By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: SGRR : एसजीआरआर बना रिलायंस जियो ए आई रेडी सर्टिफाइड स्कूल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > SGRR : एसजीआरआर बना रिलायंस जियो ए आई रेडी सर्टिफाइड स्कूल
देहरादून

SGRR : एसजीआरआर बना रिलायंस जियो ए आई रेडी सर्टिफाइड स्कूल

स्कूल के 100 से अधिक छात्रों को एक साथ सर्टिफिकेशन मिलने से हासिल हुई यह उपलब्धि.

admin
Last updated: 2026/01/23 at 12:36 PM
admin
Share
4 Min Read
SGRR
SGRR एसजीआरआर बना रिलायंस जियो ए आई रेडी सर्टिफाइड स्कूल
SHARE
Highlights
  • इस एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, बिंदाल शाखा के अब तक 500 से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हो चुके.
  • कार्यक्रम के अंतर्गत गूगल जेमिनाई एआई द्वारा स्कूल के बच्चों और अध्यापकों को निःशुल्क एआई ट्रेनिंग दी जा रही है.
  • रिलायंस जियो इंफोकॉम का सपना है कि देश के हर स्कूल को एआई इनेबल्ड बनाया जाए.

SGRR : एसजीआरआर बना रिलायंस जियो ए आई रेडी सर्टिफाइड स्कूल :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् जियो के संयुक्त तत्वावधान में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए उत्तराखंड का पहला स्कूल बनने का गौरव प्राप्त किया है, जहां एक साथ 100 विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया। कोर्स पूर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को यह उपलब्धि हासिल हुई, जिससे स्कूल और छात्रों दोनों का नाम रोशन हुआ है। यह प्रमाण पत्र रिलायंस जियो कंपनी की ओर से जारी किए गए हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने यह पहल करते हुए पहले स्कूली शिक्षा और फिर उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को एआई इनेबल्ड बनाने की मुहिम शुरू की है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का यह उद्देश्य है कि एसजीआरआर ग्रुप के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ए आई टैक्नीक से रूबरू हो सकें और आर्टिफिशियल इंटेलीजैंस की तकनीकों को समझ सकें। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

इस एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, बिंदाल शाखा के अब तक 500 से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हो चुके हैं। प्रशिक्षण जियो यूनिवर्सिटी के अनुभवी एआई प्रोफेशनलों द्वारा दिया जा रहा है। खुले बाजार में इस कोर्स की कीमत लगभग 15 हजार रुपये है, लेकिन रिलायंस जियो इंफोकॉम द्वारा यह कोर्स विद्यार्थियों को पूरी तरह निःशुल्क कराया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्कूल को ‘एआई रेडी स्कूल’ का सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

स्कूल के 100 से अधिक छात्रों को एक साथ सर्टिफिकेशन मिलने से हासिल हुई यह उपलब्धि

कार्यक्रम के अंतर्गत गूगल जेमिनाई एआई द्वारा स्कूल के बच्चों और अध्यापकों को निःशुल्क एआई ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके साथ ही रिलायंस जियो इंफोकॉम की ओर से प्रत्येक जियो कस्टमर को गूगल जेमिनाई एआई टूल 18 माह के लिए मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 35,100 रुपये बताई जा रही है।इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती गरिमा शर्मा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने प्रशिक्षण के पहले ही दिन 40 से अधिक अध्यापकों को इस एआई ट्रेनिंग प्रोग्राम से जोड़ा, जिससे शिक्षक भी आधुनिक तकनीक से परिचित हो सकें और छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन दे सकें।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
रिलायंस जियो इंफोकॉम का सपना है कि देश के हर स्कूल को एआई इनेबल्ड बनाया जाए और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार किया जाए। इसी दिशा में इस अभियान की शुरुआत की गई है।रिलायंस जियो इंफोकॉम उत्तराखंड के जनरल मैनेजर श्री सुशील कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि इस मुहिम की शुरुआत दिसंबर माह में की गई थी और अब तक 10 हज़ार स्कूलों को इस मुहिम से जोड़ा जा चुका है। लक्ष्य है कि आने वाले समय में देश के हर स्कूल तक यह एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम पहुंचे। यह चार सप्ताह का एआई ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसमें स्कूल की लैब में प्रशिक्षण दिया जाता है और विद्यार्थी घर से ऑनलाइन क्विज भी कर सकते हैं। कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राएं इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, बिंदाल की यह पहल न केवल देहरादून बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए भविष्य की शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।

You Might Also Like

AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी

RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत

BhagamBhag2 : गोविंदा को ‘भागम भाग 2’ में रिप्लेस करेंगे मनोज बाजपेयी

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #SGRR, #ShriGuruRamRai, 10KSchoolsAI, AIEnabledSchool, AIReadySchool, BindalSchoolAI, DehradunSchoolAI, FreeAITraining, FutureEducationAI, GoogleGeminiAI, Jio, JioAIProgram, khojinarad, RelianceJioAI, StudentAICertification, UttarakhandFirstAI

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 23, 2026 January 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AtmanirbharUttarakhand AtmanirbharUttarakhand ; भारत पर्व में दिखेगा “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड”
Next Article UttarakhandRopeway UttarakhandRopeway : देहरादून में ई-बीआरटी और रोपवे नेटवर्क की तैयारी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?