By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता
देहरादून

STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता

कुख्यात सुनील राठी गैंग के 2 सक्रिय सदस्य आये पुलिस की गिरफ्त में.

admin
Last updated: 2026/02/27 at 3:13 PM
admin
Share
5 Min Read
STFDehradunPoliceSuccess
STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता
SHARE
Highlights
  • गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक पूर्व में मुख्तार अंसारी व संजीव जीवा गैंग का रहा है शूटर.
  • अभियुक्तो के माध्यम से देहरादून व हरिद्वार की कई विवादित भूमियों में हस्तक्षेप कर गैंगस्टर सुनील राठी के द्वारा कराई जा रही थी उगाही.
  • गिरफ्तार अभियुक्तों से 02 अवैध पिस्टल व 07 जिन्दा कारतूस हुए बरामद.
  • गिरफ्तार अभियुक्त देहरादून में किसी बड़ी घटना को दे सकते थे अंजाम.
STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता :-   मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय अपराधियों एवं बाहरी राज्यों से आये संदिग्धों/आपराधिक पृष्ठभूमि से जुडे अपराधियों की धरपकड एवं उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
उक्त निर्देशों के क्रम में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय के निर्देशों पर सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के तहत जनपद पुलिस तथा एसटीएफ की टीमो द्वारा राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही है।  इसी क्रम में एसटीएफ/एसओजी द्वारा सक्रिय गैंग एवं जेलो में निरूद्ध कुख्यात अपराधियों की निरन्तर निगरानी कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी।
निगरानी के दौरान प्राप्त तकनीकी/मैनुअल इनपुट के आधार पर एसटीएफ उत्तराखण्ड तथा दून पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनाँक: 26-02-2026 को चैकिंग के दौरान राजपुर क्षेत्र में एक संदिग्ध स्कार्पियों वाहन से सुनील राठी गिरोह के 02 सदस्यों 1- भानू चौधरी पुत्र आलोक कुमार तथा 2- पारस पुत्र जगपाल सिंह को 02 अवैध पिस्टल व 07 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

अभियुक्तों के विरूद्ध थाना राजपुर मु0अ0स0 – 40/2026 धारा 111(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त पारस पूर्व में मुख्तार असांरी व संजीव जीवा गैंग का प्रमुख शूटर रहा है तथा उनकी मृत्यु के बाद सुनील राठी गैंग में सम्मलित हो गया था।
दोनो अभियुक्त सुनील राठी के इशारे पर हरिद्वार व देहरादून की बेशकीमती विवादित भूमियों में हस्तक्षेप कर सुनील राठी के लिए धन उगाई कर रहे थे। अभियुक्त से बरामद मोबाईल फोन की जांच में भी अभियुक्त पारस का जेल में निरूद्ध सुनील राठी से लगातार सम्पर्क में होने की जानकारी प्राप्त हुई है, साथ ही अभियुक्त पारस का गिरफ्तार अन्य अभियुक्त भानू के साथ अक्सर जेल में सुनील राठी से मिलने जाना भी प्रकाश में आया है।
  अभियुक्तों द्वारा देहरादून व हरिद्वार के कुछ व्यापारियों को लगातार सुनील राठी के नाम का डर दिखाकर परेशान किया जा रहा था परन्तु सुनील राठी के भय से कोई भी शिकायतकर्ता सामने नहीं आया।
अभियुक्तों से पूछताछ में हरिद्वार के एक विवादित प्रोपर्टी डीलर, जो पूर्व में हत्या के मामले में जेल गया है, का नाम भी प्रकाश में आया है तथा उसके भी निरन्तर सुनील राठी के सम्पर्क में होने की जानकारी मिली है। अभियुक्तों के देहरादून आने तथा उक्त प्रकरण से जुडे सभी सम्भावित पहलुओं पर पुलिस द्वारा गहनता से जाच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण

