Uprear Build : अब 4 घंटे में मिलेगा चलता-फिरता घर’ :- भारत में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनका सपना होता है अपना खुद का घर बनाना, जिसे पूरा करने में हर व्यक्ति लगा रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेशों की तरह अब भारत में भी ‘चलता-फिरता घर’ आपके लिए तैयार हो जाएगा? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
घर बनाना हर किसी का सपना होता है, जो कि साकार होना भारत में बहुत ही मुश्किल है. कुछ पैसों में हार जाते हैं, तो कुछ घर बनने की लंबी प्रक्रिया से. इतना ही नहीं, कई बार घर बनाने में कई परेशानियां भी सामने आ जाती हैं, जिनका समाधान निकालना भी बेहद मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी अपना खुद का घर चाहते हैं, साथ ही कम बजट और अपने अनुसार, तो आपको बता दें कि विदेशों की तरह भारत में भी बिना ईंट और सीमेंट के झंझट में आपको आपका चलता-फिरता घर आसानी से मिल जाएगा. तो आइए जानते हैं इसकी कीमत के बारे में।
Uprear Build एक ऐसा स्टार्टअप है, जिसने इस तकनीक को भारत की जरूरतों के हिसाब से पेश किया है, जो कि फोल्डेबल हाउस के नाम से जाना जाएगा. इतना ही नहीं, कंपनी इस बात का दावा करती है कि उनकी कंपनी 4 घंटे में घर बनाकर डिलीवर कर देती है. घर का स्ट्रक्चर फैक्ट्री में तैयार किया जाता है और उसे ट्रक पर डिलीवरी के लिए रखा जाता है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
भारत में इसकी कीमत घर के साइज, मटेरियल और कस्टमाइजेशन पर निर्भर करती है. लेकिन मॉडल के आधार पर इसकी शुरुआती कीमत करीब 5 लाख से 15 लाख रुपये के बीच शुरू हो सकती है, ताकि आम व्यक्ति इसे आसानी से खरीद सके और अपना खुद का घर होने का सपना पूरा कर सके।
अगर बात करें यूरोप और अमेरिका की, तो फोल्डेबल घरों का चलन वहां काफी पुराना है. विदेशों में ऐसी कई कंपनियां हैं, जो इस तरह के घर बेचती हैं. अमेरिका में एलन मस्क द्वारा प्रमोट किए गए ‘Boxabl’ जैसे स्टार्टअप्स काफी मशहूर हैं, जिसे Casita कहा जाता है. इसकी कीमत लगभग $50,000 से $60,000 यानी करीब 42 से 50 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं, लग्जरी फोल्डेबल होम्स की कीमत €80,000 से €1,50,000 तक जा सकती है. चीन इस मामले में सबसे सस्ता बाजार है, जहां बेसिक फोल्डेबल यूनिट्स $10,000 (करीब 8 लाख रुपये) में भी उपलब्ध हैं।

