By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading:  DhamiWithStudents : मुख्यमंत्री पर स्टूडेंट्स ने किये सवालों के बौछार !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून >  DhamiWithStudents : मुख्यमंत्री पर स्टूडेंट्स ने किये सवालों के बौछार !
उत्तराखण्ड

 DhamiWithStudents : मुख्यमंत्री पर स्टूडेंट्स ने किये सवालों के बौछार !

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है तथा प्राप्त शिकायतों पर विशेष टीमों द्वारा त्वरित जांच की जाती है.

admin
Last updated: 2026/09/01 at 10:59 AM
admin
Share
4 Min Read
DhamiWithStudents
 DhamiWithStudents : मुख्यमंत्री पर स्टूडेंट्स ने किये सवालों के बौछार !
SHARE
Highlights
  • सीमांत क्षेत्रों के विकास को लेकर छात्रा आल्या के सवाल का जवाब देते हुए.
  • कक्षा 11 की छात्रा रेखा के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए.
  • पर्यटकों की संख्या को लेकर छात्र अब्दुल के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा.

DhamiWithStudents : मुख्यमंत्री पर स्टूडेंट्स ने किये सवालों के बौछार ! :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘युवा समसामयिक संवाद’ कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने रोजगार, सेवायोजन, पर्यटन, विकास एवं पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा आपदा प्रबंधन जैसे समसामयिक विषयों पर सीधे पूछे गए सवालों के सीधे जवाब दिए । मुख्यमंत्री ने अलग अलग विषयों पर विद्यार्थियों के प्रश्नों का  बेबाकी से जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि यदि कोई व्यक्ति काम के बदले रिश्वत मांगता है अथवा अनुचित दबाव बनाता है, तो नागरिक निःसंकोच टोल-फ्री नंबर 1064 या संबंधित मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है तथा प्राप्त शिकायतों पर विशेष टीमों द्वारा त्वरित जांच की जाती है। अपने विजन को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ऐसा उत्तराखण्ड देखना चाहते हैं, जहां युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए अपने राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

सीमांत क्षेत्रों के विकास को लेकर छात्रा आल्या के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के विकास और वहां के निवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ के तहत ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत जिले, गांव और क्षेत्र देश के अंतिम छोर नहीं, बल्कि भारत के प्रथम गांव और प्रथम क्षेत्र हैं। इसी सोच के साथ इन क्षेत्रों में ढांचागत विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत बिजली, पेयजल, पक्की सड़कें, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीमांत क्षेत्रों से होने वाले पलायन को रोकने के लिए सरकार का विशेष ध्यान रोजगार सृजन पर है।

कक्षा 11 की छात्रा रेखा के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए राज्य को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जाएगा। छात्रा रेखा द्वारा 5 अगस्त की आपदा के दौरान किए गए राहत एवं बचाव कार्यों की सराहना की गई। उनके द्वारा विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक संपदा प्रदेश की सबसे बड़ी धरोहर है। विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समान प्राथमिकता दी जा रही है।

पर्यटकों की संख्या को लेकर छात्र अब्दुल के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, हवाई सेवाओं और होमस्टे जैसी सुविधाओं के विस्तार से उत्तराखण्ड में पर्यटन को नई गति मिली है। राज्य सरकार पर्यटकों के बेहतर स्वागत, स्वच्छ एवं सुविधाजनक व्यवस्थाओं और आतिथ्य पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटक यहां की सुंदरता और आतिथ्य से प्रभावित होकर बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित हों।

कार्यक्रम में  18 विद्यालयों के लगभग 360 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।इस दौरान सोनू सिंह, हिमांशी, आलिदा, खुशी अवस्थी सहित अन्य विद्यार्थियों ने रोजगार, सेवायोजन, पर्यटन, विकास एवं पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

You Might Also Like

AnupamKher : 555वीं फिल्म लेकर आ रहे हैं अनुपम खेर

MessiRetirement : मेसी युग का हुआ अंत , लिया संन्यास

KhatimaNews : मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्कियों संग की गुफ्तगू

AlmoraModelDistrict : अल्मोड़ा को कृषि का मॉडल जिला बनाएं – राधिका झा

DigitalPolicing : थानों में नहीं अब जब्त गाड़ियों का होगा डिजिटल स्टोरेज ‘

TAGGED: #1064AntiCorruption, #BorderlessGrowth, #DhamiWithStudents, #EcoFriendlyDevelopment, #FirstVillagesOfIndia, #khojinaradbreakingnews, #pushkarsinghdhami, #SkillAndEmployment, #StopMigrationUttarakhand, #StudentInteraction, #UttarakhandCM, #YouthSamvaad, khojinarad, UttarakhandDevelopment, uttarakhandnews, UttarakhandTourism, VibrantVillageProgram

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 1, 2026 September 1, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SureshGadhiaSureshGadiya : बागेश्वर में आपदा को लेकर अलर्ट पर प्रशासन: जानिए कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने क्या दिए निर्देश
Next Article HaridwarDM HaridwarDM : गंदगी देख भड़के हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AnupamKher
AnupamKher : 555वीं फिल्म लेकर आ रहे हैं अनुपम खेर
महाराष्ट्र September 1, 2026
MessiRetirement
MessiRetirement : मेसी युग का हुआ अंत , लिया संन्यास
अंतराष्ट्रीय September 1, 2026
KhatimaNews
KhatimaNews : मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्कियों संग की गुफ्तगू
उत्तराखण्ड September 1, 2026
AlmoraModelDistrict
AlmoraModelDistrict : अल्मोड़ा को कृषि का मॉडल जिला बनाएं – राधिका झा
उत्तराखण्ड September 1, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?