By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ResidentialSchemes : आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. आर. राजेश कुमार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > ResidentialSchemes : आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. आर. राजेश कुमार
देहरादून

ResidentialSchemes : आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ. आर. राजेश कुमार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में आवास परिषद का बड़ा फैसला.

admin
Last updated: 2026/02/20 at 11:27 AM
admin
Share
5 Min Read
ResidentialSchemes
ResidentialSchemes : आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता - डॉ. आर. राजेश कुमार
SHARE
Highlights
  • प्रमुख शहरों में विकसित होंगे आधुनिक सामुदायिक केंद्र और आवासीय योजनाएं.
  • प्रमुख शहरों में बनेंगे आधुनिक सामुदायिक केंद्र.
  • चौड़ी सड़क, पार्क और बेहतर सुविधाओं से युक्त आवासीय कॉलोनियां.

ResidentialSchemes : आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद ने शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। गुरुवार को आवास सचिव एवं आवास आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी।

Contents
प्रमुख शहरों में बनेंगे आधुनिक सामुदायिक केंद्रचौड़ी सड़क, पार्क और बेहतर सुविधाओं से युक्त आवासीय कॉलोनियांश्रीनगर और जसपुर योजना को प्राथमिकतालैंड पूलिंग मॉडल से होगा सुनियोजित विकासगुणवत्ता और पारदर्शिता से होगा उत्तराखण्ड का शहरी कायाकल्प

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में परिषद की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आम जनता को सुनियोजित, सुविधायुक्त एवं किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए ठोस कार्ययोजना तय की गई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि परिषद की योजनाएं केवल भवन निर्माण तक सीमित न रहें, बल्कि नागरिकों को बेहतर जीवनस्तर और आधुनिक आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराएं।

प्रमुख शहरों में बनेंगे आधुनिक सामुदायिक केंद्र

बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवास सचिव एवं आवास आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि परिषद द्वारा देहरादून, ऋषिकेश, रूड़की, काशीपुर सहित अन्य नगरों में आधुनिक सामुदायिक केंद्र विकसित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

इन केंद्रों को इस प्रकार डिजाइन किया जाएगा कि आम नागरिक विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम एवं अन्य आयोजनों के लिए कम दरों पर इनका उपयोग कर सकें। यह पहल मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए विशेष राहत लेकर आएगी। परिषद का मानना है कि इससे सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को निजी महंगे बैंक्वेट हॉल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

चौड़ी सड़क, पार्क और बेहतर सुविधाओं से युक्त आवासीय कॉलोनियां

आवास सचिव एवं आवास आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि समीक्षा बैठक में देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रूड़की, काशीपुर, जसपुर और अल्मोड़ा में भूखण्डों और भवनों के आवंटन की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए। इन योजनाओं में चौड़ी सड़कें, हरित पार्क, सामुदायिक केंद्र और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। परिषद का उद्देश्य है कि नागरिकों को सुनियोजित वातावरण में सुरक्षित और व्यवस्थित आवास मिल सके। इससे न केवल जीवनस्तर सुधरेगा बल्कि राज्य की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

श्रीनगर और जसपुर योजना को प्राथमिकता

बैठक में श्रीनगर आवास योजना और जसपुर आवास योजना को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने का निर्णय लिया गया। इन योजनाओं में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय ढांचा तैयार किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवासीय विकल्प उपलब्ध हो सकें। परिषद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन योजनाओं की रूपरेखा समयबद्ध तरीके से तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

लैंड पूलिंग मॉडल से होगा सुनियोजित विकास

आवास सचिव एवं आवास आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी लैंड पूलिंग मॉडल लागू करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मॉडल के माध्यम से भूमि स्वामियों की सहभागिता से बड़ी और सुव्यवस्थित आवासीय योजनाएं विकसित की जाएंगी। इस व्यवस्था से अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगेगी और पारदर्शी, योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ आवास उपलब्ध कराना संभव होगा। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर आवास आयुक्त दिनेश प्रताप सिंह, सीनियर अस्टिेंट नवीन शाह समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

गुणवत्ता और पारदर्शिता से होगा उत्तराखण्ड का शहरी कायाकल्प

आवास सचिव एवं आवास आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि परिषद का लक्ष्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि नागरिकों को सम्मानजनक और सुविधायुक्त जीवन देना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण सामाजिक दृष्टि से एक बड़ी पहल होगी, जिससे आम जनता को कम लागत में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। श्रीनगर और जसपुर योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लैंड पूलिंग मॉडल को अपनाकर सहभागितापूर्ण और संतुलित शहरी विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

You Might Also Like

SarlaBhattCase : 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक! सरला भट्ट मर्डर केस में बड़ा खुलासा

UttarakhandFilmPolicy2024 : फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा

ChampawatModelDistrict : चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प – धामी

RajaSagarStory : महाराज सगर के 60,000 बेटों को भस्म करने का रहस्य

DelhiChorBazar : चोर बाजार – कौड़ियों के दाम ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स !

TAGGED: #ChiefMinisterDhami, #Kashipur, #khojinaradbreakingnews, #Transparency, #UrbanDevelopment, CommunityCenters, dehradun, DrRRajeshKumar, HousingCouncil, JaspurScheme, khojinarad, LandPooling, Quality, ResidentialSchemes, rishikesh, Roorkee, SrinagarScheme

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 20, 2026 February 20, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article JanJanKiSarkar JanJanKiSarkar : मुख्यमंत्री ने दून हेली ड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण की दी स्वीकृति
Next Article RuralDevelopment RuralDevelopment : चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी का सेना के माध्यम से होगा संचालन – मुख्यमंत्री

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

SarlaBhattCase
SarlaBhattCase : 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक! सरला भट्ट मर्डर केस में बड़ा खुलासा
जम्मू-कश्मीर June 30, 2026
UttarakhandFilmPolicy2024
UttarakhandFilmPolicy2024 : फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा
देहरादून June 30, 2026
ChampawatModelDistrict
ChampawatModelDistrict : चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प – धामी
उत्तराखण्ड June 30, 2026
RajaSagarStory
RajaSagarStory : महाराज सगर के 60,000 बेटों को भस्म करने का रहस्य
तत्काल प्रभाव June 30, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?