उत्तराखंड में रिकॉर्ड तोड़ बारिश! सितंबर आफत भरा, अब अक्टूबर में क्या होगा? :- आज हम बात करेंगे उत्तराखंड के बदलते मौसम और इस साल की बारिश के रिकॉर्ड्स के बारे में, उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट लेता दिख रहा है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Asia Cup 2025 Final: तिलक वर्मा की नाबाद पारी से भारत चैंपियन
मौसम विभाग के अनुसार, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के आसार हैं, वहीं, देहरादून और अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।
दो दिनों से पहाड़ों में हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है, तेज बारिश के दौर से हवाएं ठंडी हो गई हैं और मैदानी इलाकों में भी बौछारों ने लोगों को गर्मी से राहत दी है देहरादून में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस साल का सितंबर उत्तराखंड के लिए आफत भरा साबित हुआ, औसतन 255.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 40% ज्यादा है. मानसून ने इस बार कई जगह तबाही मचाई — बादल फटने, अतिवृष्टि और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :-अक्टूबर 2025 की बड़ी फिल्में | Kantara Chapter 1 से Thama तक का धमाका
बागेश्वर में मानसून के दौरान सबसे ज्यादा बारिश हुई, जो सामान्य से 262% अधिक रही. देहरादून और नैनीताल में भी रिकॉर्ड टूट गए. हालांकि, रुद्रप्रयाग में सामान्य से करीब 12% कम बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग का कहना है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी हल्की बारिश जारी रह सकती है, यानी पहाड़ों में ठंड और मैदानी इलाकों में राहत का सिलसिला आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
उत्तराखंड का मौसम इस बार रिकॉर्ड भी बना रहा है और लोगों के लिए चुनौतियाँ भी, आपके हिसाब से, बारिश राहत है या आफत? कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर बताइए।

