By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने रचा इतिहास
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने रचा इतिहास
उत्तराखण्ड

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने रचा इतिहास

शिविरों के दौरान लाखों लोगों ने विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग कराई.

admin
Last updated: 2025/10/02 at 5:27 AM
admin
Share
5 Min Read
The "Healthy Women, Strong Family Campaign" created history.
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने रचा इतिहास
SHARE
Highlights
  • स्क्रीनिंग और जाँच में रिकॉर्ड भागीदारी.
  • परामर्श, कार्ड और रक्तदान में ऐतिहासिक सफलता.
  • स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताई भविष्य की रणनीति.

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने रचा इतिहास :-  उत्तराखंड में चल रहे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने बहुत कम समय में जो सफलताएं और उपलब्धियाँ हासिल की हैं उसमें सचिव डॉ आर, राजेश कुमार का शानदार नेतृत्व अहम भूमिका में नज़र आया है । यही वजह है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2025 तक प्रदेशभर में आयोजित 20,495 स्वास्थ्य शिविरों में अब तक 12.50 लाख से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

Contents
स्क्रीनिंग और जाँच में रिकॉर्ड भागीदारीपरामर्श, कार्ड और रक्तदान में ऐतिहासिक सफलतास्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताई भविष्य की रणनीति

बड़ी ख़बर एक क्लिक में  :- भिंडी का पानी पीने के फायदे

स्क्रीनिंग और जाँच में रिकॉर्ड भागीदारी

शिविरों के दौरान लाखों लोगों ने विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग कराई। हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग में 5.46 लाख लोग शामिल हुए। इसी प्रकार 5.17 लाख लोगों ने डायबिटीज़ की जाँच कराई। कैंसर (ओरल, सर्वाइकल और ब्रेस्ट) की स्क्रीनिंग भी बड़े पैमाने पर हुई, जिसमें 4.63 लाख लोगों की जाँच की गई। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 1.88 लाख लोगों की एनीमिया जांच की गई, वहीं 1.42 लाख बच्चों को टीकाकरण की सुविधा दी गई। तपेदिक (टीबी) के लिए 92 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिससे गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान संभव हो सकी।

परामर्श, कार्ड और रक्तदान में ऐतिहासिक सफलता

अभियान के दौरान केवल स्क्रीनिंग ही नहीं, बल्कि परामर्श सेवाएँ भी बड़े पैमाने पर दी गईं। अब तक 66 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर परामर्श (काउंसलिंग) प्रदान की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाने के लिए 11,594 आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्ड जारी किए गए हैं।

इसी तरह, रक्तदान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान सामने आया है। अब तक 66,926 लोग ब्लड डोनर के रूप में पंजीकृत हुए और 8,798 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। यह आँकड़े प्रदेश में बढ़ती सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य सेवा के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाते हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में  :- केला खाने के अचूक फायदे

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव है। उत्तराखंड सरकार ने हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का संकल्प लिया है। इतने कम समय में लाखों लोगों का इन शिविरों में आकर स्वास्थ्य लाभ लेना इस बात का प्रमाण है कि जनता स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रही है। आने वाले समय में हम इस अभियान को और व्यापक बनाएँगे और हर घर तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाएँगे।”

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि “उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। यह अभियान केवल एक आयोजन नहीं बल्कि स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत है। हाइपरटेंशन, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग से समय पर पहचान और उपचार संभव होगा। साथ ही आयुष्मान भारत योजना, टीबी नियंत्रण और ब्लड डोनेशन जैसी गतिविधियाँ भी ऐतिहासिक रूप से सफल रही हैं। हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड को स्वस्थ राज्य बनाने में कोई कोताही न हो।”

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताई भविष्य की रणनीति

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” उत्तराखंड को स्वस्थ और सशक्त समाज की ओर ले जाने वाला ऐतिहासिक कदम है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा आने वाले महीनों में और अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएँगे।

विशेष रूप से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयाँ भेजी जाएँगी ताकि कोई भी नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रह सके। शिविरों में आने वाले प्रत्येक मरीज का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा और उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

You Might Also Like

DMSavinBansal : डीएम ने पकडी दवा कारोबारी की अजब ग़ज़ब होशियारी 

RojgarMela : रोजगार मेला 19 फरवरी को गरुड़ में , आप भी कीजिए आवेदन

TehriGarhwalHouse : टिहरी गढ़वाल हाउस एक हजार करोड़ में बिकने की चर्चा

WomenEmpowerment : प्रेरणादायी महिलाओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

UttarakhandNews : परिवहन नेटवर्क विकसित करने पर फोकस -डॉ आर राजेश कुमार

TAGGED: #BetterTomorrow, #CareForHer, #EmpoweredWomen, #EmpowerHer, #EmpowermentJourney, #FamilyBond, #FamilyCare, #FamilyStrength, #FamilySupport, #FamilyWellness, #FitnessForHer, #FitWomen, #GoodHealth, #GoodLife, #HappyFamilies, #HealthFirst, #HealthyChoice, #HealthyFuture, #HealthyHearts, #HealthyLifestyle, #HealthyMinds, #HealthyNation, #HealthyWomen, #HerStrength, #LifeInBalance, #narendra modi, #NariShakti, #PowerOfWomen, #RiseWithHealth, #SheInspires, #SheLeads, #SheMatters, #StrengthInHealth, #StrongerFamilies, #StrongerHealth, #StrongerTogether, #StrongFamilies, #TogetherWeGrow, #WellbeingFirst, #WellnessForAll, #WellnessGoals, #WellnessJourney, #WellnessMatters, #WellnessVibes, #WellnessWave, #WomenEmpowerment, #WomenLeadership, #WomenPower, #WomenRising, #WomenWellness, dehradun, HealthyLiving, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2025 October 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Pawan Kalyan's 'OG' is an OTT blast! When will it release on Netflix? Pawan Kalyan की ‘OG’ का OTT धमाका! Netflix पर कब होगी Release?
Next Article Urvashi Rautela rocks Paris Fashion Week उर्वशी रौतेला ने पेरिस फैशन वीक में मचाया धमाल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MysteryVillage
MysteryVillage : जहाँ नींद नहीं आती, वहाँ नींद खुद आती है
खोजी नारद कहिंन February 18, 2026
DMSavinBansal
DMSavinBansal : डीएम ने पकडी दवा कारोबारी की अजब ग़ज़ब होशियारी 
उत्तराखण्ड February 18, 2026
RojgarMela
RojgarMela : रोजगार मेला 19 फरवरी को गरुड़ में , आप भी कीजिए आवेदन
उत्तराखण्ड February 18, 2026
SamudrikShastra
SamudrikShastra : होंठ, ठुड्डी और भौहें…महिलाओं का स्वभाव
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?