By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड में मंत्री बनने का ख्वाब देखने वाले कई विधायकों के अरमानों के पंख लगने शुरू, धामी कैबिनेट में मंत्रिमंडल में होगा बड़ा बदलाव:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड में मंत्री बनने का ख्वाब देखने वाले कई विधायकों के अरमानों के पंख लगने शुरू, धामी कैबिनेट में मंत्रिमंडल में होगा बड़ा बदलाव:
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मंत्री बनने का ख्वाब देखने वाले कई विधायकों के अरमानों के पंख लगने शुरू, धामी कैबिनेट में मंत्रिमंडल में होगा बड़ा बदलाव:

admin
Last updated: 2023/07/05 at 6:25 AM
admin
Share
4 Min Read
dhami cabinet
dhami cabinet
SHARE

मीडिया में बनी सुर्खियां के मुताबिक मंत्री बनने का ख्वाब देखने वाले कई विधायकों के अरमानों के पंख लगने शुरू हो गए हैं उधर सूत्रों के मुताबिक दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है।

यह माना जा रहा है कि जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व को हरी झंडी मिल जाएगी।

फिलहाल जानकारी के मुताबिक धामी मंत्रिमंडल में वर्तमान में 4 पद खाली हैं जिसमें विभिन्न ना हो नामों की चर्चा हो रही है उनमें स्पीकर रितु खंडूरी भूषण और बंशीधर भगत, खजान दास, आदेश चौहान, विनोद कंडारी और बिशन सिंह चुफाल उमेश के नाम की चर्चाएं हो रही हैं।

हालांकि सभी जानते हैं कि बीजेपी सरप्राइस देती रही है।

सूत्रों की मानें तो दिल्ली में सीएम धामी ने हाईकमान के सामने मंत्रियों की परर्फोमेंस और खाली पड़ी चार सीटों को लेकर भी चर्चा की है।

हालांकि ये तय माना जा रहा है कि मंत्रीमंडल के नए स्वरुप में लोकसभा चुनाव की छाप दिखनी तय है।

सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर भी चर्चा की।

इस बीच धामी मंत्रिमंडल में शामिल कुछ मंत्रियों की छुट्टी होने और नए युवा चेहरों पर दांव खेलने की चर्चा तेज हो गई है।

धामी सरकार में 7 कैबिनेट मंत्री हैं। जिनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा शामिल हैं।

वर्तमान में लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय समीकरण और जातीय समीकरणों को साधने की चुनौती भी है।

मीडिया रिपोर्ट्स और भाजपा सूत्रों की मानें तो 3 मंत्री अपनी परफोर्मेंस और हाईकमान की रिपोर्ट में फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

इनमें धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल और सौरभ बहुगुणा शमिल हैं। बीते दिनों सबसे ज्यादा विवादों में रहे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को हटाने को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं।

माना जा रहा हे कि अग्रवाल पर गाज गिरनी तय है।इसके अलावा सतपाल महाराज को लोकसभा चुनाव को देखते हुए दूसरी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।

महिला कोटे से मंत्री बनीं रेखा आर्य को लेकर भी संगठन और धामी सरकार बड़ा कदम उठाने की चर्चा है।

हालांकि महिला कोटे से किसको मंत्री बनाया जाए इसको लेकर भी तस्वीर साफ नहीं है।

इस बीच स्पीकर ऋतु खंडूरी को कैबिनेट में लाने और उनकी जगह महाराज को स्पीकर बनाने की चर्चा सोशल मीडिया में चल रही है।

धामी सरकार में सबसे भारी भरकम मंत्री माने जा रहे गणेश जोशी मंत्रिमंडल में बने रहते हैं या फिर दूसरी जिम्मेदारी सौंपी जाए इस पर सीएम धामी को ही फैसला लेना है।

इस बीच दलित कोटे से देहरादून की राजपुर सीट से विधायक खजानदास और फकीर राम टम्टा में से किसी एक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की सबसे ज्यादा संभावना जताई जा रही है।

युवा चेहरों में देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी और रानीखेत से विधायक प्रमोद नैनवाल को भी मंत्री बनाने की चर्चा अंदरखाने हो रही है।

पुराने दिग्गज चेहरों बंशीधर भगत और विशन सिंह चुफाल को पार्टी फिर से मौका देगी या फिर उम्र के लिहाज से बाहर बैठाएगी इसको लेकर भी अभी संशय बना हुआ है।

इसके अलावा जिन चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा लंबे समय से होती रही है, उनमें मुन्ना सिंह चैहान, उमेश शर्मा काउ शामिल हैं।

 

 

 

You Might Also Like

BadrinathSnowfall : बर्फ़ से ढकी बद्रीनाथ धाम की वादियाँ

TanakpurWeddingDestination : आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन बनेगा टनकपुर – धामी

ChampawatHealthGift : चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

ParkingProjects : पहाड़ों में पार्किंग से खत्म होगा जाम का झाम !

OdishaMediaDelegation : ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने वन्यजीव-अनुकूल विशेषताओं का जायज़ा लिया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 5, 2023 July 5, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article met the prime minister मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से की मुलाक़ात:
Next Article pm modi bells the cat when he favors implementation पीएम मोदी ने तब बिल्ली के गले में घंटी बांध दी, जब उन्होंने समान नागरिक संहिता को लागू करने का पक्ष लिया, संविधान में वॢणत समानता के महत्व पर डाला प्रकाश:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RaulanMahotsav
RaulanMahotsav : पुरुष बनते हैं दुल्हन, शराब से होती है पूजा… क्यों खास है हिमाचल का राउलाने मेला?
वीडियो March 16, 2026
BadrinathSnowfall
BadrinathSnowfall : बर्फ़ से ढकी बद्रीनाथ धाम की वादियाँ
उत्तराखण्ड March 16, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता
Uncategorized March 16, 2026
HemkundSahib2026
HemkundSahib2026 : 23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंट साहिब के कपाट
Uncategorized March 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?