By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें
वीडियो

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें

"आज की टॉप 10 न्यूज"

admin
Last updated: 2025/04/08 at 10:50 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • "ब्रेकिंग! देश-दुनिया में हलचल"
  • "Top Headlines अभी-अभी"
  • "आज की सबसे बड़ी 10 ब्रेकिंग न्यूज: देश और विदेश की हर हलचल पर नजर!"

देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : गर्मी की तपिश करने लगी परेशान

अप्रैल के शुरुआती दिनों से गर्मी की तपिश मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को परेशान करने लगी है। हालांकि, मंगलवार को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है, लेकिन मैदानी इलाकों में राहत के आसार कम हैं।

Contents
देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें : गर्मी की तपिश करने लगी परेशानगर्मी का असर…नदियों का जलस्तर गिराप्रदेश में बढ़ सकता है रोडवेज बसों का संकटप्रदेश में बनेगा उच्च शिक्षा का पहला विद्या समीक्षा केंद्रउत्तराखंड में अवैध निर्माणों के खिलाफ गरजा प्रशासन का बुलडोजरधामी सरकार Chardham Yatra के लिए तैयार, आज होगी बड़ी बैठकउत्तराखंड के इस ज‍िले में तेजी से बढ़ रहे HIV संक्रम‍ितयूपी के फतेहपुर में ट्र‍िपल मर्डर से सनसनीSaif Ali Khan मारपीट मामले में फंसी Malaika Aroraस्‍कूल से शुरू हुई थी दीपक और शि‍वानी की लव स्‍टोरी

गर्मी का असर…नदियों का जलस्तर गिरा

प्रदेश में इस बार कम बारिश, बर्फबारी के कारण अप्रैल शुरू होते ही नदियों का जलस्तर घट गया है। इस कारण यूजेवीएनएल का बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है। महज एक माह के भीतर बिजली उत्पादन 1.5 करोड़ यूनिट से गिरकर 75 लाख यूनिट पर पहुंच गया है।

प्रदेश में बढ़ सकता है रोडवेज बसों का संकट

राज्य में भविष्य में रोडवेज बसों का संकट बढ़ सकता है। परिवहन निगम ने जिन 100 नई बसों की खरीद का टेंडर जारी किया था, उसमें किसी कंपनी ने दिलचस्पी नहीं ली। इस कारण बस खरीद की प्रक्रिया आगे खिसक गई है। दिल्ली में केवल बीएस-6 बसों के प्रवेश की बाध्यता होने के बाद यह समस्या और बढ़ सकती है।

प्रदेश में बनेगा उच्च शिक्षा का पहला विद्या समीक्षा केंद्र

शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में उच्च शिक्षा के विद्या समीक्षा केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, यह उच्च शिक्षा का देश का पहला विद्या समीक्षा केंद्र होगा। करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाला यह केंद्र एक साल के भीतर तैयार होगा।

उत्तराखंड में अवैध निर्माणों के खिलाफ गरजा प्रशासन का बुलडोजर

उत्तराखंड में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर गरज उठा है। नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश पर भीमावाला में चिह्नित अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि इस दौरान प्रशासन को स्थानीय ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने जिन निर्माणों को अवैध करार दिया है वे वैध हैं और उन्हें पट्टे पर आवंटित किए गए थे।

धामी सरकार Chardham Yatra के लिए तैयार, आज होगी बड़ी बैठक

उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा को लेकर पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जो भी तीर्थ यात्री श्रद्धालु व पर्यटक उत्तराखंड आएं वे चारों धामों के दर्शन करें। इसके लिए सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस वर्ष भी अभी तक चारधाम यात्रा के लिए तकरीबन 25 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।

उत्तराखंड के इस ज‍िले में तेजी से बढ़ रहे HIV संक्रम‍ित

कुमाऊं में एचआइवी (ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस) के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। चिंताजनक यह है कि डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) में ही 15 महीने में 477 नए रोगी पहुंचे हैं। आलम यह है कि प्रतिदिन लगभग पांच नए मामले सामने आना चौंकाता है। चिकित्सा विशेषज्ञ का कहना है कि इसमें सबसे अधिक इंजेक्शन से नशा लेने वाले हैं।

यूपी के फतेहपुर में ट्र‍िपल मर्डर से सनसनी

यूपी के फतेहपुर में ट्र‍िपल मर्डर से सनसनी फैल गई। हथगाम थाने के तहिरापुर चौराहे के पास बाइक सवार किसान नेता उनके पुत्र अभय सिंह व छोटे भाई रिंकू सिंह की ट्रैक्टर सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। किसान नेता पप्पू सिंह की माताजी रामदुलारी सिंह वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। मौके पर हथगाम हुसेनगंज व सुल्तानपुर घोष थाने का पुलिस फोर्स पहुंच गई है।

Saif Ali Khan मारपीट मामले में फंसी Malaika Arora

2012 में सैफ अली खान के मारपीट मामले में मलाइका अरोड़ा फंस गई हैं। मारपीट के वक्त सैफ के साथ मौजूद एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट ने वॉरंट जारी किया है। बीते दिनों उनकी बहन अमृता अरोड़ा को भी इस मामले में कोर्ट में पेश होना पड़ा था। अब मलाइका पर भी गाज गिर गई है। चलिए आपको इस बारे में डिटेल में बताते हैं।

स्‍कूल से शुरू हुई थी दीपक और शि‍वानी की लव स्‍टोरी

बिजनौर में रेलवे में टेक्नीशियन दीपक की हत्या पत्नी शिवानी ने ही की थी। पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड का राजफाश कर आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दीपक और शिवानी की आठ साल पहले प्रेम कहानी शुरू हुई थी ज‍िसका दर्दनाक अंत हो गया।

You Might Also Like

RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात

TheKeralaStory2 : “सच क्या है? सियासत या सिनेमा? सवालों के घेरे में ‘द केरल स्टोरी 2’

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

UttarakhandNews : 11 देशों के प्रतिनिधियों ने बाणगंगा में किया अध्ययन

ElMenchoDeath : El Mencho की मौत का राज

TAGGED: #ArmyNews, #BigUpdate, #BorderTension, #ChinaIndia, #CovidAlert, #CryptoScam, #EmergencyAlert, #FloodAlert, #GlobalNews, #InternationalNews, #LatestHeadlines, #ModiNews, #NewsBuzz, #NewsToday, #ParliamentNews, #PMAnnouncement, #PoliticalDrama, #StockMarket, #TerrorAlert, #Top10News, #TopHeadlines, #TrendingNow, #WHOUpdate, #WorldNews, bollywoodnews, breakingnews, CrimeAlert, dehradun, indianews, khoji narad, khoji narad breaking news, Politics, uttarakhand, weatherAlert

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 8, 2025 April 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर ने पूरे किए 70 वर्ष
Next Article ये है मसूरी के खूबसूरत और प्राचीन मंदिर ये है मसूरी के खूबसूरत और प्राचीन मंदिर

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?