By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: हमारे छोटे से राज्य को जी-20 की तीन बैठकों का आयोजन करने का अवसर मिला: मुख्यमंत्री धामी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > हमारे छोटे से राज्य को जी-20 की तीन बैठकों का आयोजन करने का अवसर मिला: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्ड

हमारे छोटे से राज्य को जी-20 की तीन बैठकों का आयोजन करने का अवसर मिला: मुख्यमंत्री धामी

admin
Last updated: 2023/06/27 at 7:29 AM
admin
Share
7 Min Read
three g 20 meetings
three g 20 meetings
SHARE

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नरेंद्र नगर टिहरी में आयोजित जी-20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक के अवसर पर विदेशी मेहमानों के लिए आयोजित रात्रि भोज के अवसर पर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया।

Contents
विश्व की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला हिमालय की गोद में बसा है उत्तराखंड:हम हर साल प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे: मुख्यमंत्रीजी-20 की 3 बैठकें मिलना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि: सीएम धामीआज भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा: धामीजी-20 की तीसरी बैठक में ये लोग रहे शामिल:

विदेशी मेहमानों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी देश के विकास का पैमाना उस देश का आधारभूत ढांचा ही तय करता है।

यही तय करता है कि उस देश का वर्तमान और भविष्य कैसा हो. आधारभूत ढांचे का पर्याय सिर्फ रेल, रोपवे, रोड आदि बनाना नहीं, बल्कि आधारभूत ढांचे का असल मकसद आम आदमी की समस्याओं को कम करना और उसके रहन सहन को सुगम, सरल एवं सुरक्षित बनाना है।

उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी सरकारी प्रेस नोट के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय भौगोलिक परिस्थिति वाले राज्य का आधारभूत ढांचा मैदानी इलाकों की अपेक्षा अधिक कठिन होता है, क्योंकि पहाड़ी राज्य की इकोलॉजी और इकोनॉमी दोनों ही प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहती है और आधारभूत ढांचे में कभी-कभी ऐसी परिस्थितियां भी उत्पन्न हो जाती हैं।

जिसमें वनों को, प्रकृति को और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है. हमें विकास और प्रकृति के संरक्षण को एक-दूसरे का पूरक बनाकर आधारभूत ढांचे के निर्माण पर ध्यान देना होगा।

यह तभी संभव है जब हम उपभोग नहीं बल्कि उपयोग के सिद्धांत का अनुसरण करेंगे।

विश्व की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला हिमालय की गोद में बसा है उत्तराखंड:

नरेन्द्रनगर ऋषिकेश में जी-20 सम्मेलन की तीसरी बैठक के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला हिमालय की गोद में बसा हमारा प्रदेश उत्तराखंड, देवभूमि के रूप में विख्यात है।

जहां यह एक ओर हरिद्वार-ऋषिकेश, गंगोत्री-यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, जागेश्वर, पूर्णागिरि जैसे पौराणिक, आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक केन्द्रों की पवित्र भूमि है।

वहीं गंगा, यमुना, अलकनंदा सहित कई महान नदियों का उद्गम स्थल भी है. हमारा राज्य योग, आयुर्वेद, ध्यान का एक वैश्विक केंद्र होने के साथ-साथ प्राचीन भारतीय सभ्यता का प्रतीक भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के जी-20 की थीम एक पृथ्वी एक परिवार और एक भविष्य है, जो मूल रूप से भारतीय संस्कृति द्वारा विश्व को दिए गए सिद्धांत वसुधैव कुटुंबकम पर आधारित है।

जिसका अर्थ है समस्त विश्व एक परिवार है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 की यह विशेष इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक, हमारी सनातन संस्कृति की इसी मूल अवधारणा को पुष्पित व पल्लवित करने में सहायक सिद्ध होगी।

हम हर साल प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को प्राकृतिक आपदाओं से वर्ष भर सामना करना पड़ता है. इसलिए यहां का आधारभूत ढांचा इस तरह बनना चाहिए, जो आपदाओं के समय भी आम आदमी के काम आ सके।

आप सभी को ज्ञात है कि जिस प्रकार जापान में भूकंप आना एक आम बात थी, लेकिन जापानी लोगों ने भूकंपरोधी भवन बनाने की ऐसी तकनीक का विकास किया।

