By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें
वीडियो

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

"दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक क्लिक में"

admin
Last updated: 2025/05/03 at 11:07 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • आज की सबसे बड़ी खबरें.
  • "दुनिया का हाल – एक नजर में"
  • "टॉप 10 ब्रेकिंग न्यूज़"

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : पॉक्सो पीड़ितों को भावनात्मक मदद के लिए मिलेंगे सहायक

राज्य के सभी जनपदों में पॉक्सो पीड़ित बच्चों को चिकित्सा और कानूनी सहायता दिलाने के लिए सहायकों का पैनल बनाया जा रहा है। पॉक्सो की ज्यादातर वारदात उन परिवारों के बच्चों के साथ होती है, जो आर्थिक तौर पर कमजोर होते हैं।

Contents
देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : पॉक्सो पीड़ितों को भावनात्मक मदद के लिए मिलेंगे सहायकईको टूरिज्म को लेकर बनेगा वार्षिक कैलेंडरआज भी बदला रहेगा मौसम…मासूम से दुष्कर्म करने वाले उस्मान के खिलाफ आक्रोशभयभीत बालिका और बहन ने छोड़ा स्कूलगोवा के लैराई देवी मंदिर में भगदड़ से 6 लोगों की मौत और 50 घायलजम्मू कश्मीर और गुजरात में लगे भूकंप के झटकेलॉस एंजिल्स के कॉलेज में अंधाधुंध फायरिंगमां Nirmal Kapoor को खोकर भावुक हुए Boney Kapoorट्रैफिक ब्लॉक के कारण प्रभावित रहेगा रेल यातायात

ईको टूरिज्म को लेकर बनेगा वार्षिक कैलेंडर

प्रदेश सरकार राज्य में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग की अनुमति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार करेगी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वन विभाग को ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया जाए, ताकि देश-विदेश से सभी प्रकार की अनुमतियां एक बार आवेदन से प्राप्त हो सकें।

आज भी बदला रहेगा मौसम…

प्रदेशभर में आज (रविवार) को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेशभर में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मासूम से दुष्कर्म करने वाले उस्मान के खिलाफ आक्रोश

नैनीताल में मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले ठेकेदार उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालिका से दुष्कर्म की घटना के बाद से जगह-जगह आक्रोश जताया जा रहा है। नैनीताल में हुई घटना के बाद से पुलिस सतर्क है।

भयभीत बालिका और बहन ने छोड़ा स्कूल

दुष्कर्म की घटना को लेकर बवाल तो 19 दिन बाद हुआ, उससे पहले ही पीड़ित बालिका और उसकी बड़ी बहन ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। दोनों ने नानी को गांव से बुलाने के बाद उन्हें 16 अप्रैल को स्कूल भेजा और अपनी टीसी कटवा ली थीं। हालांकि भयभीत और गुमसुम पीड़िता ने तब तक किसी को घटना के बारे में नहीं बताया था।

गोवा के लैराई देवी मंदिर में भगदड़ से 6 लोगों की मौत और 50 घायल

गोवा के श्रीगाओ में लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। उत्तरी गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने ये जानकारी दी है। फिलहाल अधिक जानकारी का अभी इंतजार है। इस दर्दनाक घटना में 6 लोगों की मौत की खबर अभी तक सामने आई है और 50 लोग घायल हुए हैं।

जम्मू कश्मीर और गुजरात में लगे भूकंप के झटके

गुजरात में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज हुई है। ISR ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र बानसकांठा के वाव में जमीन से 4.9 किलोमीटर नीचे था। यह भूकंप आज सुबह 335 मिनट पर आया जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। हालांकि भूकंप का मैग्नीट्यूड काफी कम था।

लॉस एंजिल्स के कॉलेज में अंधाधुंध फायरिंग

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में फिर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कॉलेज में फायरिंग की घटना देखने को मिली। इस घटना में 2 महिलाओं को गोली लगी है। दोनों महिलाएं कॉलेज की कर्मचारी थीं। वहीं आरोपी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मां Nirmal Kapoor को खोकर भावुक हुए Boney Kapoor

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और डायरेक्टर बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर के निधन से कपूर परिवार गहरे शोक में है। इस दुखद खबर के बाद परिवार के सदस्य एकजुट हो गए हैं। अपनी मां को याद करते हुए बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी मां के प्रति प्यार और भावनाओं को दिल से बयां किया है।

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण प्रभावित रहेगा रेल यातायात

रविवार को सुल्तानगंज और गंगानी तथा नाथनगर और अकबरनगर स्टेशनों के बीच सब-वे निर्माण के कारण ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। इससे बरहड़वा-साहिबगंज-भागलपुर रेल खंड पर कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। मालदा टाउन-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस और साहिबगंज-जमालपुर ईएमयू पैसेंजर आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। रामपुरहाट गया पैसेंजर ट्रेन को 90 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। इसके कारण यात्रियों को असुविधा होगी।

You Might Also Like

HellTerrifyingClaim : “नर्क का खौफनाक दावा, कोमा से लौटे शख्स ने सुनाई डरावनी कहानी!

DelhiMissingPersons : Delhi से आखिर कहां गायब हो रहे बच्चे और महिलाएं?

HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव

HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ

IranIsraelWar : Iran vs Israel कभी दोस्त रहे ये दो देश आखिर कैसे बन गए कट्टर दुश्मन?

TAGGED: #AsiaNews, #BreakingToday, #BreakingUpdate, #BusinessNews, #CurrentAffairs, #DailyNews, #Economy, #EmergencyNews, #EuropeNews, #ExclusiveReport, #FastNews, #GlobalCrisis, #GlobalNews, #GlobalTrends, #HeadlineNews, #HotNews, #IndiaBreaking, #IndiaFirst, #InstantNews, #InternationalNews, #InternationalPolitics, #LatestCoverage, #LatestUpdates, #LiveUpdates, #MajorUpdate, #MediaBuzz, #MiddleEastNews, #NewsAlert, #NewsFlash, #NewsReport, #NewsToday, #NewsUpdate, #PublicReaction, #TodayHeadlines, #TodayTopNews, #TopHeadlines, #TopStories, #TrendingNow, #UrgentNews, #USNews, #viralnews, #ViralTrends, #WorldNews, #WorldPolitics, breakingnews, dehradun, indianews, khoji narad, khoji narad breaking news, Nationalnews, Politics, Technology, uttarakhand, uttarakhand breakingnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 3, 2025 May 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सुधर जाओ पाकिस्तान! सुधर जाओ पाकिस्तान!
Next Article CSK के खिलाफ आग उगलता है कोहली का बल्ला CSK के खिलाफ आग उगलता है कोहली का बल्ला

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HellTerrifyingClaim
HellTerrifyingClaim : “नर्क का खौफनाक दावा, कोमा से लौटे शख्स ने सुनाई डरावनी कहानी!
अंतराष्ट्रीय March 6, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : वर्षा जल संचयन को बढ़ावा जरूरी – मुख्य सचिव
हरिद्वार March 6, 2026
SSPDehradun
SSPDehradun : ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे SSP प्रमेन्द्र डोभाल
खोजी नारद कहिंन March 6, 2026
UttarakhandExhibition
UttarakhandExhibition : धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” का भव्य मंच तैयार
देहरादून March 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?