By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: UttarakhandNews : वर्षा जल संचयन को बढ़ावा जरूरी – मुख्य सचिव
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > हरिद्वार > UttarakhandNews : वर्षा जल संचयन को बढ़ावा जरूरी – मुख्य सचिव
उत्तराखण्ड

UttarakhandNews : वर्षा जल संचयन को बढ़ावा जरूरी – मुख्य सचिव

इसी प्रकार लघु सिंचाई विभाग, हरिद्वार की योजनाओं के अंतर्गत बहादराबाद में वर्षा जल संचयन के तहत रिचार्ज शाफ्ट की स्थापना.

admin
Last updated: 2026/03/06 at 11:23 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandNews
UttarakhandNews : वर्षा जल संचयन को बढ़ावा जरूरी - मुख्य सचिव
SHARE
Highlights
  • बैठक में लघु सिंचाई विभाग, नैनीताल की योजनाओं के अंतर्गत हल्द्वानी व नैनीताल क्षेत्र में जल पुनर्भरण संरचनाओं.
  • बैठक में नगर पंचायत इमलीखेड़ा (हरिद्वार) द्वारा रांगड़वाला में स्थित तालाब के रेनोवेशन की योजना को भी मंजूरी.
  • बैठक में AMRUT 1.0 के अंतर्गत पूर्व में स्वीकृत परियोजनाओं में हुई.

UttarakhandNews : वर्षा जल संचयन को बढ़ावा जरूरी  :- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में AMRUT 2.0 के अंतर्गत गठित हाई पावर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा भू-जल पुनर्भरण को सुदृढ़ बनाने से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श करते हुए अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में लघु सिंचाई विभाग, नैनीताल की योजनाओं के अंतर्गत हल्द्वानी व नैनीताल क्षेत्र में जल पुनर्भरण संरचनाओं के विकास तथा पार्कों के सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों को स्वीकृति दी गई।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
इनमें हरिहर कॉलोनी हल्द्वानी, विश्वविद्यालय हल्द्वानी, उषा रूपक कॉलोनी नैनीताल तथा सुदर्शन कॉलोनी हल्द्वानी में जल पुनर्भरण के विकास एवं पार्कों के सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं।

इसी प्रकार लघु सिंचाई विभाग, हरिद्वार की योजनाओं के अंतर्गत बहादराबाद में वर्षा जल संचयन के तहत रिचार्ज शाफ्ट की स्थापना, रामधाम कॉलोनी पार्क शिवालिक नगर में संचयनित जल से भू-जल पुनर्भरण हेतु रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण तथा राजलोक कॉलोनी पार्क नगर निगम हरिद्वार में भू-जल रिचार्ज से संबंधित परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
बैठक में नगर पंचायत इमलीखेड़ा (हरिद्वार) द्वारा रांगड़वाला में स्थित तालाब के रेनोवेशन की योजना को भी मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त लघु सिंचाई विभाग, देहरादून की योजनाओं के अंतर्गत नवादा क्षेत्र में तालाब के नवीनीकरण एवं रिचार्ज शाफ्ट निर्माण तथा डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में रिचार्ज शाफ्ट निर्माण के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में AMRUT 1.0 के अंतर्गत पूर्व में स्वीकृत परियोजनाओं में हुई लगभग ₹39.82 करोड़ की बचत के उपयोग पर भी निर्णय लिया गया। इस राशि के माध्यम से रुद्रपुर तथा काशीपुर नगर क्षेत्रों में वाटर मीटर अधिष्ठापन से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई, जिससे शहरी जल प्रबंधन प्रणाली को अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा, भू-जल स्तर में सुधार होगा तथा शहरी क्षेत्रों में जल संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव नितेश झा, वी षणमुगम, युगल किशोर पंत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

SSPDehradun : ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे SSP प्रमेन्द्र डोभाल

UttarakhandExhibition : धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” का भव्य मंच तैयार

UttarakhandDevelopment : पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. आर. राजेश कुमार

MahilaAayogAapkeDwaar :”महिला आयोग आपके द्वार” 9 मार्च से शुरू

YoungSherlock : क्या है यंग शेरलॉक सीरीज की कहानी ?

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #RainWaterHarvesting, AMRUT2.0, BahadrabadRainwater, BhadarabadRecharge, ChiefSecretaryAnandBardhan, DefenseColonyRecharge, DehradunNawadaTalab, GroundwaterRecharge, HaldwaniRechargeStructures, HaridwarRechargeShaft, HighPowerCommittee, ImliKhedaPondRenovation, khojinarad, NainitalParksBeautification, UrbanWaterConservation, WaterMeterInstallationRUDRAPURKASHIPUR

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 6, 2026 March 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SSPDehradun SSPDehradun : ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे SSP प्रमेन्द्र डोभाल

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

SSPDehradun
SSPDehradun : ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे SSP प्रमेन्द्र डोभाल
खोजी नारद कहिंन March 6, 2026
UttarakhandExhibition
UttarakhandExhibition : धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” का भव्य मंच तैयार
देहरादून March 6, 2026
UttarakhandDevelopment
UttarakhandDevelopment : पर्वतीय क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध – डॉ. आर. राजेश कुमार
देहरादून March 6, 2026
MahilaAayogAapkeDwaar
MahilaAayogAapkeDwaar :”महिला आयोग आपके द्वार” 9 मार्च से शुरू
देहरादून March 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?