By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की शपथ – धामी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की शपथ – धामी
उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की शपथ – धामी

‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड’ के लिए सीएम धामी की ओर से किए जा रहे प्रयासों को लेकर धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

admin
Last updated: 2025/07/14 at 7:05 AM
admin
Share
3 Min Read
भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की शपथ
भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की शपथ
SHARE
Highlights
  • ऑपरेशन कालनेमि जारी रहेगा.
  • भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड समारोह में सीएम धामी.
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी.

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की शपथ  :  सीएम धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई व्यक्तिगत विजय नहीं, बल्कि यह जनता के विश्वास, ईमानदारी की ताकत और युवाओं की उम्मीदों की जीत है।‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड’ के लिए सीएम धामी की ओर से किए जा रहे प्रयासों को लेकर धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई।

Contents
भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड समारोह में सीएम धामीऑपरेशन कालनेमि जारी रहेगा

यह भी पढ़ें :- नाशपाती खाने के बेमिसाल फायदे

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड समारोह में सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी और जनता के समर्थन को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि यह अभिनंदन समारोह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के सपने को साकार करने का उत्सव है। यह सम्मान उत्तराखंड की सवा करोड़ जनता का है, जो ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के मूल्यों के साथ राज्य के विकास की दिशा में अग्रसर है।

सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई व्यक्तिगत विजय नहीं, बल्कि यह जनता के विश्वास, ईमानदारी की ताकत और युवाओं की उम्मीदों की जीत है। राज्य सरकार ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तकनीक का व्यापक उपयोग किया है, जिसमें ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली की निगरानी और जन शिकायत निवारण के लिए सीएम हेल्पलाइन 1905 और भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए 1064 जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार और योजनाओं में कमीशनखोरी जैसे मामलों में कठोर कार्रवाई की गई। पिछले तीन वर्षों में भ्रष्टाचार में लिप्त 200 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करने, सख्त नकल विरोधी कानून बनाने, लैंड जिहाद व लव जिहाद के विरुद्ध कार्रवाई तथा धर्मांतरण और दंगारोधी कानूनों के माध्यम से शासन व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इन कदमों ने यह प्रमाणित किया है कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो किसी भी चुनौती का सामना सफलतापूर्वक किया जा सकता है।

ऑपरेशन कालनेमि जारी रहेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में छद्म वेशधारियों की मूल पहचान उजागर करने के लिए ऑपरेशन कालनेमि चलाया जा रहा है। अब तक 200 से अधिक संदिग्धों को पकड़ा गया है, जिनमें कुछ बांग्लादेशी घुसपैठिए भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि ऐसे तत्वों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

You Might Also Like

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी

IndireshHospitalFreeHealthCamp : इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को फ्री हेल्थ कैम्प

UttarakhandFestival : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 का आगाज़

UttarakhandNews : औसतन 518 युवाओं को सरकारी नौकरी हर महीने – मुख्यमंत्री

TAGGED: #BJPNews, #CleanGovernment, #CleanPolitics, #CleanUttarakhand, #CorruptionControl, #CorruptionFreeIndia, #DevelopmentDrive, #DhamiAgenda, #DhamiInAction, #DhamiUpdates, #DigitalReform, #EthicalLeadership, #FightCorruption, #FutureUttarakhand, #GoodGovernance, #IntegrityMatters, #narendra modi, #NewUttarakhand, #PublicTrust, #SmartGovernance, #SocialReforms, #Transparency, #UttarakhandProgress, #VoteForChange, #YouthForChange, Accountability, administrationreform, anti-corruption, bharatiyajanataparty, BJPGovernment, citizensvoice, cmcampaign, cmofficeuttarakhand, cmphushkarsinghdhami, cmpledge, corruptionfreeuttarakhand, dehradun, dhami4uttarakhand, dhamiworks, DigitalUttarakhand, goodgoals, honestyinpolitics, khoji narad, khoji narad breaking news, leaderspeak, no2corruption, peoplesupport, politicalpledge, PublicWelfare, pushkar singh dhami, trustbuilding, uttarakhand, UttarakhandDevelopment, uttarakhandmission, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 14, 2025 July 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वकीलों की ड्रेस में सिर्फ वकील वकीलों की ड्रेस में सिर्फ वकील – बार
Next Article रेलवे के सभी डिब्बों और इंजन में लगेंगे CCTV कैमरे रेलवे के सभी डिब्बों और इंजन में लगेंगे CCTV कैमरे

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?