By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: हरिद्वार के आपदा ग्रस्त क्षेत्र के 35 से अधिक गांवों में पहुंचकर कृषि मंत्री ने लिया जायजा। ।
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > हरिद्वार > हरिद्वार के आपदा ग्रस्त क्षेत्र के 35 से अधिक गांवों में पहुंचकर कृषि मंत्री ने लिया जायजा। ।
हरिद्वार

हरिद्वार के आपदा ग्रस्त क्षेत्र के 35 से अधिक गांवों में पहुंचकर कृषि मंत्री ने लिया जायजा। ।

admin
Last updated: 2023/07/24 at 7:03 AM
admin
Share
3 Min Read
affected area of ​​haridwar
affected area of ​​haridwar
SHARE

मंत्री ने सचिव कृषि को आपदा प्रभावित क्षेत्र का कैंप करने के दिए निर्देश।

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र मंगलौर, लक्सर, खानपुर क्षेत्र के आपदाग्रस्त करीब 35 गांव का दौरा किया।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने तीनों विधानसभाओं के गांव के प्रभावित किसानों से भी मुलाकात और बारिश से उनकी फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देने का राज्य सरकार की तरफ से किसानों को भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर किसानों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के समक्ष अतिवृष्टि से हुए नुकसान से संबंध में अपनी समस्या को रखा।

किसानों द्वारा मंत्री को अवगत कराया गया कि भारी बारिश के साथ औद्योगिक क्षेत्र का रसायनिक जल भी खेतों में जाने से भी फसलों को नुकसान हुआ है, इसकी सैंपलिंग की जाए। इस दौरान उन्होंने आपदा से पीड़ित लोगो को आश्वासन दिया कि धामी सरकार उनके साथ है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है, किसानों की समस्या जानने के लिए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो का जायजा लिया जा रहा है, जिससे किसानों की हर सम्भव मदद की जाए।

उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों के तीन महीने के बिजली के बिल स्थगित कर दिए हैं, कृषि ऋण पर भी बैंकों की रिकवरी पर तीन माह के लिए रोक लगा दी है।

उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को आपदा ग्रस्त घोषित किया जा रहा है और सरकार के जो मानक हैं उनके अनुरूप मदद की जा रही है।

मंत्री गणेश जोशी ने कुछ गांव जो अति जलभराव के कारण सर्वेक्षण से छूट गए है, उसके लिए कहा सचिव कृषि को भी हरिद्वार जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा किसान हमारे अन्नदाता हैं उनकी हर समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

उन्होंने कहा किसानों द्वारा जो कृषि ऋण है उसका ब्याज माफ करने की मांग की गई है, उसका समाधान भी शीघ्र किया जाएगा।

मंत्री ने कहा जो केंद्र सरकार के मुआवजे के मानक है वह बहुत कम हैं, जो भी हमारे किसान भाइयों को नुकसान हुआ है उसकी भरपाई ना के बराबर होगी।

इस संबंध में भी वह मुख्यमंत्री से वार्ता कर आपदा राहत कोष से किसान भाइयों की मदद करने का प्रयास करेंगे।

ताकि किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा हरिद्वार जनपद के आपदा प्रभावित में कुछ जगह पर यह देखा गया कि सिडकुल का केमिकल से जो पानी आया है उससे कृषि को बहुत ज्यादा क्षति हुई है गन्ने की फसल खराब हो गई हैं।

इस सब की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। मंत्री ने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार ऐसी कठिन स्थिति में अपने किसान भाइयों के साथ खड़ी है।

You Might Also Like

KumbhMela2027 : कुंभ जैसे विराट आयोजन में कोई कमी न हो – मुख्यमंत्री

PoliceSuspension : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

HaridwarNews : हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का भव्य समापन

KumbhMela2027 : हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दस हजार यात्रियों की क्षमता होगी – सोनिका

JanJanKiSarkar : सरकार अब फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी – धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 24, 2023 July 24, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article lok sabha elections 2024 आखिर अब लोकसभा चुनाव 2024 की बज गई घंटी। ।
Next Article city clean city राज्य सरकार ने प्रत्येक शहर को ‘ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी’ के रूप में विकसित करने का लिया निर्णय। ।

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MundeshwariTemple
MundeshwariTemple : मुंडेश्वरी मंदिर का चमत्कार… जहां आस्था के आगे झुक गया विज्ञान!
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 19, 2026
ChaitraNavratri2026
ChaitraNavratri2026 : हिंदू नववर्ष पर ये 7 काम जरूर करें, बनी रहेगी समृद्धि
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 19, 2026
MMSLeakAngelNuzhat
MMSLeakAngelNuzhat के खतरनाक जाल में मत फसना !
अंतराष्ट्रीय March 19, 2026
DehradunPithoragarhUdan
DehradunPithoragarhUdan : देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच उड़ान जल्द
देहरादून March 19, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?