By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ChardhamYatra : चार धाम के शॉर्टकट रास्ते होंगे बंद ! पढ़िए निर्देश
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > ChardhamYatra : चार धाम के शॉर्टकट रास्ते होंगे बंद ! पढ़िए निर्देश
रुद्रप्रयाग

ChardhamYatra : चार धाम के शॉर्टकट रास्ते होंगे बंद ! पढ़िए निर्देश

भ्रामक सूचनाओं - अफवाहों की रोकथाम पर चर्चा.

admin
Last updated: 2026/06/02 at 10:54 AM
admin
Share
5 Min Read
ChardhamYatra
ChardhamYatra : चार धाम के शॉर्टकट रास्ते होंगे बंद ! पढ़िए निर्देश
SHARE
Highlights
  • जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा हेतु गैस सिलेंडर एवं ईंधन की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित की गई है.
  • पशु चिकित्सालयों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं रेंडम चेकिंग भी कराई जा रही है.
  • आयुक्त ने यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया तथा उरेडा से सोलर लाइट एवं वैकल्पिक ऊर्जा व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की.

ChardhamYatra : चार धाम के शॉर्टकट रास्ते होंगे बंद ! पढ़िए निर्देश :-  आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं और आगामी मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने हेतु की गई तैयारियों की व्यापक समीक्षा की । जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से यात्रा के दौरान सामने आ रही समस्याओं, चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु सुझाव भी आयुक्त द्वारा प्राप्त किए गए।

बैठक में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने आयुक्त गढ़वाल को अवगत कराया कि यात्रा प्रारंभ होने के बाद अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के सुगम दर्शन कर चुके हैं। यात्रा अवधि के दौरान एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा कंट्रोल रूम के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है तथा स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, परिवहन, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

भ्रामक सूचनाओं – अफवाहों की रोकथाम पर चर्चा

जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा हेतु गैस सिलेंडर एवं ईंधन की आवश्यकता अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्र पूर्ण रूप से क्रियाशील हैं तथा म्यूल टास्क फोर्स निरंतर कार्यरत है। 8 हजार से अधिक घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण एवं बीमा किया जा चुका है। निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जा रही है तथा अतिक्रमण वाले डेरे हटाए गए हैं।

पशु चिकित्सालयों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं रेंडम चेकिंग भी कराई जा रही है । बैठक में यात्रा मार्ग पर स्थापित शौचालयों, पेयजल, विद्युत, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, शटल सेवा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने विशेष रूप से शौचालयों की स्वच्छता, पर्याप्त सफाई कार्मिकों की तैनाती, सफाई सामग्री एवं पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से नियमित एवं रेंडम निरीक्षण कराने को कहा।

आयुक्त ने यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया तथा उरेडा से सोलर लाइट एवं वैकल्पिक ऊर्जा व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदाय की भागीदारी से यात्रा प्रबंधन और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए कि संभावित आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक राशन सामग्री, ड्राई राशन एवं पकाए जाने वाले राशन के पैकेट अलग-अलग श्रेणियों में तैयार रखे जाएं। इसके साथ ही उन्होंने मद्महेश्वर क्षेत्र सहित अन्य दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा न्यूनीकरण कार्यों पर भी विशेष चर्चा की।

बैठक में यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा शॉर्टकट रास्तों का उपयोग किए जाने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे स्थानों पर स्पष्ट साइनेज, चेतावनी बोर्ड एवं आवश्यक बैरिकेडिंग लगाए जाने के निर्देश दिए गए । इसके साथ ही केदारनाथ के वैकल्पिक ट्रैक रूट पर किए गए कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा आगामी वर्ष की यात्रा में उसके उपयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर द्वारा यात्रा रूट प्लान, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। आयुक्त ने सोनप्रयाग सहित प्रमुख यात्रा प्रारंभिक बिंदुओं पर भीड़ प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा कंट्रोल रूम तथा प्रमुख स्थलों से नियमित अनाउंसमेंट की व्यवस्था की जाए ताकि यात्रियों को समय-समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके।

बैठक में यात्रा से संबंधित भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों की रोकथाम पर भी विशेष चर्चा की गई। आयुक्त गढ़वाल ने निर्देश दिए कि सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर प्रसारित भ्रामक खबरों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा संबंधित विभाग तत्काल तथ्यात्मक जानकारी जारी कर उनका प्रभावी खंडन करें। उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को अस्थायी रूप से रोके जाने पर विभिन्न होल्डिंग स्थानों में यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। साथ ही ऑयल टैंकर एवं भारी मालवाहक वाहनों के रात्रिकालीन संचालन संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन कराने तथा इसकी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

ShankhMysteries : महादेव शिव पूजा में क्यों नहीं बजाते शंख ?

MainWapasAanga : फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर दर्शकों में बढ़ा जोश

AlphaMovie : आलिया की ‘अल्फा’, की सामने आयी रिलीज डेट

HeartAttackRisk : बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, वजह एनर्जी ड्रिंक, स्मोकिंग या नींद ?

UttarakhandDisasterManagement : आखिर क्यों उत्तराखंड आये श्रीलंका के अफसर ?

TAGGED: #CharDhamUpdate, #CharDhamYatra, #GarhwalCommissioner, #khojinaradbreakingnews, Babakedarnath, ChardhamCrowdManagement, ChardhamDisasterManagement, ChardhamMonsoonAlert, kedarnathdham, KedarnathHealthFacilities, KedarnathShortcutClosed, KedarnathTrackRoute, KedarnathTravelAdvisory, KedarnathYatra24, khojinarad, uttarakhandnews, UttarakhandTourism

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 2, 2026 June 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RCBChampion RCBChampion : RCB जीती ट्रॉफी, लेकिन फाइनल पर फूटा कर्नाटक का गुस्सा!
Next Article UttarakhandDisasterManagement UttarakhandDisasterManagement : आखिर क्यों उत्तराखंड आये श्रीलंका के अफसर ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ShankhMysteries
ShankhMysteries : महादेव शिव पूजा में क्यों नहीं बजाते शंख ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ June 2, 2026
MainWapasAanga
MainWapasAanga : फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर दर्शकों में बढ़ा जोश
महाराष्ट्र June 2, 2026
AlphaMovie
AlphaMovie : आलिया की ‘अल्फा’, की सामने आयी रिलीज डेट
इंटरव्यू June 2, 2026
HeartAttackRisk
HeartAttackRisk : बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, वजह एनर्जी ड्रिंक, स्मोकिंग या नींद ?
दिल्ली June 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?