By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें
वीडियो

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

अब एक क्लिक पर जानिए देश-दुनिया की सबसे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, हर कोने से ताज़ा अपडेट!

admin
Last updated: 2025/05/29 at 11:46 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • दुनिया हिलाने वाली बड़ी खबरें! देश-विदेश से अब तक की सबसे बड़ी रिपोर्ट.
  • ब्रेकिंग: अब तक की सबसे बड़ी घटनाएं, पल-पल की अपडेट.
  • दुनिया की सबसे बड़ी ब्रेकिंग!

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : गोल्डन कार्ड योजना को लेकर सरकार का बड़ा कदम

राज्य सरकार ने राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को 75 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। कैबिनेट ने विभाग को विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है। बैठक में कर्मचारियों के अंशदान बढ़ाने पर भी चर्चा हुई जिसपर हितधारकों से सुझाव लेने को कहा गया है। वर्तमान में विभाग को अस्पतालों को 104 करोड़ रुपये के बिलों का भुगतान करना है।

Contents
देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : गोल्डन कार्ड योजना को लेकर सरकार का बड़ा कदम‘स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना सरकार की प्रतिबद्धता’विकसित कृषि संकल्प अभियान को राज्य ने कसी कमरउत्तराखंड के सभी जिलों में सड़क सुरक्षा हाईवे पर अब और कड़ी निगरानीउत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग केंद्रग्लोगी के पास हादसा…मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिरीसीबीआई ने फिर तेज की जांचफिर डरा रहा कोरोनाDelhi में 40 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तारसोने के दाम में आई भारी गिरावट

‘स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना सरकार की प्रतिबद्धता’

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कैबिनेट ने जनता के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और महिलाओं को रोजगार देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली में संशोधन किया गया है। मेगा इंडस्ट्रियल नीति-2025 को मंजूरी दी गई है और योग नीति को अपनाने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान को राज्य ने कसी कमर

उत्तराखंड में विकसित कृषि संकल्प अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की समीक्षा की। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ओडिशा के पुरी से इस अभियान की शुरुआत करेंगे और मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। यह अभियान कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने का काम करेगा।

उत्तराखंड के सभी जिलों में सड़क सुरक्षा हाईवे पर अब और कड़ी निगरानी

देहरादून समेत सभी जिलों के राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमित निगरानी के लिए हाई-वे पेट्रोलिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा। पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें अब सीमावर्ती क्षेत्रों से आगे भी पेट्रोलिंग करेंगी। रात में भी पेट्रोलिंग की जाएगी ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और घायलों को तुरंत मदद मिल सके। यह निर्णय सड़क सुरक्षा नीति के अंतर्गत लिया गया है।

उत्तराखंड में बनेंगे पांच नए योग केंद्र

उत्तराखंड सरकार ने योग को बढ़ावा देने के लिए नई योग नीति को मंजूरी दी है। इसके तहत 2030 तक पांच नए योग केंद्र खोले जाएंगे और आयुष केंद्रों में योग सेवाएँ मिलेंगी। पर्वतीय क्षेत्रों में केंद्र खोलने पर 20 लाख तक का अनुदान मिलेगा। सरकार योग अनुसंधान को भी बढ़ावा देगी और योग संस्थानों का पंजीकरण किया जाएगा। इस नीति के क्रियान्वयन में 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ग्लोगी के पास हादसा…मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिरी

देहरादून मसूरी मार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है।

सीबीआई ने फिर तेज की जांच

स्टिंग मामले में एक बार फिर से सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। नए विवेचना अधिकारी ने न्यायालय के माध्यम से नोटिस भेज मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया है। हरिद्वार के एक विधायक बयान दर्ज करा चुके हैं।

फिर डरा रहा कोरोना

देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1252 हो गई है और अभी तक कुल 13 लोगों की मौत हुई है। यूपी के एक व्यक्ति की चंडिगढ़ में इलाज के दौरान मौत हुई है। उसे सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

Delhi में 40 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने 40 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस गृह मंत्रालय के निर्देश पर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने के अभियान में जुटी है। जांच में पता चला है कि बंगाल में बैठे दलाल इन्हें सीमा पार कराकर दस्तावेज बनवाते हैं और रिसीवर नेटवर्क इन्हें दिल्ली में काम पर लगाते हैं।

सोने के दाम में आई भारी गिरावट

आज 29 मई को सोने के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जल्द से जल्द खरीद लें। इससे पहले की कीमत में फिर बढ़ोतरी दर्ज की जाए। एमसीएक्स में अभी 10 ग्राम सोने का भाव 500 रुपये से भी ज्यादा लुढ़का है।

You Might Also Like

RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात

TheKeralaStory2 : “सच क्या है? सियासत या सिनेमा? सवालों के घेरे में ‘द केरल स्टोरी 2’

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

UttarakhandNews : 11 देशों के प्रतिनिधियों ने बाणगंगा में किया अध्ययन

ElMenchoDeath : El Mencho की मौत का राज

TAGGED: #AlertIndia, #BigNews, #BreakingNow, #ChinaIndia, #CurrentAffairs, #DailyUpdate, #EconomicCrisis, #ExplosiveNews, #FlashNews, #GlobalPolitics, #GlobalTensions, #GlobalUpdate, #HeadlineNews, #HeadlineToday, #HeavyRain, #HighAlert, #IndiaBulletin, #IndiaLive, #IndiaToday, #IndiaUpdate, #InternationalNews, #InternationalTensions, #LiveUpdate, #MajorUpdate, #MilitaryAlert, #narendra modi, #NationInShock, #NationWideNews, #NaturalDisaster, #NewsAlert, #NewsBlast, #NewsOfTheDay, #ParliamentNews, #PoliticalNews, #StockMarketCrash, #SupremeCourt, #TerrorAttack, #TodayInNews, #Top10News, #TopHeadlines, #TopNewsIndia, #UNAlert, #WarThreat, #WorldBreaking, #WorldNews, bollywoodnews, breakingnews, dehradun, indianews, IndiaPolitics, khoji narad, khoji narad breakingnews, pushkar singh dhami, trendingnews, uttarakhand, weatherupdate

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 29, 2025 May 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कमल हासन राज्यसभा आ रहे हैं कमल हासन राज्यसभा आ रहे हैं
Next Article माउंट एवरेस्ट चढ़ी भारत की पहली नेत्रहीन छोंजिन अंगमो माउंट एवरेस्ट चढ़ी भारत की पहली नेत्रहीन छोंजिन अंगमो

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?