By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा रुट पर तेज रफ़्तार बाइकर्स सावधान !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > रुद्रप्रयाग > ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा रुट पर तेज रफ़्तार बाइकर्स सावधान !
चमोली

ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा रुट पर तेज रफ़्तार बाइकर्स सावधान !

मानसून से पूर्व व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश .

admin
Last updated: 2026/06/03 at 11:04 AM
admin
Share
3 Min Read
ChardhamYatra2026
ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा रुट पर तेज रफ़्तार बाइकर्स सावधान !
SHARE
Highlights
  • जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ली समीक्षा बैठक.
  • वहीँ पेट्रोल की किल्लत जैसी ख़बरों से कोई पैनिक न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया.
  • उन्होंने पुलिस विभाग एवं एआरटीओ को यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा.

ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा रुट पर तेज रफ़्तार बाइकर्स सावधान ! :-  आगामी मानसून सीजन एवं चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए सभी विभागों को दिशा-निर्देश दिए हैं । जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मानसून शुरू होने से पहले सभी विभाग अपनी तैयारियां पूरी कर लें, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाए जाने के निर्देश दिए। सबसे बड़ी चुनौती प्रशासन के सामने होती है दुर्घटनाओं को रोकना और किसी भी तरह के जान माल की सुरक्षा को सुनिश्चित करना लिहाज़ा पुलिस और लोकल प्रशासन अब ऐसे बाइकर्स पर कड़ी नजर रख रही है जो पहाड़ों में तेज रफ़्तार बाइक्स पर यात्रा मार्ग से गुजर रहे हैं।

वहीँ पेट्रोल की किल्लत जैसी ख़बरों से कोई पैनिक न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर स्थित सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध रहे, जिससे यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने पुलिस विभाग एवं एआरटीओ को यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि पीपलकोटी, हाथीपहाड़ सहित अन्य संवेदनशील स्थलों पर अनाधिकृत पार्किंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा बाइक सवार यात्रियों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तेज गति एवं यातायात नियमों का उल्लंघन दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता है, इसलिए ऐसे मामलों में नियमित अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से बाइकर्स की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में रेट लिस्ट प्रदर्शित करने तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु नियमित सैंपलिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने श्री बद्रीनाथ धाम एवं पैदल यात्रा मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए शौचालयों की नियमित सफाई एवं पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, यात्रा मजिस्ट्रेट बद्रीनाथ तीरथ पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

CBSENewChairman : CBSE के नए चेयरमैन बने लोखंडे प्रशांत सीताराम

RanveerSingh : ‘बैन’ के बाद रणवीर सिंह ने उठाया यह बड़ा कदम!

WhatsAppScamAlert : WhatsApp साइबर फ्रॉड से बचाएगा ये नया फीचर

KeralaMonsoon : 4 जून को केरल पहुंचेगा मॉनसून

CharDhamYatra2026 : चार धाम यात्रा में मानसून और मौसम बनेगा विलेन

TAGGED: #ChardhamRoute, #CharDhamYatra, #HillStationSafety, #khojinaradbreakingnews, #OverSpeeding, #PilgrimSafety, #TrafficManagement, #TravelGuidelines, badrinathdham, BikersSafety, ChamoliAdministration, ChardhamYatra2026, GauravKumarDM, khojinarad, MonsoonPreparation, uttarakhandpolice, UttarakhandTourism

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 3, 2026 June 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article CharDhamYatra2026 CharDhamYatra2026 : चार धाम यात्रा में मानसून और मौसम बनेगा विलेन
Next Article KeralaMonsoon KeralaMonsoon : 4 जून को केरल पहुंचेगा मॉनसून

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CBSENewChairman
CBSENewChairman : CBSE के नए चेयरमैन बने लोखंडे प्रशांत सीताराम
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ June 3, 2026
RanveerSingh
RanveerSingh : ‘बैन’ के बाद रणवीर सिंह ने उठाया यह बड़ा कदम!
महाराष्ट्र June 3, 2026
WhatsAppScamAlert
WhatsAppScamAlert : WhatsApp साइबर फ्रॉड से बचाएगा ये नया फीचर
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ June 3, 2026
KeralaMonsoon
KeralaMonsoon : 4 जून को केरल पहुंचेगा मॉनसून
राष्ट्रीय June 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?