेकर पहुंची दुल्हन  

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?