By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: हर्षिल के विल्सन का पढ़िए लकडी बेचने का अनोखा तरीका
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > हर्षिल के विल्सन का पढ़िए लकडी बेचने का अनोखा तरीका
उत्तराखण्ड

हर्षिल के विल्सन का पढ़िए लकडी बेचने का अनोखा तरीका

मंसूरी में उसने चार्ली विला होटल बनाया था जिसमें लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी है। मसूरी में ही उसकी कब्र है। हालांकि उसकी कहानी का बयां रस्किन बांड ने करना चाहा लेकिन उन्होंने किताब का पहला अध्याय लिखने के बाद छोड़ दिया.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:06 PM
admin
Share
4 Min Read
हर्षिल के विल्सन का पढ़िए लकडी बेचने का अनोखा तरीका
हर्षिल के विल्सन का पढ़िए लकडी बेचने का अनोखा तरीका
SHARE
Highlights
  • लकड़ी के व्यवसाय में हर्षिल की नई तकनीक
  • हर्षिल विल्सन: लकड़ी बेचने के नए और अनोखे तरीके का राज़!
  • हर्षिल के विल्सन और लकड़ी बेचने का अनोखा तरीका.
  • मसूरी में शास्त्री एकेडमी.

रस्किन बांड मसूरी चार्ली विला होटल : फ्रेडिरक ई विल्सन को उत्तराखंड में गंगोत्री के पास के एक गांव हर्षिल के लोग राजा हेलसिंग कहते थे। उसने हर्षिल पर राज किया। वहां हिमालय के देवदार पेड़ का व्यापार कर उसने अकूत धन कमाया और राजा बन गया। वहीं एक पहाड़ी औरत गुलाबी से शादी रचायी और परिवार बसाया। जीवन भर वह हर्षिल का राजा रहा और अपना सिक्का भी जारी किया। उसपर टिहरी गढ़वाल के राजा का कोई नियंत्रण नहीं था क्योंकि विल्सन खुद बहुत शक्तिशाली हो गया था।

अनोखा इतिहास :  एलबीएस एकेडमी में है हर्षिल के राजा की कब्र

मंसूरी में उसने चार्ली विला होटल बनाया था जिसमें लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी है। मसूरी में ही उसकी कब्र है। हालांकि उसकी कहानी का बयां रस्किन बांड ने करना चाहा लेकिन उन्होंने किताब का पहला अध्याय लिखने के बाद छोड़ दिया। लेकिन रस्किन के अनुसार इसका कारण यह था कि विल्सन के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। फिर भी रिसर्च से जो थोड़ी-बहुत जानकारी उसके बारे में है, उसे हम साभार संक्षेप में यहां बता रहे हैं। विल्सन ब्रिटेन में कहां का रहनेवाला था और गढ़वाल कैसे पहुंचा, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन कहा जाता है कि वह ब्रिटिश आर्मी छोड़कर भागा था और छुपने के लिए गढ़वाल के दूरदराज इलाके में भागीरथी नदी किनारे बसे एक गांव हर्षिल में उसने अपना डेरा जमाया और वहीं का होकर रह गया। दरअसल हर्षिल गांव वही जगह है जहां राज कपूर के ‘राम तेरी गंगा मैली’ की शूटिंग हुई थी। इसी हर्षिल में वह झरना है जिसका का नाम पड़ गया मंदाकिनी झरना ।

हर्षिल गांव में जब भी विल्सन अपनी बंदूक लेकर इधर-उधर शिकार के लिए निकलता, गांव वाले डर जाते। लेकिन विल्सन ने पहले हिरणों का शिकार कर उसके खाल और कस्तूरी को लंदन के एक कंपनी को बेचा। इस काम में उसने कुछ गांव वालों को भी अपने साथ रखा और काम सिखाया। हालांकि उसके बाद उसकी नजर हिमालय के देवदार पेड़ पर पड़ी। विल्सन ने लकड़ियों को बेचने का अनोखा तरीका अपनाया। वह लकड़ियों को काटता और भागीरथी नदी के तेज धारा में छोड़ देता। उसके आदमी फिर उन लकड़ियों को नीचे मैदानी भाग में पहुंचने पर निकाल लेते थे। विल्सन को इस व्यापार में अकूत धन मिलने लगा।

पहले तो उसने टिहरी-गढ़वाल राजा से देवदार काटने की अनुमति नहीं ली थी। लेकिन,बाद में उसने गढ़वाल के राजा को उसका हिस्सा देकर अनुमति ले ली थी। विल्सन ने अंधाधुंध देवदार काटे और कम समय में ही वह अथाह धन कमाकर हर्षिल का शक्तिशाली राजा बन गया जिस पर टिहरी गढ़वाल के राजा का भी नियंत्रण नहीं था। उसने हर्षिल  को लोगों को अपना गुलाम बनाया। उन पर मनमाने ढंग से राज किया। लेकिन कहानी तब और्व रोचक हुई जब वहां उसने अपना सिक्का भी चलवाया। हालांकि बाद में विल्सन ने एक पहाड़ी औरत गुलाबी से शादी की और परिवार बसाकर जीवन भर राज किया।

You Might Also Like

DehradunMurder : तिब्बती मार्किट में युवक की गोली मारकर हत्या

UttarakhandSchools : उत्तराखंड के जर्जर विद्यालयों के आएंगे अच्छे दिन !

ProfessionalMD : सहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडीः डाॅ. धन सिंह रावत

SaferInternetDay : “सेफर इंटरनेट डे” पर दी गयी साइबर जागरूकता

HaridwarRudkiMahayojna2041 : हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना–2041 पर सचिव आवास ने किया मंथन

TAGGED: fredrick e wilson cottage harshil, fredrick wilson, fredrick wilson of harsil, harshil ka raja fredrik wilson, harsil, harsil ka raja wilson, harsil valley, harsil valley kaise jaye, harsil valley uttarakhand, harsil village uttarakhand, how to reach harsil valley, khoji narad, khoji narad news, Mussoorie, pahadi wilson, pahari wilson, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 October 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शहरों के नामों में ‘पुर’, ‘आबाद’ और ‘गढ़’ का अर्थ शहरों के नाम में क्यों जुड़ा होता है ‘पुर’ ‘आबाद’ या ‘गढ़’?
Next Article क्रिकेट के नए नियम 2024 क्रिकेट के इस नए नियम से बैट्समैन को लगेगा झटका

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ZeroTicket27Years
ZeroTicket27Years : यहां सिर्फ ‘पितरों’ के लिए रुकती हैं ट्रेनें! 27 साल से नहीं बिका एक भी टिकट!
राष्ट्रीय February 11, 2026
DehradunMurder
DehradunMurder : तिब्बती मार्किट में युवक की गोली मारकर हत्या
देहरादून February 11, 2026
UttarakhandSchools
UttarakhandSchools : उत्तराखंड के जर्जर विद्यालयों के आएंगे अच्छे दिन !
उत्तराखण्ड February 11, 2026
ProfessionalMD
ProfessionalMD : सहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडीः डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून February 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?