By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: दून में दूर होगी जाम की सबसे बड़ी बाधा, 145 करोड़ की योजना पर बढ़े कदम : MDDA
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > दून में दूर होगी जाम की सबसे बड़ी बाधा, 145 करोड़ की योजना पर बढ़े कदम : MDDA
खोजी नारद कहिंनदेहरादून

दून में दूर होगी जाम की सबसे बड़ी बाधा, 145 करोड़ की योजना पर बढ़े कदम : MDDA

admin
Last updated: 2023/12/14 at 9:39 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : एमडीडीए अब देहरादून शहर के इस 100 साल पुराने बाजार का करेगा चौड़ीकरण और सौंदर्यकरण ।

Contents
नई आढ़त मंडी बनेगी बेहद सुविधाजनक हटेंगी कबाड़ की दुकानें 109 बीघा जमीन पर बनेगी नई मंडी यू आकार में बनेगी मंडी हरित पट्टी की जाएगी विकसित 

सहारनपुर चौक से रेलवे स्टेशन के बीच बसे आढ़त बाजार को शिफ्ट करने की कवायद तेजी से चल रही है। एमडीडीए ने आज बुधवार को इसके चौड़ीकरण और सौंदर्य करण को लेकर टेंडर जारी कर दिया है इसकी पुस्टि VC MDDA बंशीधर तिवारी ने भी कर दी है।

देहरादून में 100 साल से भी पुराना बाजार आढ़त बाजार शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बाजार को लंबे समय से शहर से बाहर ले जाने की कोशिश की जा रही है।

शहर के मुख्य मार्ग और बीचोंबीच होने के कारण आढ़त बाजार को यहां से शिफ्ट करने की मांग उठती रही है।

जिस पर अब शासन और प्रशासन की पहल पर तेजी से काम हो रहा है। वर्तमान में आढ़त बाजार शहर का सबसे बड़ा बाटलनेक बना है।

आपको बता दें कि थोक व्यापारियों को नए आढ़त बाजार के लिए प्रस्तावित 109 बीघा भूमि दिखाई गईं थी ।

यह जगह व्यापारियों को पसंद आई। उन्होंने सहमति देते हुए कहा कि जमीन हरिद्वार बाईपास पर स्थित है। इसलिए यहां कनेक्टिविटी की कोई समस्या नहीं होगी।

ऐसे मे अब टेंडर जारी कर दिया गया है तो आढ़त बाजार को शिफ्ट करने का काम शुरू किया जाएगा। एमडीडीए ने जल्द से जल्द नई आढ़त मंडी तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बजट का भी प्रावधान कर दिया गया है।

नई आढ़त मंडी बनेगी बेहद सुविधाजनक 

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बरनिया ने व्यापारियों के साथ भूमि का निरीक्षण किया था ।

व्यापारियों ने जगह देखने के बाद उस पर अपनी सहमति दी। कहा कि यहां ट्रक आसानी से माल लेकर आ सकेंगे। वहीं, पटेलनगर थाने के पीछे लिंक मार्ग से भी यह जमीन जुड़ी हुई है।

इसे वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है। व्यापारियों ने कहा कि एमडीडीए प्रशासन जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी करे।

ताकि, भूखंडों पर दुकानों का निर्माण कराया जा सके। इस दौरान व्यापारियों ने एमडीडीए को सुझाव भी दिया था कि नई आढ़त मंडी का निर्माण ट्रांसपोर्ट नगर की तर्ज पर किया जाए।

इस पर एमडीडीए अफसरों ने कहा कि नई आढ़त मंडी को बेहद सुविधाजनक बनाया जाएगा।

हटेंगी कबाड़ की दुकानें 

नई आढ़त मंडी के लिए प्रस्तावित स्थल पर कबाड़ की कुछ दुकानें पाई गईं। इस दौरान यह तय किया गया कि इन्हें यहां से हटाया जाएगा। इन्हें विस्थापित करते हुए दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा।

109 बीघा जमीन पर बनेगी नई मंडी

पटेलनगर थाने के पीछे स्थित यह जगह करीब 109 बीघा है। इस पर सभी थोक व्यापारियों को शिफ्ट करने के बाद एमडीडीए जगह बचने पर अपनी अन्य परियोजनाओं में इस शेष जमीन का प्रयोग करेगा।

यू आकार में बनेगी मंडी 

एमडीडीए के उपाध्यक्ष ने बताया कि नई आढ़त मंडी को हरिद्वार बाईपास पर यू-आकार में बनाया जाएगा।

इसमें एक लेन से वाहन मंडी में प्रवेश करेंगे। जबकि, दूसरी लेन से बाहर की ओर निकल जाएंगे। इन्हीं दोनों लेनों के चारों तरफ दुकानें बनाई जाएंगी

हरित पट्टी की जाएगी विकसित 

प्रस्तावित स्थल के एक तरफ बिंदाल नदी है। इसके करीब हरित पट्टी विकसित की जाएगी।

वहीं, नई मंडी को खूबसूरत बनाने के लिए यहां पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण भी किया जाएगा। इस पर भी निरीक्षण के दौरान सहमति बनी।

 

 

 

 

 

 

 

 

You Might Also Like

DehradunJhandaMela : श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक देखने उमड़ी भीड़

gascrisis2026 : गैस मामले में पैनिक न हों जनता – केके मिश्रा , एडीएम (FR) :- 

PoliceParade : वर्दी में दृढता तथा व्यवहार में अनुशासन हो – SSP

WhatsAppHideOnline : व्हाट्सअप पर तुरंत कीजिये खुद को गायब !

ChaitraNavratri2026 : चैत्र नवरात्रि में पंचक का साया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 14, 2023 December 14, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘लोकसभा घुसपैठ केस में 8 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड , प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के साथ मीटिंग की’
Next Article ड्यूटी में की ये लापरवाही तो नहीं होगी बर्दाश्त : डीजीपी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RaulanMahotsav
RaulanMahotsav : पुरुष बनते हैं दुल्हन, शराब से होती है पूजा… क्यों खास है हिमाचल का राउलाने मेला?
वीडियो March 16, 2026
BadrinathSnowfall
BadrinathSnowfall : बर्फ़ से ढकी बद्रीनाथ धाम की वादियाँ
उत्तराखण्ड March 16, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता
Uncategorized March 16, 2026
HemkundSahib2026
HemkundSahib2026 : 23 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंट साहिब के कपाट
Uncategorized March 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?