देहरादून : राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी लूट कांड में देहरादून पुलिस के हत्थे एक और अपराधी आ गया है।
लूट कांड में यह अब तक की आठवीं गिरफ्तारी है। अभियुक्त का नाम अकबर है जो कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है।
अकबर राजस्थान की कंपनी में काम करता था। और यह लूट में शामिल अपराधियों को गाड़ियां मुहैया कराने का काम करता था।
अकबर अन्य साथियों के साथ मिलकर गाड़ियां चोरी करता था, और आगे दूसरे अपराधियों को लूट के लिए मुहैया करता था।
अकबर उसी गैंग का साथी है जोकि लूट में शामिल अपराधियों को गाड़ी मुहैया करने का कार्य करते थे।
पुलिस उस गैंग के सदस्यों की तलाश के लिए अपनी जांच जारी रखी हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में शामिल चार अन्य अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए पुलिस की टीम में लगी हुई है जिनकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

