By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: KanwarYatraRules : कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड में सख्त निगरानी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तर प्रदेश > KanwarYatraRules : कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड में सख्त निगरानी
उत्तराखण्ड

KanwarYatraRules : कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड में सख्त निगरानी

NH-58 पर 29-30 जुलाई से 4 अगस्त तक हरिद्वार की ओर से आने वाली बाईं लेन कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित रहेगी.

admin
Last updated: 2026/07/30 at 11:02 AM
admin
Share
3 Min Read
KanwarYatraRules
KanwarYatraRules : कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड में सख्त निगरानी
SHARE
Highlights
  • जबकि दाईं लेन से मेरठ और हरिद्वार की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी.
  • संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं.
  • यात्रा मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों पर 3,000 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा इन मार्गों पर शराब और मांस की दुकानों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

KanwarYatraRules : कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड में सख्त निगरानी :-  कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यात्रा के दौरान वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए कई महत्वपूर्ण मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार, जिले में भारी वाहनों के प्रवेश पर 29-30 जुलाई की रात से 12 अगस्त तक पूरी तरह रोक रहेगी।

NH-58 पर 29-30 जुलाई से 4 अगस्त तक हरिद्वार की ओर से आने वाली बाईं लेन कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित रहेगी, जबकि दाईं लेन से मेरठ और हरिद्वार की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी। इसके बाद 4 अगस्त से 26 अगस्त तक NH-58 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी और दोनों लेन केवल कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित रहेंगी।

वहीं, संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पूरे पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र को 20 जोन और 60 सेक्टर में बांटा गया है। हर जोन और सेक्टर में दो किलोमीटर के पेट्रोलिंग बीट तय किए गए हैं। साथ ही कांवड़ दलों के साथ समन्वय के लिए प्रत्येक जोन और सेक्टर में संपर्क अधिकारी तैनात किए गए हैं।

यात्रा मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों पर 3,000 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा इन मार्गों पर शराब और मांस की दुकानों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए 28 अस्थायी पुलिस चौकियां भी स्थापित की हैं, जहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि एसीपी, एडीसीपी, संबंधित डीसीपी और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

इधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर राज्य में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और उत्तराखंड देवभूमि में कांवड़ियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद यात्रा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की है, जिसमें गंगाजल लेने के स्थान, साफ-सफाई, ठहरने, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं।

सीएम धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाटर पुलिस की तैनाती की गई है और कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है, ताकि यात्रा के दौरान किसी को परेशानी न हो। उन्होंने कांवड़ यात्रियों से यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

You Might Also Like

IndianArmy : प्राकृतिक आपदाओं भारतीय सेना भरोसेमंद सहयोगी

PlasticFreeUttarakhand : सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे – धामी

IndependenceDay2026 : 80वां स्वतंत्रता दिवस में होगा भव्य समारोह – बंशीधर तिवारी

SocialMediaBan : बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक की मांग

GlassSkywalk : ऋषिकेश के ग्लास स्काईवॉक पर अब चुकाने होंगे पैसे

TAGGED: #CCTVMonitoring, #CyberMonitoring, #DevbhoomiUttarakhand, #HaridwarKanwar, #KanwarSafety, #KanwarYatra, #KanwarYatraNews, #KanwarYatraRoutes, #khojinaradbreakingnews, #MuzaffarnagarPolice, #NH58Update, #pushkarsinghdhami, #TrafficDiversion, #UPPoliceAction, KanwarYatraRules, khojinarad, SafetyFirst

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 30, 2026 July 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DigitalArrest DigitalArrest : डिजिटल अरेस्ट और AI डीपफेक पर बनेगा सख्त कानून
Next Article GlassSkywalk GlassSkywalk : ऋषिकेश के ग्लास स्काईवॉक पर अब चुकाने होंगे पैसे

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

IndianArmy
IndianArmy : प्राकृतिक आपदाओं भारतीय सेना भरोसेमंद सहयोगी
देहरादून July 30, 2026
PlasticFreeUttarakhand
PlasticFreeUttarakhand : सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे – धामी
देहरादून July 30, 2026
IndependenceDay2026
IndependenceDay2026 : 80वां स्वतंत्रता दिवस में होगा भव्य समारोह – बंशीधर तिवारी
उत्तराखण्ड July 30, 2026
SocialMediaBan
SocialMediaBan : बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक की मांग
राज्य July 30, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?