उत्तराखंड में बारिश बनी आफत! रेड अलर्ट जारी :- नमस्कार आप देख रहे हैं खोजी नारद, और आज की बडी खबर उत्तराखंड से है, जहां मौसम ने एक बार फिर अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है, प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मानसून की बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- पंजाब में फिर भीषण बाढ़! पहाड़ों का पानी बना मुसीबत
मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौडी और हरिद्वार समेत कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, देहरादून में रविवार को दोपहर से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा, इससे शहर की मुख्य सडकों से लेकर गलियों तक जलभराव हो गया, पहाडी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदी नालों में उफान, पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है, नदी में भारी मलबा जमा हो गया है, जिससे जल प्रवाह अवरुद्ध हो रहा है और यमुनोत्री धाम को जोडने वाला पुल भी खतरे की जद में है, गोपेश्वर में पुल बहा, आवाजाही ठप, गोपेश्वर के पास तमक नाले में आई बाढ़ ने भी बडी मुश्किल खडी कर दी है, नाले पर बना पुल बह गया है, जिससे नीति, मलारी, कैलाशपुर जैसे बारह से ज्यादा गांवों की आवाजाही पर असर पडा है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- 8th Pay Commission की बड़ी अपडेट
अब यहां ह्यूम पाइप और बैली ब्रिज के ज़रिए अस्थाई रास्ता बनाने की कोशिशें की जा रही हैं, मौसम विभाग की चेतावनी, मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है, सोमवार को रेड अलर्ट, और मंगलवार को औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है, उत्तराखंड में बारिश सिर्फ मौसम नहीं, अब एक गंभीर चुनौती बन गई है, हम सभी से अनुरोध करते हैं कि मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें, और सुरक्षित रहें, अगर आप उत्तराखंड से हैं, तो नीचे कमेंट कर हमें बताएं कि आपके इलाके में हालात कैसे हैं।

