सरकारी राशन में नमक में रेत? 19 दुकानों पर एक साथ छापेमारी :- नमस्कार दोस्तों, क्या आपके घर में भी सस्ते गल्ले से मिलने वाला राशन ठीक नहीं आ रहा, अब सरकारी नमक में रेत मिलने की खबरें सामने आ रही हैं, और इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन हरकत में आ चुका है, आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला, नमक में मिलावट की शिकायतें, पिछले कुछ दिनों से जिला प्रशासन को कई शिकायतें मिल रही थीं कि सरकारी राशन की दुकानों पर जो नमक वितरित हो रहा है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- दिल्ली में यमुना का कहर | पुराना पुल बंद, श्मशान घाट डूबे
उसमें रेत और अन्य अशुद्धियाँ पाई जा रही हैं, एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक महिला ने नमक में मिलावट का खुलासा किया था, वीडियो में साफ देखा गया कि नमक में साफ तौर पर रेत मौजूद थी, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, इस मामले को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तुरंत एक्शन लिया, उनके निर्देश पर जनपद की 19 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।
यह कार्रवाई जनपद के विभिन्न क्षेत्रों, सदर, चकराता, विकासनगर, मसूरी, डोईवाला और ऋषिकेश में की गई, जांच टीम ने दुकानों से नमक के नमूने एकत्र कर उन्हें जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को भेजा है, फूड सेफ्टी जांच और अगली कार्रवाई, सभी नमूनों को अब लैब में जांचा जाएगा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दुकानें दोषी पाई जाएंगी।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- धारी देवी मंदिर पर फिर मंडरा रहा खतरा
उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, यह पहली बार नहीं है जब सस्ते गल्ले की दुकानों पर सवाल उठे हों, कुछ महीने पहले भी अनाज की गुणवत्ता को लेकर ऐसी ही शिकायतें आई थीं, जिन पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की थी, लगातार मिल रही शिकायतों से यह साफ है कि निगरानी और पारदर्शिता की सख्त ज़रूरत है।
अगर आप भी सरकारी राशन में मिलावट या खराब गुणवत्ता की शिकायत देख रहे हैं, तो ज़रूर संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, आपकी एक आवाज़, कई परिवारों को सुरक्षित और सही राशन दिला सकती है।