1- भानू चौधरी पुत्र आलोक कुमार निवासी मील्स न्यू कॉलोनी, थाना सदर, जनपद सहारनपुर, उ०प्र०
2- पारस पुत्र जगपाल सिंह निवासी- प्रेमपुरी थाना कोतवाली, जनपद मुजफ्फरनगर, उ०प्र०
बरामदगी का विवरण :-
1- 02 अवैध पिस्टल .32 बोर
2- 07 जिन्दा कारतूस

अभियुक्त पारस का आपराधिक इतिहास

1- मु०अ०सँ०-  445/2012 धारा 302 भादवि. थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
2- मु०अ०सँ०- 388/2015 धारा 302 भादवि. थाना शामली, मुजफ्फरनगर
3- मु०अ०सँ०- 185/2019 धारा 506 भादवि थाना डालनवाला, देहरादून
4- मु०अ०सँ०-  778/2019 धारा 406 भादवि. थाना शामली, मुजफ्फरनगर
5- मु०अ०सँ०- 409/2020 धारा 323/452/504/506 भादवि. थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
6- मु०अ०सँ०-  438/2020 धारा 307/386/506 भादवि. थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
7- मु०अ०सँ०- 474/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
8- मु०अ०सँ०- 776/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर
पुलिस टीमः-
उत्तराखण्ड STF
1- निरीक्षक अबुल कलाम
2- उ०नि० विद्यादत्त जोशी
3- उ०नि० दीपक मैठाणी
4- अ०उ०नि० मनोज बेनीवाल
5- हे०का० संजय कुमार
6- हे०का० वृजेन्द्र चौहान
7- हे०का० सुधीर केसला
8- का० मोहन असवाल
थाना राजपुर :-
1- निरी० प्रदीप सिंह रावत, प्रभारी थाना राजपुर
2- उ०नि० अर्जुन गुसाई, चौकी प्रभारी IT पार्क
3- का० रोबिन रमोला

You Might Also Like

TheKeralaStory2 : “सच क्या है? सियासत या सिनेमा? सवालों के घेरे में ‘द केरल स्टोरी 2’

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

GhansaliDevelopment : शिलान्यास हो चुके कार्य रुकना नहीं चाहिए – धामी

MumbaiNightsUttarakhand : उत्तराखंड में ‘मुंबई नाइट्स’ की रूमानी एंट्री

UttarakhandNews : 11 देशों के प्रतिनिधियों ने बाणगंगा में किया अध्ययन

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, ArmsActViolation, BhanuChaudharyArrested, CMUttarakhandCrimeDirective, ForeignNationalsCheck, GangsterActCase, IllegalPistolsRecovered, khojinarad, LandExtortionDehradunHaridwar, LiveCartridgesSeized, MajorIncidentFoiled, MeerutCriminalHistory, MukhtarAnsariGangLink, MurderCasesUP, ParasShooterArrest, policeverificationdrive, RajpurPoliceArrest, RajpurStationTeam, SaharanpurCriminal, SanjivJeevaGangShooter, ScorpioVehicleCheck, SOGGangMonitoring, STFDehradunPoliceSuccess, SunilRathiExtortion, SunilRathiGangArrest, UttarakhandSTFTeam

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 27, 2026 February 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article OperationSmileChamoli OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज
Next Article TheKeralaStory2 TheKeralaStory2 : “सच क्या है? सियासत या सिनेमा? सवालों के घेरे में ‘द केरल स्टोरी 2’

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

TheKeralaStory2
TheKeralaStory2 : “सच क्या है? सियासत या सिनेमा? सवालों के घेरे में ‘द केरल स्टोरी 2’
मुंबई February 27, 2026
OperationSmileChamoli
OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज
उत्तराखण्ड February 27, 2026
GhansaliDevelopment
GhansaliDevelopment : शिलान्यास हो चुके कार्य रुकना नहीं चाहिए – धामी
उत्तराखण्ड February 27, 2026
MumbaiNightsUttarakhand
MumbaiNightsUttarakhand : उत्तराखंड में ‘मुंबई नाइट्स’ की रूमानी एंट्री
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 27, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?