By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
3 Min Read
president vice presidential election
president vice presidential election
SHARE

ऐसी याचिका मत दाखिल किया करें। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने की अनुमति भी दे दी है। इस याचिका को आंध्र प्रदेश के रहने वाले एम तिरूपति की ओर से दाखिल किया गया था। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव और उप राष्ट्रपति चुनाव एक्ट 1952 के कुछ प्रावधानों के संवैधानिक वैधता को चुनाती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

इससे पहले राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव की संवैधानिक वैधता को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में भी एक याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा इस तरह की याचिका पर केवल सुप्रीम कोर्ट ही निर्णय ले सकता है। जस्टिस संजीव नरूला ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में एकमात्र उपाय परिणाम की घोषणा के बाद चुनाव याचिका के माध्यम से हो सकता है। इसके अलावा, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट को विशेष अधिकार क्षेत्र प्रदान करती है।

कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव 2022 की पूर्व संध्या पर दायर याचिका को खारिज करते हुए उक्त टिप्पणी की थी। याचिका में संसद सदस्यों (सांसदों) और विधानसभा सदस्यों (विधायकों) के नाम हटाने की मांग की गई थी, जो कुछ लंबित मामलों के कारण जेल में बंद हैं या जिन पर उनके खिलाफ फैसला किया गया है, ताकि वे मतदान प्रक्रिया में भाग न लें। याचिका 70 वर्षीय स्वरोजगार कारपेंटर सतवीर सिंह द्वारा दायर की गई थी, जिसने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराने के लिए नामांकन फॉर्म प्रस्तुत किया था। हालांकि, भारत के चुनाव आयोग ने इसे खारिज कर दिया था।

जगदीप धनकड़ ने लौटाया प्रैक्टिस चेंबर

इस बीच एनडीए से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनकड़ ने सुप्रीम कोर्ट में अपना चेंबर लौटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग में वकीलों के लिए चेंबर बनाया गया है। पिछले हफ्ते उसका नाम एलॉटमेंट लिस्ट सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया था। ये इत्तेफाक था की उस लिस्ट में जगदीप धनकड़ का भी नाम है, जो कि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को एक पत्र लिख कर कहा कि जगदीप धनकड़ अपना चेंबर लौटना चाहते हैं। उनका चेंबर किसी और वकील को दिया जा सकता है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने कई साल पहले इस बिल्डिंग में चेंबर के लिए आवेदन दिया था। बिल्डिंग जब पूरी तरह से तैयार हो गई तो मंगलवार को उस का एलॉटमेंट करते हुए लिस्ट जारी कर दी गई। इस लिस्ट में 468 वकील है, जिसमें जगदीप धनकड़ का भी नाम है। एक चेंबर को दो वकीलों के लिए अलॉट किया गया है। यानी जगदीप धनकड़ को अपना चेंबर किसी के साथ साझा करना होगा। हालांकि नियम के मुताबिक अगर उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना जाता है तो वह वकालत की प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे।

 

 

You Might Also Like

HoliGujiya : होली की गुझिया भारत की है या विदेशी ?

SBILoanFraud : 2 नंबरी महिला ! गजब ठगने की खुली पोल

FinancialYear2026-27 : 1 अप्रैल से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव

BirdFanciersLung : कबूतर खराब कर देंगे आपके फेफड़े, समझिए खतरा

BungMovie : बूंग जीत पर गदगद हुए पीएम मोदी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 August 2, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article husband sent divorce notice CM योगी का समर्थन और बीजेपी को वोट करना मुस्लिम महिला को पड़ा भारी, पति ने भेजा तलाक का नोटिस
Next Article pm modi सीएम गहलोत की प्रधानमंत्री से फिर अपीलः देश में हिंसा-तनाव का माहौल, राष्ट्र के नाम संबोधन दें मोदी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HolikaDahan
HolikaDahan : आस्था की आग, साहस की राह: सरस गाँव में होली का अनोखा उत्सव
उत्तर प्रदेश March 3, 2026
HappyHoli2026
HappyHoli2026 : सत्य और भक्ति की जीत का उत्सव: जानिए होली के पीछे की पौराणिक कहानियाँ
राष्ट्रीय March 3, 2026
UttarakhandAssembly2026
UttarakhandAssembly2026 : भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक बजट सत्र
उत्तराखण्ड March 3, 2026
Hongkongescalator
Hongkongescalator : सड़क खुद चलती है इंजीनियरिंग करिश्मे की कहानी
Uncategorized March 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?