By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DaylightMurder : कानून व्यवस्था पर उठा सवाल – मुख्यमंत्री ने डीजीपी से माँगा जवाब
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > DaylightMurder : कानून व्यवस्था पर उठा सवाल – मुख्यमंत्री ने डीजीपी से माँगा जवाब
देहरादून

DaylightMurder : कानून व्यवस्था पर उठा सवाल – मुख्यमंत्री ने डीजीपी से माँगा जवाब

ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए.

admin
Last updated: 2026/02/12 at 11:49 AM
admin
Share
3 Min Read
DaylightMurder
DaylightMurder कानून व्यवस्था पर उठा सवाल - मुख्यमंत्री ने डीजीपी से माँगा जवाब
SHARE
Highlights
  • ताकि समाज में कानून का भय स्थापित हो और आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें.
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.
  • आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की जिम्मेदारी है.

DaylightMurder : कानून व्यवस्था पर उठा सवाल – मुख्यमंत्री ने डीजीपी से माँगा जवाब :- उत्तराखंड में अपराध और अपराधियों की बढ़ती टेंशन के बीच एक बार फिर सरकार ने पुलिस महकमे की जमकर क्लास ली है। देहरादून में क्राइम रेट ने तो जैसे आग में घी दाल दिया है। दिनदहाड़े हत्याकांड की घटनाओं ने जहाँ पुलिस के माथे पर टेंशन और पसीना ला दिया तो वहीँ मुख्यमंत्री के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। लिहाज़ा अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त शब्दों में कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं और अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में कानून का भय स्थापित हो और आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पुलिस पूरी सक्रियता, सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करे। थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कानून हाथ में लेने वालों, असामाजिक तत्वों और प्रदेश की शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि परिणाम दिखने चाहिए और जनता को सुरक्षा का अनुभव होना चाहिए। उनकी सरकार “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश की शांति, सुरक्षा और सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए, ताकि प्रदेश में कानून का राज और अधिक सशक्त हो सके। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी पुलिस, सचिव गृह, एडीजीपी ( लॉ एंड आर्डर), गढ़वाल कमिश्नर सहित पुलिस एवं शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

DelhiMissingPersons : Delhi से आखिर कहां गायब हो रहे बच्चे और महिलाएं?

DefenceAcquisition : क्या है समुद्री निगरानी की आँखें  P-8I का महत्व ?

BewafaiRashiyan2026 : बेवफाई के कारण जन्म कुंडली और राशि

BabyBonding : क्या बच्चे के साथ एक ही बिस्तर पर सोना सुरक्षित

TalibanCriminalCode : लीगल हुई पत्नियों पर घरेलू हिंसा !

TAGGED: #CitizenSafety, #CrimeRate, #khojinaradbreakingnews, #LawAndOrder, #NoCompromise, #PoliceAccountability, #UttarakhandCrime, CMDhami, CrimeFreeUttarakhand, DaylightMurder, DGPDirective, HabitualCriminals, khojinarad, OrganizedCrime, policepatrol, SensitiveAreas, StrictAction

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 12, 2026 February 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Scholarship Scholarship : हर जिले की पांच छात्राओं को छात्रवृत्ति देगी सरकार
Next Article EpsteinFiles EpsteinFiles : एप्सटीन फाइल से जुडे नाम सच है या फिर कोई साजिस

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DelhiMissingPersons
DelhiMissingPersons : Delhi से आखिर कहां गायब हो रहे बच्चे और महिलाएं?
दिल्ली March 5, 2026
DefenceAcquisition
DefenceAcquisition : क्या है समुद्री निगरानी की आँखें  P-8I का महत्व ?
अंतराष्ट्रीय March 5, 2026
BewafaiRashiyan2026
BewafaiRashiyan2026 : बेवफाई के कारण जन्म कुंडली और राशि
खोजी नारद कहिंन March 5, 2026
BabyBonding
BabyBonding : क्या बच्चे के साथ एक ही बिस्तर पर सोना सुरक्षित
Uncategorized March 5, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?