देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : रामनगर में वन गुर्जरों से 25 हेक्टेयर जमीन खाली कराई
तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के आमपोखरा रेंज के तुमड़िया खत्ता में वन गुर्जरों की ओर से कब्जाई गई भूमि को खाली कराया गया। भारी फोर्स की मौजूदगी में 25 हेक्टेयर वन भूमि पर विभाग ने कब्जा लिया।
आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (शुक्रवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून में दो दिन तो छोड़िए 10 दिन में भी नहीं आ रहे कूड़ा उठान वाहन
देहरादून में नगर निगम के दावों के बावजूद कूड़ा उठान की स्थिति चिंताजनक है। कई इलाकों में हफ़्तों तक कूड़ा गाड़ियां नहीं आ रही हैं। दैनिक जागरण को एक ही दिन में 100 से अधिक शिकायतें मिलीं। रायपुर वार्ड-66 के लोग सबसे ज़्यादा परेशान हैं जहां हफ़्ते में सिर्फ़ एक बार कूड़ा उठान होता है। लोगों ने निगम से शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।
भाजपा हरीश रावत को कभी भी गंभीरता से नहीं लेती है
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पर तंज कसते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जैसा हरीश रावत ने कहा कि वे 2027 का चुनाव नहीं लड़ेंगे तो हरीश रावत को राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि कांग्रेस उन्हें गंभीरता से लेती नहीं है और भाजपा ने तो हरीश रावत को कभी गंभीरता से लिया ही नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा फिर से अपनी सरकार बनाने में सफल रहेगी।
एक देश, एक चुनाव पर केंद्रीय चुनाव समिति की प्रेस वार्ता
एक देश एक चुनाव को लेकर ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रही। संसदीय समिति की टीम उत्तराखंड के विभिन्न दलों के नेताओं और अधिकारियों के साथ एक देश, एक चुनाव के विषय पर गहन चर्चा की। समिति ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को इस दौरे के दौरान विभिन्न लोगों से चर्चाओं के बाद जानकारी दी कि राज्य सरकारों से अनुरोध किया गया है कि वे आगामी छह महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
बेजुबान भी गर्मी से बेहाल – ZOO के जानवरों का कैसा है हाल ?
देहरादून चिड़ियाघर में मौजूद तमाम पक्षियों और दूसरे वन्यजीवों की करें तो वो भी मौसम बदलने के बाद तेज धूप से बेचैन दिखाई दे रहे हैं।आपको बता दें कि छोटे वन्यजीव गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं, ऐसे में छोटी चिड़िया को गर्मी की मार से बचाने के लिए सबसे ज्यादा कोशिश हो रही है. गर्मी बढ़ने के बाद वन्यजीवों के खानपान पर भी इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है और चिड़ियाघर प्रशासन गर्मी से बचाने के लिए जरूरी खानपान को भी वन्यजीवों के डाइट में जोड़ रहा है. इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को मौसमी फल खाने के लिए दिए जा रहे हैं, खास तौर पर ऐसे फल जो रसीले हो और जिसे खाकर वह तरोताजा महसूस करें.
गंगोत्री नेशनल पार्क
वन विभाग की ओर से गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में लगाए गए कैमरों में इस वर्ष कस्तूरी मृग की तस्वीरें कैद हुई है। वहीं इसके साथ ही स्नो लेपर्ड सहित भूरा भालू की तस्वीरें भी जोड़े और झुंड में देखी गई है। इससे पार्क प्रशासन उत्साहित नजर आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह तस्वीरें पार्क क्षेत्र की सुरक्षित पर्यावरणीय और पारिस्थितिक तंत्र की ओर संकेत कर रहे हैं। गंगोत्री नेशनल पार्क को दुर्लभवन्य जीवों का घर कहा जाता है।
निकिता दत्ता को हुआ कोरोना
कोविड-19 (Covid-19) वायरस एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है. भारत में कोरोना के कई केस सामने आए हैं. बीते दिनों एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. अब फिल्म ‘कबीर सिंह’ फेम एक्ट्रेस निकिता दत्ता (Nikita Dutta) को कोरोना हो गया है. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. निकिता दत्ता ने बताया है कि उन्हें और उनकी मां कोविड-19 पॉजिटिव निकली हैं. कोरोना होने के बाद निकिता दत्ता ने अपने सभी को प्रोजेक्ट को सस्पेंड कर दिया है.
‘भारत अंदर आ कर ठोक गया’
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमला कर उन्हें तबाह किया। इसके बाद पाकिस्ता द्वारा ड्रोन्स से हमला करने की कोशिश के बाद भारत ने पाकिस्तान के 11 एअरबेसों को तबाह कर दिया। अब पाकिस्तानी सीनेटर ने चकलाता एअरबेस पर हमले की बात खुद कबूल की है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
अंडमान सागर के ऊपर दो दिन के लिए एअर स्पेस बंद, NOTAM हुआ जारी
अंडमान सागर के ऊपर एअर स्पेस बंद करने का एलान करते हुए एक NOTAM जारी किया गया है। ये केवल कुछ विशेष क्षेत्रों के लिए जारी हुआ है। यह नोटाम आज 23 मई से 24 मई की सुबह 7 बजे से 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह क्षेत्र लगभग 500 किलोमीटर लंबा है और सभी ऊंचाई स्तरों पर नागरिक विमानों के लिए बैन किया गया है।

