By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: रेडी पटरी व्यापारियों का धरना, पांच सूत्रीय मांगों पर जोर
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > हरिद्वार > रेडी पटरी व्यापारियों का धरना, पांच सूत्रीय मांगों पर जोर
हरिद्वार

रेडी पटरी व्यापारियों का धरना, पांच सूत्रीय मांगों पर जोर

admin
Last updated: 2024/09/30 at 9:38 AM
admin
Share
5 Min Read
रेडी पटरी व्यापारियों की पांच सूत्रीय मांगें
रेडी पटरी व्यापारियों की पांच सूत्रीय मांगें
SHARE

रेडी पटरी के लघु व्यापारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को दोहराया।

हरिद्वार नगर निगम प्रशासन की लापरवाही की वजह से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को नहीं मिल पा रहा है : संजय चोपड़ा

उत्तराखंड प्रदेश में रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को संगठित कर संघर्ष कर रहे लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर हरिद्वार नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए रोड़ी बेल वाला क्षेत्र से हटाकर गड्ढा पार्किंग के नजदीक रखे गए महिला पिक वेंडिंग जोन की दुकानों के आगे भारी संख्या में इकट्ठा होकर लघु व्यापारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संयुक्त रूप से ईमेल द्वारा अपना ज्ञापन प्रेषित कर धर्म नगरी हरिद्वार में हो रही रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों की अपेक्षा व राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम, उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली, राष्ट्रीय आजीविका मिशन का उल्लंघन कर फुटपाथ के कारोबारी रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न कर रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को प्रमुखता से दोहराया।

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2024/09/रेडी-पटरी-व्यापारियों-की-पांच-सूत्रीय-मांगें.mp4

 

इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा हरिद्वार नगर निगम प्रशासन की लापरवाही की वजह से रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को केंद्र और राज्य सरकार के संरक्षण में चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा आए दिन रोड़ी बेल वाला क्षेत्र में व नगरीय शहरी क्षेत्र में रेडी पटरी लगाकर अपने परिवार की जीविका का संचालन करने वाले रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वनिधि से शहरी समृद्धि के तहत फुटपाथ के कारोबारी रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को वेंडिंग जोन के रूप में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने के साथ राष्ट्रीय आजीविका के संरक्षण के लिए लगभग एक दर्जन योजनाएं चलाई जा रही है वहीं नगर निगम प्रशासन की लापरवाही की वजह से नए नगर आयुक्त द्वारा 9 महीने बीत जाने के उपरांत भी फेरी समिति की बैठक नहीं बुलाई गई है जिससे आए दिन रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को अपने परिवार की जीविका चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लघु व्यापारी नेता संजय चोपड़ा ने चेतावनी दी यदि दो सप्ताह के भीतर सामान्य प्रशासन नगर निगम प्रशासन द्वारा फेरी समिति की बैठक बुलाकर रेडी पटरी के लघु व्यापारियों को केंद्र और राज्य सरकार का संरक्षण नहीं दिया गया तो नगर आयुक्त के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा और घेराव किए जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

लघु व्यापार एसो. के जिला अध्यक्ष राजकुमार, महिला मोर्चा की जिला संयोजक पूनम माखन ने संयुक्त रूप से कहा कावड़ मेला 2024 के दौरान हरिद्वार नगर निगम प्रशासन सामान्य प्रशासन द्वारा सभी महिला पिंक वेंडिंग जोन की लाभार्थी महिलाओं को आश्वासन किया गया था कावड़ मेला अभी जाने के उपरांत महिला पिंक वेंडिंग जोन की सभी लाभार्थियों को दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग प्रशासनिक मार्ग व हाथी पुल के दोनों और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण नगर निगम जिला प्रशासन की संयुक्त निगरानी में मूलभूत सुविधाओं के साथ महिला पिंक वेंडिंग जोन व्यवस्थित व स्थापित किया जाएगा लेकिन 100 दिन बीत जाने के उपरांत भी प्रशासन की आश्वासन हवा- हवाई साबित हो रहे हैं जो की जांच का विषय है।

अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करते लघु व्यापारियों में कामीनी मिश्रा, ऋतू अग्निहोत्री, सुमन गुप्ता, आशा सीमा, मंजू पाल, सुमित्र सीमा, सीमा, नम्रता सरकार, कमल सिंह, मोहनलाल, सुनील कुकरेती, जय सिंह बिष्ट, मोनू तोमर, नितीश अग्रवाल, भोला यादव, लाल चंद, चन्दन रावत, तस्लीम अहमद, आजम खान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

You Might Also Like

HaridwarRudkiMahayojna2041 : हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना–2041 पर सचिव आवास ने किया मंथन

UttarakhandNews : सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है – रेखा आर्य

Jan-JanKiSarkar : “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना मददगार

CoughSyrup : उत्तराखंड में कोडीन युक्त कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई

Madrasa : मदरसों में पढ़ाई का उत्तराखंड मॉडल

TAGGED: #narendra modi, #pushkarsinghdhami, haridwar, Ready Track Traders, Sanjay Chopra, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 30, 2024 September 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का रहस्य भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का रहस्य : भारत के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है
Next Article प्रधानमंत्री के दिल में बसता है उत्तराखंड प्रधानमंत्री के दिल में बसता है उत्तराखंड : जब भी अवसर मिला, देश में दी देवभूमि की मिसाल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ZeroTicket27Years
ZeroTicket27Years : यहां सिर्फ ‘पितरों’ के लिए रुकती हैं ट्रेनें! 27 साल से नहीं बिका एक भी टिकट!
राष्ट्रीय February 11, 2026
DehradunMurder
DehradunMurder : तिब्बती मार्किट में युवक की गोली मारकर हत्या
देहरादून February 11, 2026
UttarakhandSchools
UttarakhandSchools : उत्तराखंड के जर्जर विद्यालयों के आएंगे अच्छे दिन !
उत्तराखण्ड February 11, 2026
ProfessionalMD
ProfessionalMD : सहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडीः डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून February 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?