उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट | पहाड़ी जिलों में बढ़ा खतरा :- नमस्कार, उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है, अगर आप आने वाले दिनों में उत्तराखंड की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए बेहद जरूरी है, पहाडी जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जैसे पहाडी जिलों में, आज और आने वाले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बारिश के साथ गरज और तेज़ हवाओं की भी संभावना जताई गई है, 25 सितंबर तक बरकरार रहेगा असर, मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक का अलर्ट जारी किया है, इन खास जिलों में 29 सितंबर तक हल्की बारिश जारी रह सकती है, हालांकि, राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- Kashipur में ‘I Love Muhammad’ जुलूस पर बवाल | 400 पर FIR, बुलडोजर चला
भूस्खलन और यात्रा में खतरा, बारिश भले ही हल्की हो, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में यह, भूस्खलन जैसी बडी आपदाओं का कारण बन सकती है, इसी वजह से आपदा प्रबंधन विभाग ने यात्रा करने वालों को, सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है, विशेष रूप से नदी नालों के पास रहने वालों को अतिरिक्त सतर्क रहने को कहा गया है।
अब तक कितना हुआ नुकसान, इस मॉनसून सीज़न में उत्तराखंड को भारी नुकसान झेलना पडा है, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में प्राकृतिक आपदाओं से, कई लोगों की जान जा चुकी है, अब तक 3500 से ज़्यादा घरों को नुकसान हुआ है, सैकडो मवेशियों की मौत हुई है, और कई परिवार बेघर हो चुके हैं, PDNA रिपोर्ट की तैयारी, सरकार अब इस पूरे नुकसान का आकलन, PDNA यानी आपदा पश्चात आवश्यकता मूल्यांकन के तहत कर रही है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- उत्तराखंड में गर्मी का कहर | बारिश का इंतजार, धूप से बेहाल जनता
इस रिपोर्ट को जल्द ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, ताकि ज़रूरी मदद और पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो सके, क्या करें, क्या ना करें, यात्रा से पहले मौसम अपडेट ज़रूर लें, पहाडी रास्तों पर सफर करते समय स्थानीय प्रशासन की सलाह मानें, नदी नालों से दूरी बनाए रखें, आपात स्थिति में नजदीकी प्रशासनिक केंद्र से संपर्क करें, उत्तराखंड एक खूबसूरत राज्य है, लेकिन कुदरत का मिज़ाज कब बदल जाए, कहना मुश्किल है, सावधानी ही सबसे बडी सुरक्षा है, अगर वीडियो जानकारीपूर्ण लगी हो, तो लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब ज़रूर करें, धन्यवाद।

