By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: IG Nobel Prize : बदबूदार जूतों ने भारत का नाम रोशन किया
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > बकैती > IG Nobel Prize : बदबूदार जूतों ने भारत का नाम रोशन किया
लफ्फाज़ी

IG Nobel Prize : बदबूदार जूतों ने भारत का नाम रोशन किया

रिसर्च में पता चला कि जूतों की बदबू का असली कारण है Kytococcus sedentarius नामक बैक्टीरिया.

admin
Last updated: 2025/10/31 at 5:35 AM
admin
Share
4 Min Read
IG Nobel Prize
IG Nobel Prize बदबूदार जूतों ने भारत का नाम रोशन किया
SHARE
Highlights
  • रिसर्च हॉस्टल से लैब तक.
  • असली विलेन कौन?
  • क्या है Ig Nobel Prize?

IG Nobel Prize :  बदबूदार जूतों ने भारत का नाम रोशन किया :-  आप यकीं करेंगे कि जिस बदबू से बचने के लिए आप नाक बंद कर लेते हैं और जहाँ बदबू हो वहाँ आप रुकना भी नहीं चाहते हैं वही बदबू भारत के लिए शान की बात बन सकती है। आप सोच रहे होंगे की ये कैसे संभव है तो हुजूर ऐसा ही हुआ है जो आज हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। अब अगर हम कहें कि इसी बदबू ने भारत को एक अंतरराष्ट्रीय (international) सम्मान दिलाया, तो यकीनन आप मुस्कुराए बिना नहीं रहेंगे. लेकिन यह कोई मजाक नहीं है, बल्कि ये भारत (India) के दो रिसर्चर्स की सच्ची कहानी है, जिन्होंने बदबूदार जूतों पर ऐसा प्रयोग किया कि उन्हें Ig Nobel Prize से नवाजा गया है।

Contents
रिसर्च हॉस्टल से लैब तकअसली विलेन कौन?क्या है Ig Nobel Prize?

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

यह कोई साधारण पुरस्कार नहीं, बल्कि विज्ञान की दुनिया का सबसे अनोखा और मजेदार सम्मान है, जो उन शोधों को दिया जाता है जिन पर पहले हंसी आती है, लेकिन बाद में दिमाग चल पड़ता है. कहानी शुरू होती है दिल्ली के पास स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी से, जहां डिजाइन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विकास कुमार और उनके पूर्व छात्र सार्थक मित्तल साथ में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. सार्थक ने अपने हॉस्टल का किस्सा सुनाया कि कॉरिडोर में लाइन से रखे जूतों की बदबू से कमरे में सांस लेना मुश्किल था. यहीं से एक अजीब मगर दिलचस्प सवाल उठा कि क्या जूतों की दुर्गंध को वैज्ञानिक तरीके से खत्म किया जा सकता है?

रिसर्च हॉस्टल से लैब तक

दोनों ने विश्वविद्यालय के 149 छात्रों पर एक सर्वे किया तो नतीजे चौंकाने वाले थे. करीब 80% छात्रों ने कहा कि उन्हें जूतों की बदबू की वजह से शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है. लगभग सभी के घरों में शू-रैक था, मगर किसी ने नहीं सोचा था कि उसे टेक्नोलॉजी के जरिए बदला जा सकता है. ज्यादातर छात्र जूतों से बदबू आने पर घरेलू नुस्खे आजमाते थे, जैसे चाय की पत्तियां डालना, बेकिंग सोडा छिड़कना, या डियोडरेंट स्प्रे करना, लेकिन असर नाममात्र का ही होता था।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

असली विलेन कौन?

रिसर्च में पता चला कि जूतों की बदबू का असली कारण है Kytococcus sedentarius नामक बैक्टीरिया. यह वही जीवाणु है जो पसीने और नमी वाले जूतों में तेजी से बढ़ता है और बदबू छोड़ता है. इसका हल खोजने के लिए दोनों वैज्ञानिकों ने एक ऐसा शू-रैक बनाया, जो न सिर्फ जूतों को व्यवस्थित रखे बल्कि UVC Light Technology से उन्हें सेनेटाइज भी करे. यानी जूतों से बदबू ही नहीं, बैक्टीरिया भी गायब करे।

क्या है Ig Nobel Prize?

यह रिसर्च 2022 में पूरी हुई, लेकिन 2025 में दुनिया ने इसे नोटिस किया जब Ig Nobel Prize Committee ने विकास और सार्थक को विजेता घोषित किया. दोनों को यह सम्मान Smelly Shoe Study के लिए मिला. Ig Nobel Prize को funny but useful science कहा जाता है. इसका नारा है, ‘पहले हंसाइए, फिर सोचने पर मजबूर कीजिए.’ यह हर साल Harvard University (USA) में दिया जाता है और इसका मकसद है उन वैज्ञानिक प्रयोगों को सम्मानित करना जो देखने में हास्यास्पद लगें, लेकिन असल में बेहद उपयोगी हों।

You Might Also Like

CrystalBallFengShui : लिविंग रूम में लगाएं क्रिस्टल बॉल

GreenChilliDrugs : हरी मिर्च में ड्रग, नशा…,तस्करी का गजब जुगाड़

humanbodyholes : इंसान के शरीर में कितने छेद होते हैं?

Blockbuster Movies : 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्में!

Bollywood : बाजीगर के अनकहे सच!

TAGGED: Adidas India, Affordable shoes India, Bata India, Casual shoes India, Custom shoes India, Eco-friendly shoes India, Footwear brand collaborations, Footwear comfort India, Footwear design India, Footwear durability India, Footwear employment India, Footwear exports Europe, Footwear exports India, Footwear exports US, Footwear manufacturing India, Footwear market growth India, Footwear market size India, Footwear retail India, Footwear sustainability, Footwear technology India, Footwear trends India, Formal shoes India, GreenSole shoes, India footwear industry, india news, Indian brand recognition, Indian fashion shoes, Indian leather industry, Indian shoe brands, Indian shoe factories, Indian shoe market, Indian shoe retail stores, Indian shoe startups, Indian sneaker brands, Khadim's shoes, khoji narad, khoji narad breaking news, Kids shoes India, Leather footwear India, Liberty shoes, Nike India, Online shoe shopping India, PLI scheme footwear, Relaxo footwear, Shoe industry news India, Shoe innovation India, Shoe recycling India, Sports shoes India, Stylish shoes India, Sustainable footwear India, Traditional footwear India, Urban footwear buyers India, Walkaroo shoes

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 31, 2025 October 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttarakhand history Uttarakhand history : उत्तराखंड आंदोलन : मसूरी के शहीदों का अमर बलिदान
Next Article Brain Health Brain Health : दिमाग के लिए खतरनाक है ये आदतें

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ZeroTicket27Years
ZeroTicket27Years : यहां सिर्फ ‘पितरों’ के लिए रुकती हैं ट्रेनें! 27 साल से नहीं बिका एक भी टिकट!
राष्ट्रीय February 11, 2026
DehradunMurder
DehradunMurder : तिब्बती मार्किट में युवक की गोली मारकर हत्या
देहरादून February 11, 2026
UttarakhandSchools
UttarakhandSchools : उत्तराखंड के जर्जर विद्यालयों के आएंगे अच्छे दिन !
उत्तराखण्ड February 11, 2026
ProfessionalMD
ProfessionalMD : सहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडीः डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून February 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?