By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandMadarsa : तो क्या लेनदेन से चल रहे थे उत्तराखंड में मदरसे  ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > हरिद्वार > UttarakhandMadarsa : तो क्या लेनदेन से चल रहे थे उत्तराखंड में मदरसे  ?
उत्तराखण्ड

UttarakhandMadarsa : तो क्या लेनदेन से चल रहे थे उत्तराखंड में मदरसे  ?

अधिकांश मदरसे अब भी मान्यता से बाहर.

admin
Last updated: 2026/08/14 at 11:22 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandMadarsa
UttarakhandMadarsa : तो क्या लेनदेन से चल रहे थे उत्तराखंड में मदरसे  ?
SHARE
Highlights
  • कई मदरसे अभी मानकों से दूर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण  को झटका.
  • जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की जांच रिपोर्ट के अनुसार कुछ मदरसों ने जांच टीम को आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई.
  • मदरसा बोर्ड से पूर्व में मान्यता प्राप्त 41 मदरसों में से भी अधिकांश अब तक निर्धारित मानक पूरे नहीं कर सके हैं.

UttarakhandMadarsa : तो क्या लेनदेन से चल रहे थे उत्तराखंड में मदरसे  ? :-  अगर खबर का दुसरा पहलू देखें तो जिन मदरसों की चांदी कट रही थी उनको मान्यता पाने के लाले पड़ रहे हैं। तो क्या बोर्ड में सेटिंग गेटिंग से मान्यताये बांटी जा रही थी ? हालात तो इशारा कुछ ऐसा ही कर रहे हैं।

Contents
अधिकांश मदरसे अब भी मान्यता से बाहर..कई मदरसे अभी मानकों से दूर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण  को झटका

उत्तराखंड में अल्पसंख्यक बच्चों को आधुनिक शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की सरकार की योजना को शुरुआती स्तर पर ही चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मदरसा बोर्ड समाप्त होने के बाद एक जुलाई से अस्तित्व में आए अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के तहत अब तक प्रदेश के 452 मदरसों में से केवल सात को शिक्षा विभाग और प्राधिकरण से मान्यता मिल सकी है। मान्यता की प्रक्रिया में देहरादून समेत कई जिलों में मदरसों की स्थिति सामने आ रही है।

अधिकांश मदरसे अब भी मान्यता से बाहर..

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की जांच रिपोर्ट के अनुसार कुछ मदरसों ने जांच टीम को आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई, जबकि कुछ संस्थानों ने नई व्यवस्था के तहत मान्यता लेने से ही इनकार कर दिया है। सरकार की योजना मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को धार्मिक शिक्षा के साथ विज्ञान, गणित और अन्य आधुनिक विषयों से जोड़ने की है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक समुदायों के शिक्षण संस्थानों को एक समान प्रशासनिक व्यवस्था के दायरे में लाने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इस व्यवस्था में मुस्लिम, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी समुदायों के संस्थान शामिल हैं।

कई मदरसे अभी मानकों से दूर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण  को झटका

मदरसा बोर्ड से पूर्व में मान्यता प्राप्त 41 मदरसों में से भी अधिकांश अब तक निर्धारित मानक पूरे नहीं कर सके हैं। कुछ संस्थान मान्यता के लिए जरूरी दस्तावेज और पत्रावली तैयार करने में जुटे हैं। ऊधमसिंह नगर में 11 मदरसों ने शिक्षा विभाग में मान्यता के लिए आवेदन किया था, लेकिन निर्धारित मानक पूरे नहीं होने के कारण सभी आवेदन निरस्त कर दिए गए।

वहीं हरिद्वार में आवेदन करने वाले 18 मदरसों में से सात को मान्यता मिल चुकी है। देहरादून और नैनीताल में मान्यता को लेकर अभी बैठक नहीं हो सकी है। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश मदरसों के सामने नई व्यवस्था के तहत मान्यता हासिल करने की चुनौती बनी हुई है।

 

You Might Also Like

ChamoliRescue : संकट आया तो फिर मुख्यमंत्री ने सम्भाली कमान !

MaternalHealth : मातृ मृत्यु रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश

UttarakhandNews :विभाजन का दर्द भुलाया नहीं जा सकता – मुख्यमंत्री

ChamoliTunnelAccident : मुख्यमंत्री ने सम्हाली रेस्क्यू अभियान की कमान

UttarakhandSTF : बैंक खाता किराये/कमीशन पर देना क्राइम – अजय सिंह SSP , STF

TAGGED: #EducationNews, #EducationReform, #khojinaradbreakingnews, #MadarsaModernization, #MadarsaNews, #MadarsaRecognition, #pushkarsinghdhami, #UdhamSinghNagar, #UttarakhandGovernment, #UttarakhandMadarsa, dehradunnews, haridwarnews, khojinarad, MinorityEducation, MinorityEducationAuthority, UttarakhandMadarsaBoard, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 14, 2026 August 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ChamoliTunnelAccident ChamoliTunnelAccident : मुख्यमंत्री ने सम्हाली रेस्क्यू अभियान की कमान
Next Article UttarakhandNews UttarakhandNews :विभाजन का दर्द भुलाया नहीं जा सकता – मुख्यमंत्री

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ChamoliRescue
ChamoliRescue : संकट आया तो फिर मुख्यमंत्री ने सम्भाली कमान !
उत्तराखण्ड August 14, 2026
MaternalHealth
MaternalHealth : मातृ मृत्यु रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश
उत्तराखण्ड August 14, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews :विभाजन का दर्द भुलाया नहीं जा सकता – मुख्यमंत्री
देहरादून August 14, 2026
ChamoliTunnelAccident
ChamoliTunnelAccident : मुख्यमंत्री ने सम्हाली रेस्क्यू अभियान की कमान
उत्तराखण्ड August 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?