हर बूथ पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी।
वहीं कार्यकर्त्ता नमो मोबाइल ऐप के जरिए भी पीएम मोदी का संबोधन सुन सकते हैं।
शोभाकरंदलाजे ने बताया कि 24 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं ने नमो मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर लिया है।
इस ऐप के जरिये भी पीएम मोदी से बातचीत की जा सकती है।
हर एक जिला स्तरीय बूथ पर एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
पीएम मोदी कम से कम 15 जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने वाले हैं और यह पहली बार है ।
जब इतने सारे कार्यकर्त्ता बैठक में हिस्सा लेंगे।
बता दें 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 10 मई को होंगे और इसके नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

