By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: अब घर जाकर क्या बताऊंगा…
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > अब घर जाकर क्या बताऊंगा…
उत्तरकाशी

अब घर जाकर क्या बताऊंगा…

गंगा मैया ने हमें बचाया है… यह शब्द कहते हुए बिहार के बेतिया जिले के पुरुषोत्तमा गांव निवासी आनंद शर्मा की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे.

admin
Last updated: 2025/08/11 at 10:26 AM
admin
Share
4 Min Read
अब घर जाकर क्या बताऊंगा…
अब घर जाकर क्या बताऊंगा…
SHARE
Highlights
  • सैलाब गुज़र गया अब दर्द आंसू बनकर बह रहे.
  • मैं और मेरे चाचा तो बच गए पर मेरे फूफा देशराज शर्मा और उनके दो बेटे अनिल शर्मा, सुशील शर्मा का कुछ पता नहीं चल पा रहा.
  • अब घर जाकर क्या बताऊंगा… मां को और बुआ को यह कहते हुए आनंद शर्मा फफक पड़ते हैं.

अब घर जाकर क्या बताऊंगा :- आपदा आई और सब कुछ बहा ले गयी , पीछे अब कुछ रह गया है तो उसका दिया कभी न भुलाने वाला दर्द। अब पहाड़ मे ये दर्द का सैलाब आंसुओं में बहकर इंसान की बेबसी की कहानी बता रहा है। ऎसी ही एक भावुक करने वाली आपदा की तस्वीर हम आपको शब्दों में बता रहे हैं। गंगा मैया ने हमें बचाया है… यह शब्द कहते हुए बिहार के बेतिया जिले के पुरुषोत्तमा गांव निवासी आनंद शर्मा की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। पांच अगस्त को उत्तरकाशी जिले के धराली में खीर गंगा के रौद्र रूप ने उनके सामने ही उनका सब कुछ छीन लिया।

सैलाब गुज़र गया अब दर्द आंसू बनकर बह रहे

मैं और मेरे चाचा तो बच गए पर मेरे फूफा देशराज शर्मा और उनके दो बेटे अनिल शर्मा, सुशील शर्मा का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। आनंद शर्मा बताते हैं कि उस दिन बारिश हो रही थी। फूफा ने उन्हें और चाचा श्याम शर्मा को पास के गांव में लकड़ी का काम करने भेज दिया था। फूफा और दोनों बेटे कमरे में ही थे। दोपहर को अचानक बादलों ने बरसना तेज कर दिया और देखते ही देखते खीरगंगा का पानी उफान मारता हुआ आया। बारिश तेज होने पर कमरे में लौट रहे थे तभी देखा कि खीर गंगा का पानी मलबा और पत्थर समेटे पूरे वेग के साथ उफान पर है। घबराकर वह और चाचा अन्य लोगों के साथ जंगल की ओर भागे।

यह ख़बर भी पढ़ें :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

गंगा मैया ने हमें बचा लिया, नहीं तो हम भी… यह कहते-कहते आनंद की आवाज भर्रा जाती है। बताया तीन-चार घंटे उन्होंने जंगल में बिताए और रात में धराली गांव में वापस आ गए। अगले दिन धराली बाजार लौटे, तो वहां का मंजर रूह को कंपा देने वाला था। मकान, दुकानें, होटल और खेत सब मलबे में तब्दील हो चुके थे। जिस कमरे में हम फूफा के साथ रहते थे वहां पर अब सिर्फ मलबा का ढेर जमा है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
अब घर जाकर क्या बताऊंगा… मां को और बुआ को यह कहते हुए आनंद शर्मा फफक पड़ते हैं। चार दिन तक मैं और चाचा धराली गांव में ही रुके रहे। फूफा और दोनों भाइयोें को आसपास तलाशने की काफी कोशिशें की, लेकिन हर तरफ से निराशा ही हाथ लगी। स्थानीय लोगों ने भोजन-पानी दिया। आनंद और उसके चाचा को शनिवार को धराली से हेली रेस्क्यू कर मातली हैलिपैड लाकर उनके गंतब्य को भेजा गया। ऐसी ही अनेक तस्वीरें आपदा के बाद उत्तरकाशी के गाँव , बाज़ार और आसपास लोगों को रुला रही है लेकिन हौसला है जो कहता है कि नया सवेरा फिर आएगा और ज़िंदगी फिर चल पड़ेगी

You Might Also Like

UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!

UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

UttarakhandNews : 11 देशों के प्रतिनिधियों ने बाणगंगा में किया अध्ययन

UttarakhandNews ; कार्यालयों की सुरक्षा के लिए एसओपी बनाने के निर्देश

TAGGED: #BitterReality, #DeepRegret, #DeepThoughts, #EmotionalBreakdown, #EmotionalDamage, #EmotionalMoment, #EmotionalShock, #EmotionalStory, #FeelingLost, #HardToAccept, #HardToExplain, #HardTruths, #HeartbreakingTruth, #HeavyHeart, #HeavyMind, #HeavyThoughts, #HiddenTears, #LifeHitHard, #LifeIsHard, #LifeIsUnfair, #LifeLessons, #LifeTurnedUpsideDown, #LostForWords, #MomentOfSilence, #MomentOfTruth, #narendra modi, #NoExplanation, #NoWordsLeft, #PainfulMoment, #PainfulReality, #PainInEyes, #RealityCheck, #RealLifePain, #SadButTrue, #SadReality, #ShatteredDreams, #SilentPain, #SilentStruggle, #SilentTears, #SpeechlessLife, #SpeechlessMoment, #ToughReality, #ToughTimes, #TruthHurts, #TruthRevealed, #UnbearableTruth, #UnexpectedPain, #UnexpectedTruth, #UnspokenPain, #WhatShouldISay, #WhenLifeHurts, #WhenWordsFail, dehradun, dharali aapda news, harshil aapda news, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand, uttarkashi aapda news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 11, 2025 August 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दिल्ली में बडा विरोध मार्च रोका गया दिल्ली में बडा विरोध मार्च रोका गया
Next Article बीवी का शव बाइक पर लेकर निकला बेबस पति ! बीवी का शव बाइक पर लेकर निकला बेबस पति !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!
देहरादून March 2, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि
उत्तराखण्ड March 2, 2026
HoliGujiya
HoliGujiya : होली की गुझिया भारत की है या विदेशी ?
अंतराष्ट्रीय March 2, 2026
HealthFormula
HealthFormula : 40+ हेल्थ फार्मूला ! बदलें अपनी लाइफस्टाइल
खोजी नारद कहिंन March 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?