By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: JanJanKiSarkar : ₹141 करोड़ 91 लाख 61 हजार की पेंशन वितरित
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > JanJanKiSarkar : ₹141 करोड़ 91 लाख 61 हजार की पेंशन वितरित
Uncategorized

JanJanKiSarkar : ₹141 करोड़ 91 लाख 61 हजार की पेंशन वितरित

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पेंशन प्रकरणों का निस्तारण पूर्ण तत्परता और समयबद्धता के साथ किया जाए.

admin
Last updated: 2026/03/02 at 11:01 AM
admin
Share
3 Min Read
JanJanKiSarkar
JanJanKiSarkar : ₹141 करोड़ 91 लाख 61 हजार की पेंशन वितरित
SHARE
Highlights
  • यह राशि मासिक पेंशन के साथ-साथ एरियर भुगतान को भी सम्मिलित करती है.
  • योजनाओं से जोड़ने के लिए नवाचार आधारित प्रभावी कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत की जाए.
  • सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवनयापन.

JanJanKiSarkar : ₹141 करोड़ 91 लाख 61 हजार की पेंशन वितरित :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभाग की माह फरवरी की पेंशन किश्त का वन-क्लिक के माध्यम से सफलतापूर्वक भुगतान किया। आज कुल 9,57,651 लाभार्थियों को कुल ₹141 करोड़ 91 लाख 61 हजार की धनराशि वितरित की गई। यह राशि मासिक पेंशन के साथ-साथ एरियर भुगतान को भी सम्मिलित करती है, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पेंशन प्रकरणों का निस्तारण पूर्ण तत्परता और समयबद्धता के साथ किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान संचालित किया जाए और वंचित एवं कमजोर वर्गों को योजनाओं से जोड़ने के लिए नवाचार आधारित प्रभावी कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यभर में आयोजित शिविरों का व्यापक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है, जिसके परिणामस्वरूप पेंशनार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्होंने इसे सरकार की संवेदनशील और प्रतिबद्ध कार्यशैली का प्रमाण बताते हुए निर्देश दिए कि दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में ऐसे विशेष अभियान निरंतर जारी रखे जाएं ,ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सामाजिक सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाएं केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि राज्य सरकार की संवेदनशीलता, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति हैं। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवनयापन हेतु निरंतर और प्रभावी आर्थिक संबल उपलब्ध कराया जाए।बैठक में सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी, अपर सचिव संदीप तिवारी, संजय सिंह टोलिया सहित समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

HoliCelebration : रंगों की मस्ती में मुख्यमंत्री आवास में दिखा अनोखा अंदाज़

IranIsraelWar : Iran vs Israel कभी दोस्त रहे ये दो देश आखिर कैसे बन गए कट्टर दुश्मन?

UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!

UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि

HoliGujiya : होली की गुझिया भारत की है या विदेशी ?

TAGGED: #JanJanKeDwar, #pushkarsinghdhami, 141CrorePension, 957651Labhartiya, ArrearPayment, JanJanKiSarkar, khojinarad, KhojiNaradrBreakingNews, OneClickPension, PahaadiKshetraAbhiyan, PensionNistarAN, PensionVitaran, SamajikNyay, SamajKalyanVibhag, SamaveshiVikas, SocialSecurityYojana, VanChitVarg

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 2, 2026 March 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Holi2026 Holi2026 : मुख्यमंत्री ने होली खेलकर खुशियाँ साझा की
Next Article HaridwarVisit HaridwarVisit : गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार कार्यक्रम की समीक्षा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HoliCelebration
HoliCelebration : रंगों की मस्ती में मुख्यमंत्री आवास में दिखा अनोखा अंदाज़
उत्तराखण्ड March 2, 2026
IranIsraelWar
IranIsraelWar : Iran vs Israel कभी दोस्त रहे ये दो देश आखिर कैसे बन गए कट्टर दुश्मन?
अंतराष्ट्रीय March 2, 2026
UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!
देहरादून March 2, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि
उत्तराखण्ड March 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?