By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: कोटद्वार में प्रेत बाधाओं से मिलती है मुक्ति
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > कोटद्वार में प्रेत बाधाओं से मिलती है मुक्ति
पौड़ी गढ़वाल

कोटद्वार में प्रेत बाधाओं से मिलती है मुक्ति

कोटद्वार में प्रेत बाधाओं से मुक्ति का रहस्य.

admin
Last updated: 2024/11/14 at 5:36 AM
admin
Share
3 Min Read
ऐतिहासिक मंदिर
ऐतिहासिक मंदिर
SHARE
Highlights
  • क्या सच में कोटद्वार में मिलती है प्रेत बाधाओं से मुक्ति? जानिए पूरा सच!
  • प्रेत बाधाओं से मुक्ति पाने का कोटद्वार का अनोखा रहस्य!
  • कोटद्वार के रहस्यमय स्थान जहां प्रेत बाधाओं से मिलता है छुटकारा!

दुनियाभर में हनुमान जी के कई ऐतिहासिक मंदिर हैं। कोई अपनी विशाल प्रतिमा के लिए तो कोई अपने चमत्कारों के लिए जाना जाता है। इनमें से राजस्थान के दौसा जिले के पास दो पहाड़ियों के बीच मेहंदीपुर बालाजी धाम अपने चमत्कारों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। जिसके दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में लोग दूर-दूर से वहां जाते हैं। उसी की तर्ज पर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार के लोवर कालाबड़ में भी बालाजी धाम बनाया गया है। जो झंडा चौक से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। कोई भी भक्त अपने कष्टों के निवारण के लिए बालाजी धाम में अर्जी लगा सकता है।

राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी से भक्तों द्वारा पैदल पदयात्रा करके 23 साल पूर्व ज्योत लाके कोटद्वार में बालाजी धाम की स्थापना की गई थी। इस मंदिर के मुख्य गर्भगृह में बालाजी महाराज, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण और अंजना माता का मंदिर है। इसके अलावा संतोषी माता, दुर्गा माता, श्री राम दरबार, लक्ष्मी नारायण, शिव परिवार और पंचमुखी हनुमान जी की स्थापना की गई। इस मंदिर के बारे में कई मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की तबीयत खराब होती है, तो वह इस मंदिर में जाकर बाबा से अपना इलाज करवाता है। इसके साथ ही, ऊपरी बधाओं से परेशान लोग अपने कष्टों के निवारण के लिए आते हैं। यहां पर अलौकिक शक्तियों के प्रति विश्वास है और लोग इस मंदिर को एक अद्भुत कृपा धाम मानते हैं। श्री बालाजी महाराज की कृपा से उनकी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

हर मंगलवार लगता है दरबार

संस्थापक दिनेश ऐलावादी ने जानकारी देते हुए बताया कि बालाजी महाराज के इस मंदिर में आने वाले हर भक्त का दुख दूर होता है और उनकी समस्याओं का समाधान होता है। ऊपरी बाधाओं से परेशान लोग भी इस मंदिर में आकर अपना इलाज करवाते हैं, और बाबा की कृपा से उनकी समस्याएं हमेशा के लिए खत्म हो जाती हैं।उन्होने बताया कि यहां हर मंगलवार को भव्य संकट निवारण दरबार लगता है। यहां हर मंगलवार शाम को 6 बजकर 45 मिनट पर आरती होती है, उसके बाद भजन कीर्तन किया जाता है। उसके बाद भव्य संकट निवारण दरबार लगाया जाता है, जिसमें लोगों पर आए ऊपरी सायों को दूर किया जाता है। इसके उपरांत हर वर्ष दो बार टोला मेहंदीपुर बालाजी धाम लेकर जाया जाता है, जहाँ हर संकटों का निवारण होता है।

You Might Also Like

UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!

UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

UttarakhandNews : 11 देशों के प्रतिनिधियों ने बाणगंगा में किया अध्ययन

NayarValleyFestival : नयार वैली फेस्टिवल का शुभारंभ

TAGGED: khoji narad, khojinarad breking news, kotdwar, pauri, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 14, 2024 November 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डिजिटल मोहब्बत ‘डिजिटल मोहब्बत , न बाबा न!
Next Article चमोली को चमकाने के दिए निर्देश सीएम धामी ने चमोली को चमकाने के दिए निर्देश

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BabyBonding
BabyBonding : क्या बच्चे के साथ एक ही बिस्तर पर सोना सुरक्षित
Uncategorized March 5, 2026
TalibanCriminalCode
TalibanCriminalCode : लीगल हुई पत्नियों पर घरेलू हिंसा !
राष्ट्रीय March 5, 2026
WeightGainVeggies
WeightGainVeggies : ये 6 सब्जियां बढ़ा सकती हैं आपका वजन
खोजी नारद कहिंन March 5, 2026
InsomniaCauses
InsomniaCauses : आधी रात में क्यों खुल जाती है आपकी नींद ?
हेल्थ March 5, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?