By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: TheVwaan :  ‘द व्वान’ की रिलीज डेट का ऐलान, सामने आया दमदार पोस्टर
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > महाराष्ट्र > TheVwaan :  ‘द व्वान’ की रिलीज डेट का ऐलान, सामने आया दमदार पोस्टर
मुंबई

TheVwaan :  ‘द व्वान’ की रिलीज डेट का ऐलान, सामने आया दमदार पोस्टर

भारतीय लोककथाओं और फैंटेसी का बेजोड़ संगम.

admin
Last updated: 2026/07/10 at 10:58 AM
admin
Share
4 Min Read
TheVwaan
TheVwaan :  'द व्वान' की रिलीज डेट का ऐलान, सामने आया दमदार पोस्टर
SHARE
Highlights
  • ओरिजिनल सिनेमा और कॉमिक बुक का कनेक्शन.
  • दिग्गज मेकर्स और शानदार स्टार कास्ट का साथ.
  • आज के दौर में जहां ज्यादातर फिल्में रीमेक, सीक्वल या अडैप्टेशन पर आधारित होती हैं.

TheVwaan :  ‘द व्वान’ की रिलीज डेट का ऐलान, सामने आया दमदार पोस्टर :-  अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘द व्वान की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। मेकर्स के मुताबिक, ‘द व्वान’ अब 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जारी किए गए नए पोस्टर में ऊपर से लिया गया एक शानदार दृश्य दिखाई देता है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार एक योद्धा की तरह नजर आ रहा है, जिसके आसपास एक बैल और एक बाघ दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स का कहना है कि यह पोस्टर फिल्म की कहानी और रहस्य की झलक देता है।

Contents
भारतीय लोककथाओं और फैंटेसी का बेजोड़ संगमओरिजिनल सिनेमा और कॉमिक बुक का कनेक्शनदिग्गज मेकर्स और शानदार स्टार कास्ट का साथ

फिल्म की कहानी मध्य भारत के घने जंगलों में आधारित है। इसमें प्राचीन लोककथाएं, रहस्यमयी मंदिर और रोमांच का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग असली जंगलों में की गई है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ‘द व्वान – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को बालाजी मोशन पिक्चर्स, टीवीएफ (TVF) और 11.11 प्रोडक्शन मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है, जबकि इसका निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है। फिल्म के निर्माता शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी हैं।

भारतीय लोककथाओं और फैंटेसी का बेजोड़ संगम

‘द वन’ की कहानी भारतीय लोककथाओं और पारंपरिक कहानियों से प्रेरित है, जिसमें दर्शकों को फैंटेसी, जबरदस्त एक्शन, कॉमेडी और रोमांच का एक अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। बेहतरीन विजुअल्स और नए दौर की तकनीक के जरिए मेकर्स बड़े पर्दे पर एक ऐसी जादुई दुनिया रच रहे हैं, जिससे हर वर्ग और उम्र के दर्शक जुड़ाव महसूस कर सकें।

ओरिजिनल सिनेमा और कॉमिक बुक का कनेक्शन

आज के दौर में जहां ज्यादातर फिल्में रीमेक, सीक्वल या अडैप्टेशन पर आधारित होती हैं, वहीं ‘द वन’ एक बिल्कुल नई और मौलिक कहानी लेकर आ रही है। यह सिर्फ एक फिल्म न होकर अपने किरदारों के माध्यम से एक नए सिनेमाई यूनिवर्स की शुरुआत है। मेकर्स पहले ही ‘द लीजेंड ऑफ वन’ नाम की कॉमिक बुक के जरिए इस काल्पनिक दुनिया से दर्शकों को रूबरू करा चुके हैं, जिसने सिनेमा प्रेमियों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया था।

दिग्गज मेकर्स और शानदार स्टार कास्ट का साथ

इस बड़े बजट के प्रोजेक्ट के लिए बालाजी मोशन पिक्चर्स और टीवीएफ मोशन पिक्चर्स ने हाथ मिलाया है। ‘द वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ नाम की इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फ्रेश जोड़ी मुख्य किरदारों में नजर आएगी। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है, जबकि इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा कर रहे हैं। वहीं विजुअल डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी की कमान मनु आनंद संभाल रहे हैं। शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी द्वारा निर्मित यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को थिएटर्स में तहलका मचाने के लिए तैयार है।

You Might Also Like

KanwarMela2026 : हरिद्वार कांवड़ मेला की AI से निगरानी

MaltaKaliMirch : पहाड़ों में बीमारियों से लड़ने का देसी इलाज

FlashFloodAlert : अचानक बाढ़ की आशंका – जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

TempleControversy : महंत का दावा- मंदिर से हटाने और जान से मरवाने के लिए 10 लाख की ‘सुपारी’ की बात

हाथी के हमले में मौत के बाद वन विभाग की निगरानी पर सवाल !

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #SidharthMalhotra, ArunabhKumar, BalajiMotionPictures, BollywoodFantasyMovies, DeepakMishra, EktaKapoor, ForceOfTheForest, khojinarad, SidharthMalhotraNewMovie, TamannaahBhatia, TheLegendOfVwaan, TheVwaan, TheVwaanMovie, TheVwaanPoster, TheVwaanReleaseDate, TVFMotionPictures

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 10, 2026 July 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RahulGandhiInDehradun RahulGandhiInDehradun ; 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी
Next Article Dhamaal4 Dhamaal4 : धमाकेदार शुरुआत के लिए तैयार ‘धमाल 4’

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

KanwarMela2026
KanwarMela2026 : हरिद्वार कांवड़ मेला की AI से निगरानी
उत्तराखण्ड July 31, 2026
MaltaKaliMirch
MaltaKaliMirch : पहाड़ों में बीमारियों से लड़ने का देसी इलाज
टिहरी गढ़वाल July 31, 2026
FlashFloodAlert
FlashFloodAlert : अचानक बाढ़ की आशंका – जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तरकाशी July 31, 2026
TempleControversy : महंत का दावा- मंदिर से हटाने और जान से मरवाने के लिए 10 लाख की ‘सुपारी’ की बात
वीडियो July 30, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?