उत्तराखंड में बारिश का कहर | देहरादून में स्कूल बंद | भारी बारिश का अलर्ट जारी :- नमस्कार दोस्तों, उत्तराखंड में इन दिनों बारिश ने हालात बेहद चिंताजनक बना दिए हैं, बीते दो तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने प्रदेश के कई इलाकों में आपदा जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है, और खतरा अभी टला नहीं है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- देहरादून में कुदरत का कोहराम , सहस्त्रधारा में फटा बादल
आज भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, देहरादून में स्कूलों पर पडा असर, देहरादून जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर एक बडा फैसला लिया है, आज कक्षा बारहवीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश दिया गया है, यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और आपदा जोखिम को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
भूस्खलन और जलभराव का खतरा, प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बारिश के कारण भूस्खलन, जलभराव, और तेज बहाव जैसी घटनाएं हो सकती हैं, ऐसे में सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम दो हज़ार पाँच के तहत कार्रवाई की जाएगी, प्रशासनिक अधिकारी भी अलर्ट पर, जिलाधिकारी ने सभी प्रशासनिक और शैक्षणिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- मंत्री का गुस्सा सब्र से झेल गए डीएम बंसल
कहाँ- कहाँ रहेगा बारिश का असर, मौसम विभाग के अनुसार, अठारह सितंबर को राज्य के पौडी, नैनीताल, देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, उन्नीस और बीस सितंबर को भी यही पैटर्न बना रहने का अनुमान है।
सीएम धामी की सख्त हिदायत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों और जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने नदी और नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने और खाद्यान्न, पानी व दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा है, इस समय सबसे जरूरी है, सावधानी, यदि आप प्रभावित क्षेत्रों में हैं, तो बाहर न निकलें, अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें, धन्यवाद।

