शाहरुख-काजोल की केमिस्ट्री और ‘हो गया है तुझको’ गाने का जादू :- नमस्कार दोस्तों, बॉलीवुड की बात हो और शाहरुख खान और काजोल की जोडी का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है, इन दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने ना जाने कितने दिलों को छू लिया है, और जब बात होती है रोमांस की, तो एक फिल्म और एक गाना सबसे पहले याद आता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का वो खूबसूरत पल, हो गया है तुझको, एक प्यार भरा अहसास, इस गाने में कोई बडा डायलॉग नहीं।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- 2 महीने में 97 नाबालिग लापता, 87 मिले सकुशल
कोई भारी भरकम सीन नहीं, बस एक प्यारा सा एहसास है, प्यार कब हो जाता है, कैसे हो जाता है, ये किसी को पता नहीं चलता, और यही बात इस गाने को खास बनाती है, हो गया है तुझको तो प्यार सजन सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि वो एहसास है जहाँ प्यार पहली बार दिल की गहराइयों से महसूस होता है, शाहरुख की शरारती मुस्कान, काजोल की मासूमियत, इन दोनों के बीच की वो नोंकझोंक, वो छोटी छोटी बातें, और वो चुपचाप देखा जाना, सब कुछ इस गाने को खास बना देता है।
लोकेशंस और म्यूजिक, गाने की आत्मा, यूरोप की खूबसूरत वादियों में फिल्माया गया ये गाना एक विज़ुअल ट्रीट है, हर फ्रेम में एक कहानी है, हर सीन में एक एहसास, जतिन ललित का संगीत और लता मंगेशकर व उदित नारायण की मधुर आवाज़, जैसे इस गाने में जादू भर देती है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- वक्फ संशोधन कानून 2025 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
इस गाने को देख कर ऐसा लगता है मानो वक़्त वहीं थम गया हो, आज भी उतना ही खास, नब्बे के दशक में आया ये गाना, आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में टॉप पर रहता है, यूट्यूब पर इसके करोडो व्यूज इस बात का सबूत हैं कि सच्चा प्यार कभी पुराना नहीं होता, शाहरुख और काजोल ने सिर्फ एक किरदार नहीं निभाया, बल्कि एक एहसास को जिया, जिसे आज भी लोग महसूस करते हैं, तो दोस्तों, अगर आपने बहुत समय से ये गाना नहीं सुना, तो एक बार फिर से सुनिए, और महसूस कीजिए, प्यार का पहला एहसास, अगर आपको ये वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और सब्सक्राइब ज़रूर कीजिए।

