By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें
वीडियो

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

"आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ: देश-दुनिया में क्या चल रहा है?"

admin
Last updated: 2025/04/16 at 11:26 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • "देश दुनिया की ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ 2025"
  • "आज की सबसे बड़ी 10 खबरें: देश और दुनिया में क्या हो रहा है, जानिए एक क्लिक में!"
  • "PM की मीटिंग में हुआ बड़ा खुलासा – बदल सकती है आपकी ज़िंदगी!"

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : यात्रा में घोड़ा-खच्चर बीमार हुए तो होंगे क्वारंटीन

केदारनाथ यात्रा में बीमार होने वाले घोड़ा-खच्चरों को क्वारंटीन किया जाएगा। पशुपालन विभाग ने क्वारंटीन सेंटर के लिए कोटमा और फाटा में जगह चिह्नित की है। यहां, विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की निगरानी में बीमार जानवरों का इलाज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य स्थानों पर किराये पर व्यवस्था भी की जाएगी। यात्रा में यह पहला मौका होगा जब बीमार जानवरों को क्वारंटीन किया जाएगा।

Contents
देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : यात्रा में घोड़ा-खच्चर बीमार हुए तो होंगे क्वारंटीनबिल वसूली में छूटे पसीने, पांच साल में बकायेदारी 513 करोड़ बढ़ीयमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग आज हो जाएगी आरपारयुवती से शादी करने के लिए अड़ गया नाबालिगअब प्रदेश के 117 मदरसों में लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रमचारधाम यात्रा मार्ग से पीसीबी कूड़ा हाटने के लिए देगा पैसागांधी परिवार ने 90 करोड़ की संपत्ति 50 लाख में हासिल कीसोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीटपंजाब के लिए Yuzvendra Chahal पहली बार बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

बिल वसूली में छूटे पसीने, पांच साल में बकायेदारी 513 करोड़ बढ़ी

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की समग्र राजस्व आवश्यकताओं (एआरआर) का 20% से अधिक पैसा बिजली बिलों में फंस गया है। पिछले पांच साल में यह बकायेदारी 513 करोड़ बढ़ने पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने चिंता जताई है। आयोग ने एक माह में यूपीसीएल से एक्शन प्लान मांगा है।

यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग आज हो जाएगी आरपार

यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग आज आरपार हो जाएगी। वहीं टनल के बाहर बने बाबा बौखनाग मंदिर की भी प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे और सुरंग के ब्रेकथ्रू के मौके पर वहां पर मौजूद रहेंगे।

युवती से शादी करने के लिए अड़ गया नाबालिग

जनपद के एक गांव में नाबालिग लड़के की युवती से सगाई का मामला सामने आया है। सूचना पर बाल विकास विभाग की टीम गांव पहुंची और सगाई रुकवाई। मगर नाबालिग, युवती से विवाह के लिए अड़ा रहा। टीम ने किसी तरह नाबालिग और दोनों पक्षों को समझाया। जिले में अभी तक नाबालिग के विवाह और सगाई रुकवाने के 17 मामले सामने आ चुके हैं।

अब प्रदेश के 117 मदरसों में लागू होगा उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम

प्रदेश के 117 मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू होगा। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के मुताबिक बोर्ड की ओर से सभी मदरसा प्रबंधकों को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। राज्य बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू होने के बाद इन मदरसों में बच्चे तहतानिया और फौकानिया नहीं पढ़ेंगे। उन्हें मुंशी और मौलवी भी नहीं पढ़ाया जाएगा।

चारधाम यात्रा मार्ग से पीसीबी कूड़ा हाटने के लिए देगा पैसा

चारधाम यात्रा मार्ग पर कूड़ा हटाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) राशि देगा। इसको लेकर मुख्य सचिव ने पीसीबी को निर्देश दिए हैं। इससे खासकर वन विभाग को सुविधा होगी, जिसके आरक्षित वन क्षेत्र में कूड़ा जमा है, लेकिन उसके पास सफाई के लिए कोई मद नहीं है। चारधाम यात्रा मार्ग में तैयारियों को लेकर सरकारी विभाग जुटे हैं।

गांधी परिवार ने 90 करोड़ की संपत्ति 50 लाख में हासिल की

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने नेशनल हेराल्ड मामले में देशभर में ईडी दफ्तरों के बाहर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन की घोषणा पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। भाजपा नेता ने कहा कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से शक्तियां और धरना देने का अधिकार है लेकिन यह सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड को दी गई सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग करने तक सीमित नहीं है।

सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल की है। इसके खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालयों के सामने पहुंच गए हैं। कांग्रेसी संबंधित राज्यों में जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

पंजाब के लिए Yuzvendra Chahal पहली बार बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

पंजाब किंग्स ने अपने घरेलू मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट्स राइडर्स को 16 रन से हराया। पंजाब किंग्स बल्लेबाजी करते 15.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 111 रन बनाए जवाब केकेआर 95 रन पर आल आउट हो गई। रोमांचक मुकाबले में किंग्स जीत के हीरो रहे युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

You Might Also Like

EpsteinFiles : एप्सटीन फाइल से जुडे नाम सच है या फिर कोई साजिस

ZeroTicket27Years : यहां सिर्फ ‘पितरों’ के लिए रुकती हैं ट्रेनें! 27 साल से नहीं बिका एक भी टिकट!

KanpurNews : क्या तेज रफ्तार और पैसे की ताकत आम लोगों की सुरक्षा से बड़ी

UttarakhandGhostVillage :जहां उम्मीद लौटे, वहां गांव फिर से बसते हैं

GoluDevta : जहां घंटियों की गूंज में मिलते है सच्चे न्याय की पुकार वही है गोलू देवता का दरबार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 16, 2025 April 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 'सिकंदर' के बाद सलमान के समर्थन में उतरे अक्षय ‘सिकंदर’ के बाद सलमान के समर्थन में उतरे अक्षय
Next Article KAMAAL KARDE O “फिल्मकारों के लिए देवभूमि बनी नई पसंद, सीएम धामी की नीति ने खोले नए दरवाज़े”

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

EpsteinFiles
EpsteinFiles : एप्सटीन फाइल से जुडे नाम सच है या फिर कोई साजिस
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 12, 2026
DaylightMurder
DaylightMurder : कानून व्यवस्था पर उठा सवाल – मुख्यमंत्री ने डीजीपी से माँगा जवाब
उत्तराखण्ड February 12, 2026
Scholarship
Scholarship : हर जिले की पांच छात्राओं को छात्रवृत्ति देगी सरकार
देहरादून February 12, 2026
MasterPlan2041
MasterPlan2041 : HRDA उपाध्यक्ष सोनिका के नेतृत्व में हो रहा हरिद्वार का कायाकल्प
उत्तराखण्ड February 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?