By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandRainAlert : उत्तराखण्ड में बारिश एवं बर्फबारी की चेतावनी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > UttarakhandRainAlert : उत्तराखण्ड में बारिश एवं बर्फबारी की चेतावनी
उत्तराखण्ड

UttarakhandRainAlert : उत्तराखण्ड में बारिश एवं बर्फबारी की चेतावनी

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी संबंधित जनपदों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

admin
Last updated: 2026/01/22 at 11:27 AM
admin
Share
4 Min Read
UttarakhandRainAlert
UttarakhandRainAlert उत्तराखण्ड में बारिश एवं बर्फबारी की चेतावनी
SHARE
Highlights
  • सचिव सुमन ने सभी जनपदों को निर्देशित किया कि मौसम खराब रहने की आशंका को देखते हुए अत्यधिक सतर्कता बरती जाए तथा सभी कार्यदायी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा जाए.
  • बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील एवं उच्च हिमालयी मार्गों पर जेसीबी.
  • ठंड से बचाव के लिए सचिव ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों एवं जरूरतमंद क्षेत्रों में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था की जाए.

UttarakhandRainAlert : उत्तराखण्ड में बारिश एवं बर्फबारी की चेतावनी :-  मौसम विभाग द्वारा 23 जनवरी को उत्तराखण्ड में बारिश एवं बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा एवं नैनीताल जनपदों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी संबंधित जनपदों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संभावित बारिश, बर्फबारी, पाला, शीतलहर एवं उससे उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों के मद्देनजर जनपदों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सचिव सुमन ने सभी जनपदों को निर्देशित किया कि मौसम खराब रहने की आशंका को देखते हुए अत्यधिक सतर्कता बरती जाए तथा सभी कार्यदायी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। विशेष रूप से पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल, पशुपालन एवं नगर निकाय विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए। गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सचिव ने निर्देश दिए कि संवेदनशील, दूरस्थ एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए पूर्व से ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। आवश्यकता पड़ने पर समय रहते गर्भवती महिलाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए तथा एंबुलेंस सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए।

बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील एवं उच्च हिमालयी मार्गों पर जेसीबी, स्नो कटर एवं अन्य आवश्यक मशीनरी की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित की जाए।दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के लिए सुमन ने पाला प्रभावित क्षेत्रों में नमक एवं चूने के छिड़काव के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी जनपद संवेदनशील सड़कों, पुलों एवं पैदल मार्गों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा आवश्यकता पड़ने पर यातायात को नियंत्रित या अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जाए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
ठंड से बचाव के लिए सचिव ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों एवं जरूरतमंद क्षेत्रों में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। पशुधन की सुरक्षा पर जोर देते हुए सचिव ने निर्देश दिए कि पशुओं को ठंड, बर्फबारी एवं पाले से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं। इसके साथ ही सचिव ने निर्देश दिए कि जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबल का वितरण समय से सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी जाए तथा जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रखे जाएं। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी तथा यूएसडीएमए के विशेषज्ञ आदि मौजूद थे।

You Might Also Like

ShaktipeethvsSiddhapeeth : शक्तिपीठ और सिद्धपीठ : जानिए आस्था का असली रहस्य!

ReethaSoapNuts : जब नहीं था साबुन कैसे नहाते थे लोग ?

AllahabadHighCourt : पिता का पता लगाने के लिए DNA जांच जरूरी

Mandatorygroomtest : शादी से पहले लड़कों का मेडिकल टेस्ट जरूरी !

COVIDCicadaVariant : सावधान! आ गया नया वेरिएंट ‘सिकाडा’, जानिए लक्षण

TAGGED: #HaridwarAlert, #khojinaradbreakingnews, #pushkarsinghdhami, #UttarakhandRainAlert, #UttarkashiAlert, AlmoraWeather, AmbulanceAlertUttarakhand, BageshwarWeather, BlanketDistributionUttarakhand, ChamoliSnowAlert, ColdReliefBonfires, ColdWaveUttarakhand, DehradunYellowAlert, DisasterManagementUttarakhand, EmergencyControlRoom, FrostAlertUttarakhand, IMDWeatherWarning, JCBRoadClearing, khojinarad, LivestockProtection, NainitalYellow, OrangeAlertUttarakhand, PauriGarhwalSnow, PithoragarhSnow, PregnantWomenSafety, RudraprayagRain, SaltSprinkleRoads, SnowCutterDeployment, TehriRain, uttarakhandsnowfall, VinodKumarSuman, YellowAlertUttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 22, 2026 January 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandNews UttarakhandNews : ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक विमोचन में शामिल हुए गृह मंत्री
Next Article UttarakhandHousing UttarakhandHousing : कुर्सी सम्हालते ही सचिव आवास डॉ आर. राजेश कुमार के बड़े और कड़े निर्देश

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ShaktipeethvsSiddhapeeth
ShaktipeethvsSiddhapeeth : शक्तिपीठ और सिद्धपीठ : जानिए आस्था का असली रहस्य!
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 28, 2026
ReethaSoapNuts
ReethaSoapNuts : जब नहीं था साबुन कैसे नहाते थे लोग ?
लफ्फाज़ी March 28, 2026
AllahabadHighCourt
AllahabadHighCourt : पिता का पता लगाने के लिए DNA जांच जरूरी
राष्ट्रीय March 28, 2026
Mandatorygroomtest
Mandatorygroomtest : शादी से पहले लड़कों का मेडिकल टेस्ट जरूरी !
तत्काल प्रभाव March 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?