By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: सूर्य नमस्कार से रोजाना करें अपने दिन की शुरुआत,,मलेंगे गजब के फायदे..
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > हेल्थ > सूर्य नमस्कार से रोजाना करें अपने दिन की शुरुआत,,मलेंगे गजब के फायदे..
हेल्थ

सूर्य नमस्कार से रोजाना करें अपने दिन की शुरुआत,,मलेंगे गजब के फायदे..

admin
Last updated: 2024/06/21 at 8:03 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE

International Yoga Day 2024 : योग का लोहा न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया मान चुकी है। इसलिए हर साल 21 जून को International Yoga Day मनाया जाता है।

योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना अच्छी सेहत के सफर की ओर आपका पहला कदम हो सकता है। अगर आप रोज सूर्य नमस्कार करते हैं तो कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है।

आइए जानें सूर्य नमस्कार के फायदे (सदियों से योग को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

कितनी ही गंभीर बीमारियों में भी योग ने अपना असर दिखाया है। इसलिए योग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में अपनाया जा रहा है।

दुनिया को योग के फायदों  के बारे में बताने के लिए हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है।

योग करने से शरीर के हर अंग को फायदा पहुंचता है। इसलिए शरीर की अलग-अलग समस्याओं के लिए अलग-अलग योगासन किए जाते हैं।

लेकिन सूर्यनमस्कार एक ऐसा योग है, जिसमें कई योगासन सम्मिलित होते हैं और इसे रोज करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सूर्य नमस्कार करने से मिलने वाले फायदे।

सूर्य नमस्कार के आसन : सूर्य नमस्कार का अर्थ होता है, सूरज को प्रणाम करना, क्योंकि वह पूरी धरती के ऊर्जा का स्त्रोत माना जाता है। इसमें सूरज को नमन करते हुए 12 अलग-अलग योगासनों को किया जाता है, जिनके नाम हैं।

  • प्रणामासन।
  • हस्तउत्तनासन।                 
  • पादहस्तासन।
  • अश्व संचालनासन।
  • दंडासन ।
  • अष्टांग नमस्कार ।
  • भुजंगासन ।
  • अधोमुख शवासन ।
  • अश्व संचालासन ।
  • पादहस्तासन ।
  • हस्तउत्तनासन ।
  • प्रणामासन । 

इन बारह आसनों को इसी क्रमांक में किया जाता है। इसे देखकर आप समझ सकते हैं, कि जिस आसन से हमने शुरू किया था, समाप्त भी उसी आसन से करना है।

इसे आप अपनी सुविधा और क्षमता के हिसाब से रोज कर सकते हैं। सूर्य नमस्कार करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

तनाव दूर करता है : रोजमर्रा की चिंता के कारण हमारी सेहत पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में सूर्य नमस्कार करने से उस तनाव से मुक्ति मिलती है।

दरअसल, सूर्य नमस्कार करते समय हमें अपनी सांसों पर ध्यान देना पड़ता है। इससे मन शांत होता है और स्ट्रेस, एंग्जायटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

इसके अलावा, इसे सुबह के समय सूरज की रोशनी में किया जाता है, जिससे विटामिन डी मिलता है, जो डिप्रेशन को कम करने में मददगार हो सकता है।

श्वांस प्रणाली के लिए फायदेमंद ; सूर्य नमस्कार करते समय हमें गहरी और लंबी सांसे लेनी होती हैं, जिससे फेफड़ों की एक्सरसाइज होती है और वे मजबूत बनते हैं। साथ ही, गहरी सांसे लेने से फेफड़ों की सांस लेने की क्षमता भी बढ़ती है। इसलिए सूर्य नमस्कार करना श्वांस प्रणाली के लिए काफी लाभदायक होता है।

बॉडी डिटॉक्स करता है : सूर्य नमस्कार करने से लिवर और किडनी को काफी फायदा पहुंचता है। ये दोनों अंग शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट्स को बाहर निकालने का काम करते हैं।

इसलिए इससे बॉडी बेहतर तरीके से डिटॉक्स होती है। साथ ही, सूर्य नमस्कार एक फिजिकल एक्सरसाइज है, जिसे करते समय हमारे शरीर से पसीना आता है। इसलिए इसे करते समय पसीने के जरिए भी बॉडी के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद : सूर्य नमस्कार करने से आंतों की सेहत बेहतर होती है और कब्ज और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं। इसमें कुछ आसन ऐसे होते हैं, जिनसे पाचन तंत्र की समस्याएं दूर होती हैं।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है : सूर्य नमस्कार करने से शरीर की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है।

इससे बॉडी के सभी ऑर्गन्स तक रक्त प्रवाह बेहतर होता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और दिल को भी काफी फायदा पहुंचता है।

दिल के लिए फायदेमंद : सूर्य नमस्कार के आसन दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, तनाव कम होने, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने और लंबी सांसों के जरिए ज्यादा ऑक्सीजन शरीर में आने की वजह से दिल पर दबाव कम पड़ता है और वह बेहतर तरीके के काम कर पाता है।

You Might Also Like

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

FreeHPVvaccine : बेटियों को कैंसर से बचाने की बड़ी पहल

RetinopathyofPrematurity : बच्चों में आंखों की जांच करवाना जरूरी 

HotTeaCancer : गर्म चाय से कैंसर का खतरा – रिसर्च

UttarakhandNews : हल्द्वानी मीडिया सेंटर में चिकित्सा शिविर आयोजित

TAGGED: health, healthnews, International Yoga Day 2024, khoji narad, todayupdate

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 21, 2024 June 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बड़ी ख़बर,,छातों की पड़ेगी सख्त जरूरत,,होने वाली है झमाझम बारिश…
Next Article रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को उनके कारोबार से वंचित किया जाना न्याय संगत नहीं : संजय चोपड़ा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?