By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: RishikeshHighwayProtest : हरे-भरे पेड़ों को काटने के विरोध में सड़क पर संग्राम
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > RishikeshHighwayProtest : हरे-भरे पेड़ों को काटने के विरोध में सड़क पर संग्राम
ऋषिकेश

RishikeshHighwayProtest : हरे-भरे पेड़ों को काटने के विरोध में सड़क पर संग्राम

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला.

admin
Last updated: 2026/07/15 at 11:02 AM
admin
Share
3 Min Read
RishikeshHighwayProtest
RishikeshHighwayProtest हरे-भरे पेड़ों को काटने के विरोध में सड़क पर संग्राम
SHARE
Highlights
  • कांग्रेस इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ और पर्यावरण को बचाने के लिए जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी.
  • यह संघर्ष पेड़ों को बचाने तक जारी रहेगा.
  • जिला महासचिव राहुल सैनी ने चेताया कि पर्यावरण की अनदेखी कर तैयार की गई.

RishikeshHighwayProtest : हरे-भरे पेड़ों को काटने के विरोध में सड़क पर संग्राम :- ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने के नाम पर पर्यावरण को उजाड़ने की तैयारी के खिलाफ देवभूमि में विरोध के सुर तेज हो गए हैं। परवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण संगठनों के साथ मिलकर ‘सात मोड़’ पर 3,000 से अधिक हरे-भरे पेड़ों के प्रस्तावित कटान के विरोध में एक विशाल और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार से अंधाधुंध कटान पर तुरंत रोक लगाने और विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने की पुरजोर मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा की “विकास के नाम पर हजारों साल पुराने और जीवन देने वाले हरे-भरे पेड़ों की बलि देना उत्तराखंड की आत्मा और हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ सरासर अन्याय है।

कांग्रेस इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ और पर्यावरण को बचाने के लिए जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। यह संघर्ष पेड़ों को बचाने तक जारी रहेगा। जिला महासचिव राहुल सैनी ने चेताया कि पर्यावरण की अनदेखी कर तैयार की गई योजनाएं राज्य के लिए भविष्य में आपदा का कारण बनेंगी।

डोईवाला कांग्रेस के नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने स्थानीय जनता की नाराजगी को बयां करते हुए सरकार को सीधे शब्दों में चेतावनी दी और कहा कि “स्थानीय जनता की भावनाओं और पर्यावरण की चिंताओं को ताक पर रखकर किया जाने वाला कोई भी अंधाधुंध कटान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार ने इस विनाशकारी निर्णय पर तुरंत पुनर्विचार नहीं किया, तो सभी सामाजिक संगठनों और जनसहभागिता के साथ इस आंदोलन को और अधिक उग्र व व्यापक बनाया जाएगा।”प्रदर्शन के अंत में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पर्यावरणविदों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक सुर में देवभूमि के जंगलों की रक्षा करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

उत्तराखंड की असली पहचान यहां के घने जंगल, साफ हवा और समृद्ध पर्यावरण से है। यदि विकास योजनाओं में पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों पर विचार नहीं किया गया, तो इसका भारी खामियाजा हमारी आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा। ऐसे में सरकार को सड़क चौड़ीकरण के लिए ऐसे तकनीकी विकल्प तलाशने चाहिए जिससे पेड़ों को न्यूनतम नुकसान पहुंचे।

You Might Also Like

 DooonPoliceAction : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

छात्रों की गूंज के लिए तैयार Dehradun, कल Rahul Gandhi करेंगे युवाओं से संवाद

छात्रों की गूंज’ को लेकर संजय कनोजिया उर्फ कद्दू भाई का बड़ा बयान!

HarelaFestival2026 : एक पर्व, सात बीज और प्रकृति का संदेश जानिए हरेला की अनोखी परंपरा

BengalPolitics : कांग्रेस ने दिया ममता बनर्जी को न्योता

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, CongressProtestUttarakhand, DevelopmentVsEnvironment, DoiwalaProtestNews, DoNotCutTrees, EnvironmentalActivism2026, GreenUttarakhandMovement, khojinarad, MohitUniyalProtest, PublicProtestUttarakhand, RishikeshHighwayProtest, Save7MorhForest, SaveDeovbhoomiTrees, SaveHimalayanEcology, StopDeforestationIndia, UttarakhandClimateAction, UttarakhandEnvironmentCrisis

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 15, 2026 July 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MissionBoothMajboot MissionBoothMajboot : ‘मिशन बूथ मजबूत’ भाजपा का चुनावी ऐलान
Next Article YashpalArya YashpalArya : भाजपा सरकारों की पहचान है पेपर लीक – यशपाल आर्य

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DooonPoliceAction
 DooonPoliceAction : एसएसपी दून की सटीक रणनीति से फर्जी आईपीएस ऑफिसर चढ़ा दून पुलिस के हत्थे
देहरादून July 16, 2026
छात्रों की गूंज के लिए तैयार Dehradun, कल Rahul Gandhi करेंगे युवाओं से संवाद
देहरादून July 16, 2026
छात्रों की गूंज’ को लेकर संजय कनोजिया उर्फ कद्दू भाई का बड़ा बयान!
देहरादून July 16, 2026
HarelaFestival2026
HarelaFestival2026 : एक पर्व, सात बीज और प्रकृति का संदेश जानिए हरेला की अनोखी परंपरा
उत्तराखण्ड July 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?