By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ऑनलाइन बीवी से ऑफलाइन पति परेशान – गजब मामला
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > ऑनलाइन बीवी से ऑफलाइन पति परेशान – गजब मामला
बकैती

ऑनलाइन बीवी से ऑफलाइन पति परेशान – गजब मामला

पत्नी ने कहा  - पति त्याग सकती हूं, Insta-फेसबुक नहीं.

admin
Last updated: 2025/03/03 at 6:00 AM
admin
Share
4 Min Read
ऑनलाइन बीवी से ऑफलाइन पति परेशान
ऑनलाइन बीवी से ऑफलाइन पति परेशान
SHARE
Highlights
  • गजब मामला! इंटरनेट बना शादीशुदा जिंदगी की मुसीबत.
  • बीवी ऑनलाइन, पति परेशान!
  • इंटरनेट की दीवानी पत्नी, दुखी पति!

ऑनलाइन बीवी से ऑफलाइन पति परेशान : सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स हमारे मनोरंजन या जानकारी के लिए होते हैं जहाँ लोग अपने दोस्त और पारिवारिक सदस्यों से जुड़े होते हैं। व्हाट्सअप , फेसबुक , इंस्टाग्राम और ट्विटर पर आज लगभग ज्यादातर लोग दिन में अपना कुछ समय ज़रूर देते हैं लेकिन क्या आप मानेंगे कि सोशल प्लेटफॉर्म पर अपडेट करने की ज़िद में कोई बीवी अपने पति को भी त्यागने की ज़िद पर अड़ सकती है ? इंस्टा का ऐसा नशा रिश्तों में आते खोखलेपन और दूरियों की एक कड़वी हकीकत बता रहा है।

Contents
आइये बताते हैं पूरी खबरसमझाने के बाद भी महिला नहीं मानी

आइये बताते हैं पूरी खबर

ये बीवी है बिहार के कटिहार जिले की जहाँ उसने यह कहकर सबको चौंका दिया कि वह अपने पति को छोड़ सकती है, लेकिन इंस्टाग्राम पर फोटो डालना नहीं छोड़ेगी. मामला पुलिस से होते हुए परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा, पति ने शिकायत की कि मेरी पत्नी दिनभर सोशल मीडिया पर व्यस्त रहती है और पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज कर रही है. इस वाकये ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि, क्या सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव हमारे रिश्तों को कमजोर कर रहा है. क्या डिजिटल प्लेटफॉर्म की लत हमारी पारिवारिक संरचना को नुकसान पहुंचा सकती है।

मामला जब पुलिस परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा, तो वहां काउंसलिंग के दौरान पति ने यह बात रखी कि मेरी पत्नी मेरे साथ समय नहीं बिताती और हमेशा ऑनलाइन रहती है.पति का आरोप है कि पत्नी अनजान लोगों से बातचीत करती है. अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती है. उसको परिवार की कोई परवाह नहीं है, बल्कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताती है।

इस शिकायत को सुनकर पहले तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए कि ये भी कोई मसला बन सकता है लेकिन जब पुलिस ने महिला से इस बारे में पूछा, तो उसने कहा कि सोशल मीडिया मेरा निजी मामला है. मुझे अपनी तस्वीरें पोस्ट करने का पूरा हक है. उसने साफ कहा कि वह अपने पति को छोड़ सकती है, लेकिन इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तस्वीरें डालना नहीं छोड़ेगी।

समझाने के बाद भी महिला नहीं मानी

केन्द्र के सदस्य ने बताया कि सोशल मीडिया से लोगों को फायदा पहुंच रहा है तो कई लोगों की मानसिकता पर भी दुष्प्रभाव हो रहा है. सोशल मीडिया के कारण लोगों के बसे हुए परिवार बिखर रहे हैं और पति व पत्नी के रिश्ते भी टूट रहे हैं. परामर्श केंद्र के अधिकारी ने बताया कि महिला को काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मानी, और कहने लगीं चाहे कुछ भी हो जाए वे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना नहीं छोड़ेंगी. इसके लिए वो पति और परिवार को त्यागने के लिए भी तैयार हैं. जब दोनों के बीच आपस में कोई सुलह नहीं हुई तो केन्द्र ने भी हार मान ली और दोनों को वापस भेज दिया.लेकिन ये खबर देश भर के करोड़ों लोगों के बीच ऑनलाइन होती नकली ज़िंदगी से कमज़ोर पड़ते असली रिश्तों की काली सच्चाई बता रही है।

You Might Also Like

HeartDiseaseMen : औरत या मर्द ? किसका दिल कमजोर ?

SareeBikeStunt : साड़ी में बाइक पर खतरनाक स्टंट वायरल

SchoolNewspaperReading : स्कूलों में प्रार्थना के बाद 10 मिनट अखबार पढ़ना अनिवार्य

Blockbuster Movies : 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्में!

Bollywood : बाजीगर के अनकहे सच!

TAGGED: #CrazyMarriageCases, #DigitalLifeProblems, #DigitalMarriage, #FunnyMarriageStory, #HilariousMarriageStory, #HusbandFrustration, #HusbandWifeDrama, #InternetAddiction, #InternetObsession, #InternetVsMarriage, #MarriageInDigitalEra, #MarriageProblems, #ModernMarriageIssues, #OnlineLifeOfflineTrouble, #OnlineWifeOfflineHusband, #RelationshipStruggles, #SocialMediaAddiction, #TrendingNow, #viralnews, #WifeAlwaysOnline, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 3, 2025 March 3, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्पा मसाज सेंटर पर रेड स्पा मसाज सेंटर पर रेड – मुंह छिपा भागे ग्राहक
Next Article फूड सेफ्टी विभाग ने जारी की SOP होली से पहले फूड सेफ्टी विभाग ने जारी की SOP

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?