By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: आपदा कन्ट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण: मुख्यमंत्री धामी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > आपदा कन्ट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून

आपदा कन्ट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण: मुख्यमंत्री धामी

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:58 PM
admin
Share
3 Min Read
chief minister dhami
chief minister dhami
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात देहरादून, सचिवालय स्थित आपदा कन्ट्रोल रूम में औचक निरीक्षण कर, प्रदेश भर में जारी बारिश की स्थिति का जायजा लिया।

सभी अधिकारी 24 घंटे एक्टिव मोड में रहे : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग में जिन भी अधिकारियों की ड्यूटी लगी है।

उनकी भूमिका ऐसे समय में अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

उन्होने कहा सभी अधिकारी 24 घंटे एक्टिव मोड में रहे।

सभी जिलों के साथ परस्पर समन्वय एवं संवाद कायम कर काम करें।

उन्होंने कहा आपदा काल के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में नदियों के वर्तमान जलस्तर के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा जो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

वहां के प्रशासन को अलर्ट किया जाए एवं नदी के आसपास रहने वाले लोगों को अति शीघ्र सुरक्षित स्थानों में भेजा जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में सड़कों की स्थिति सहित चार धाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा बाधित सड़कों को तुरंत खोला जाए। जिन स्थानों पर पर्यटक फंसे हैं, उन्हें निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से फ़ोन में वार्ता कर दारमा, व्यास सहित अन्य घाटियों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन में वार्ता कर मलारी में हुए भूस्खलन, के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार एवं उत्तरकाशी से दूरभाष के माध्यम से संबंधित जिलों में बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन भी स्थानों में लोग फंसे हैं उन्हें अति शीघ्र निकालने की व्यवस्था की जाए साथ ही उनके रहने खाने की पर्याप्त व्यवस्था हो।

जिला स्तर पर कोई भी कमी होने पर तुरंत शासन को सूचित किया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों में विशेष सावधानियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किये जाए। साथ ही उन जनपदों की लगातार मॉनिटरिंग हो।

 

You Might Also Like

CityForestParkMDDA : सिटी फॉरेस्ट पार्क में स्वास्थ्य, आध्यात्म और प्रकृति का हुआ संगम

RunForYoga : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

DehradunNews : देहरादून में करंट के चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत

PresidentDroupadiMurmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न

DehradunDMNews : मुख्यमंत्री घोषणायें सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. आशीष चौहान , डीएम

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 July 11, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article group is working with representatives of g20 संस्कृति कार्य समूह गहन चर्चा की एक समावेशी प्रक्रिया के माध्यम से जी20 सदस्यों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कर रहा काम:
Next Article big decision धामी की सरकार का जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एक और बड़ा: फैसला

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Cocktail2
Cocktail2 : 3 दिन में 75 करोड़! ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
मुंबई June 23, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : वनकर्मी प्रकृति के सच्चे प्रहरी , संपदा के रक्षकः राज्यपाल
देहरादून June 23, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : मुख्य सचिव ने दिए भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट के कड़े निर्देश
देहरादून June 23, 2026
UttarakhandMonsoon
UttarakhandMonsoon : मानसून से पहले पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचा तीन माह का राशन
देहरादून June 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?