OperationCrackDown : बाहरी पर Operation Crack Down कसेगा शिकंजा :- आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर जनपद में रहने वाले संदिग्ध / बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर सघन सत्यापन अभियान Operation Crack Down चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए जनपद के नगर व देहात क्षेत्रो में संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
अभियान के दौरान 2 दिनों में पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में निवासरत 2720 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। इस दौरान अनियमितता पाये जाने/ किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस द्वारा 263 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 26 लाख 30 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया, साथ ही संदिग्ध पाये गये 08 व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनसे पूछताछ कर भौतिक सत्यापन किया गया तथा 108 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 28000/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण:
सत्यापन किये गये व्यक्तियों की संख्या – 2720
83 पुलिस एक्ट में किये गये चालान – 263
83 पुलिस एक्ट में जुर्माना – 26 लाख 30 हज़ार
81 पुलिस एक्ट में चालानों की संख्या – 108
थाने पर लाये गये संदिग्ध व्यक्ति – 08