जो आपदा के समय में भी जापान के लोगों को व उनके मकानों को सुरक्षित रखती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

हमने 150 मिलियन से अधिक लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए लगभग 40 मिलियन घर दिए हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या का लगभग 6 गुना है।

जी-20 की 3 बैठकें मिलना उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि: सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैठक जहां एक ओर विश्व के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, उस पर विचार करेगी।

वहीं दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों की विशिष्ट स्थितियों का आंकलन कर एक विस्तृत रूपरेखा तय करने में भी समर्थ होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमारे छोटे से राज्य को जी-20 की तीन बैठकों का आयोजन करने का अवसर प्रदान किया।

इस महत्त्वपूर्ण दायित्व को निभाते हुए हम स्वयं को गौरवांवित अनुभव कर रहे हैं, क्योंकि यह सभी उत्तराखंडवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. हमारी परम्परा में निहित अतिथि देवों भवः का संदेश हमें अतिथियों की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रखता है।

आज भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा: धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप द्वारा नरेन्द्रनगर ऋषिकेश में किए गए मंथन से जो अमृत निकलेगा वो पॉलिसी और इंप्लीमेंटेशन के बीच के गैप को कम करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज जिस प्रकार भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, उसी प्रकार उनकी अध्यक्षता में जी-20 समूह भी अपने महान उद्देश्यों और लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित जी-20 सम्मेलन की इस बैठक में जो अनुभव और विचार सांझा किए जा रहे हैं।

वे समस्त वैश्विक मानवता के कल्याण, विकास और समृद्धि के मार्ग को प्रशस्त करेंगे और वसुधैव कुटुंबकम की भावना को और अधिक मजबूत करेंगे और आप सभी को यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का भी अवसर प्रदान करने में सहायक होगा।

जी-20 की तीसरी बैठक में ये लोग रहे शामिल:

मुख्यमंत्री ने जी-20 की इस तीसरी बैठक में आए सम्मानित प्रतिनिधियों का सवा करोड़ उत्तराखंडी जनता की ओर से स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी यहां से यादगार अनुभव अपने साथ लेकर जाएंगे।

साथ ही बैठक के दौरान आप सभी को प्रकृति की गोद में बसे उत्तराखंड के सुरम्य स्थलों के दर्शन और उत्तराखण्डी व्यंजनों का भरपूर आनंद लेने का भी अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर राज्यपाल ले जन (से नि ) गुरमीत सिंह, सांसद नरेश बंसल, माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक विनोद कंडारी और प्रशासन के उच्चधिकारी व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

You Might Also Like

OdishaMediaDelegation : ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने वन्यजीव-अनुकूल विशेषताओं का जायज़ा लिया

Uttarakhandpride : यूपीएससी में बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान :मुख्यमंत्री

DehradunJhandaMela : श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक देखने उमड़ी भीड़

gascrisis2026 : गैस मामले में पैनिक न हों जनता – केके मिश्रा , एडीएम (FR) :- 

LanguageTrainingCenter : अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 27, 2023 June 27, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article governor नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकीकृत प्रयासों की आवश्यकता: राज्यपाल
Next Article hopeway public school, adarsh ​​nagar, jollygrant होपवे पब्लिक स्कूल आदर्श नगर जौलीग्रांट की 12वीं क्लास की छात्रा सारिका के विचारों की पत्र भेजकर की सराहना: पीएम मोदी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

OdishaMediaDelegation
OdishaMediaDelegation : ओडिशा मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने वन्यजीव-अनुकूल विशेषताओं का जायज़ा लिया
उत्तराखण्ड March 16, 2026
Uttarakhandpride
Uttarakhandpride : यूपीएससी में बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान :मुख्यमंत्री
देहरादून March 16, 2026
DehradunJhandaMela
DehradunJhandaMela : श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक देखने उमड़ी भीड़
उत्तराखण्ड March 16, 2026
UttarakhandFestival
UttarakhandFestival : फूलदेई: उत्तराखंड की एक अनोखी लोकपरंपरा
उत्तराखण्ड March 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?