By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: आर्यन खान की वेब सीरीज पर बवाल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > आर्यन खान की वेब सीरीज पर बवाल
मुंबई

आर्यन खान की वेब सीरीज पर बवाल

वानखेड़े की शिकायत का केंद्र है नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड”, जिसे आर्यन खान ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया.

admin
Last updated: 2025/09/26 at 5:27 AM
admin
Share
4 Min Read
आर्यन खान की वेब सीरीज पर बवाल
SHARE
Highlights
  • वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड पर आपत्ति.
  • ‘गलत इमेज’ दिखाने का आरोप.
  • आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता का उल्लंघन.

आर्यन खान की वेब सीरीज पर बवाल :-  अक्टूबर 2021 में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस से सुर्खियों में आए IRS अधिकारी समीर वानखेड़े एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। वानखेड़े ने शाहरुख और गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अन्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

Contents
वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड पर आपत्ति‘गलत इमेज’ दिखाने का आरोपआईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता का उल्लंघनड्रग्स केस से लेकर अब तक का विवाद

वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड पर आपत्ति

वानखेड़े की शिकायत का केंद्र है नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड”, जिसे आर्यन खान ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। इसमें अभिनेता बॉबी देओल समेत कई कलाकार नजर आए हैं। वानखेड़े का आरोप है कि इस सीरीज का एक सीन “झूठा, दुर्भावनापूर्ण और बदनाम करने वाला” है। उनका कहना है कि इसमें नशे के खिलाफ काम करने वाली एजेंसियों को नकारात्मक और भ्रामक तरीके से पेश किया गया है, जिससे जनता का भरोसा कानून प्रवर्तन संस्थानों से कम हो सकता है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

‘गलत इमेज’ दिखाने का आरोप

समीर वानखेड़े का कहना है कि इस सीरीज के जरिए उनकी छवि को जानबूझकर बिगाड़ा गया है। खासकर तब, जब उनसे जुड़ा आर्यन खान ड्रग्स केस अभी भी बॉम्बे हाई कोर्ट और एनडीपीएस स्पेशल कोर्ट, मुंबई में विचाराधीन है। शिकायत में एक खास सीन को बेहद आपत्तिजनक बताया गया है। इसमें एक किरदार “सत्यमेव जयते” का नारा लगाता है और उसके तुरंत बाद अभद्र इशारा करता है। वानखेड़े का कहना है कि यह 1971 के नेशनल ऑनर एक्ट का गंभीर उल्लंघन है और इसके लिए सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता का उल्लंघन

IRS अधिकारी ने दावा किया है कि सीरीज की सामग्री आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के कई प्रावधानों का उल्लंघन करती है। इसके लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है। वानखेड़े ने यह भी कहा है कि यह रकम वह टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल को दान करेंगे ताकि मरीजों के इलाज में इस्तेमाल हो सके।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

ड्रग्स केस से लेकर अब तक का विवाद

याद दिला दें कि अक्टूबर 2021 में आर्यन खान को मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में समीर वानखेड़े की टीम ने गिरफ्तार किया था। आर्यन को 22 दिन जेल में रहना पड़ा था और 31 अक्टूबर को ज़मानत मिली थी। इस केस के दौरान कई विवाद हुए, जिनमें से एक यह भी था कि ज़मानत आदेश समय पर जेल तक न पहुंचने के कारण आर्यन को एक रात और जेल में रहना पड़ा। बाद में यह केस सीबीआई तक पहुंचा और समीर वानखेड़े खुद जांच के घेरे में आ गए। वर्तमान में यह मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में लंबित है। इस बीच आर्यन खान की डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज ने इस पुराने विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

You Might Also Like

RiemannHypothesis : आज के दौर में भी क्यों खास है सूरज बड़जात्या का प्रेम?

AvengersDoomsday : ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ फिल्म का तूफानी खेल शुरू

HajiShakeelSaifi : फिल्म निर्देशक हाजी शकील से 40 करोड़ की फिरौती की मांग

BollywoodStars : मुंबई पुलिस ने स्टार्स के लिए जारी की गाइडलाइन

RamayanaMovie : ‘रामायण’ लीक करने वालों की खैर नहीं !

TAGGED: #AryanKhan, #AryanKhanSeries, #BollywoodBuzz, #BollywoodDrama, #BollywoodGlam, #BollywoodLife, #BollywoodScene, #BollywoodShines, #BollywoodStar, #BollywoodStories, #BollywoodTalks, #BollywoodTrend, #BollywoodWave, #BollywoodWorld, #CelebrityBuzz, #CelebrityControversy, #CelebrityNews, #CelebrityUpdate, #ControversialSeries, #EntertainmentBuzz, #EntertainmentNews, #EntertainmentSaga, #EntertainmentTalks, #EntertainmentUpdate, #EntertainmentWorld, #FilmBuzz, #FilmIndustry, #FilmWorld, #MovieWorld, #mumbai, #OnScreenDebut, #OnScreenLife, #OTTDrama, #OTTPlatform, #OTTRelease, #ScreenDebut, #SeriesBuzz, #SeriesControversy, #SeriesLaunch, #SeriesUpdate, #SeriesWorld, #StarBuzz, #StarKid, #StarLife, #WebSeries, #WebSeriesBuzz, #WebSeriesDebut, #WebSeriesTrend, Bollywood News, BollywoodSaga, bollywoodupdate, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 26, 2025 September 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article There is a buzz about a massive scam in the Uttarakhand Waqf Board! उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड में महाघोटाले की आहट !
Next Article How many kilometers should one walk daily? रोज कितने किलोमीटर वॉक करनी चाहिए ?

Advt.

Latest News

UttarakhandCongress
UttarakhandCongress :क्या हुआ ‘अच्छे दिन’ का ? – गणेश गोदियाल
देहरादून November 21, 2026
MigraineInWomen
MigraineInWomen : औरतों को ही माइग्रेन की ज्यादा समस्या क्यों होती है ?
खोजी नारद कहिंन November 21, 2026
TabuNetflixSeries
TabuNetflixSeries : वेब सीरीज ‘टनल मैन’ में दिखेगी सिलक्यांरा की कहानी
उत्तराखण्ड November 21, 2026
MenPsychology
MenPsychology : क्या आप जानते हैं मर्दों की ये सच्चाई ?
तत्काल प्रभाव November 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?