By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: अब WhatsApp पर दिखाई देंगे विज्ञापन
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > अब WhatsApp पर दिखाई देंगे विज्ञापन
Uncategorized

अब WhatsApp पर दिखाई देंगे विज्ञापन

अब WhatsApp पर दिखाई देंगे विज्ञापन, ऐप चलाने का एक्सपीरिएंस होगा खराब!

admin
Last updated: 2025/06/23 at 7:28 AM
admin
Share
4 Min Read
WhatsApp
WhatsApp
SHARE
Highlights
  • यूज़र्स की प्रतिक्रिया कैसी होगी?
  • ये फीचर कब से होगा लागू?
  • क्या Ads से आपकी प्राइवेसी पर असर पड़ेगा?

अब WhatsApp पर दिखाई देंगे विज्ञापन :  एक लंबे इंतज़ार और तमाम अटकलों के बाद, Meta ने आखिरकार उस फ़ैसले पर मुहर लगा दी है जिसकी आशंका WhatsApp यूज़र्स को सालों से थी. कंपनी ने पुष्टि की है कि अब WhatsApp पर विज्ञापन (Ads) दिखाए जाएंगे. हालांकि, अच्छी खबर ये है कि ये Ads आपकी निजी चैट्स में नहीं, बल्कि Status टैब (अब ‘Updates’) में दिखेंगे. Meta ने 2014 में WhatsApp को करीब 19 अरब डॉलर में अधिग्रहित किया था. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि इस फ्री सर्विस को मॉनेटाइज़ करने के लिए Meta कभी ना कभी Ads लाएगी. अब लगभग 11 साल बाद, कंपनी ने इसे ग्लोबल रोलआउट की ओर बढ़ाना शुरू कर दिया है।

Contents
Update टैब में क्या कुछ बदलेगा?क्या Ads से आपकी प्राइवेसी पर असर पड़ेगा?ये फीचर कब से होगा लागू?यूज़र्स की प्रतिक्रिया कैसी होगी?

यह ख़बर भी पढ़ें :- मखाना खाने के अचूक फायदे

Update टैब में क्या कुछ बदलेगा?

WhatsApp ने पिछले कुछ वर्षों में Status टैब को ‘Updates’ में बदल दिया है, और अब इसी सेक्शन में कुछ बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. पेड चैनल सब्सक्रिप्शन यूज़र्स कुछ खास चैनल्स को मंथली सब्सक्रिप्शन पर फॉलो कर सकेंगे. इसके बदले में उन्हें एक्सक्लूसिव कंटेंट और अपडेट्स मिलेंगे. अभी ये फीचर फ्री है, लेकिन जल्द ही यह पेड हो सकता है. क्रिएटर्स के लिए कमाई का मौका कंटेंट क्रिएटर्स अपने चैनल्स को प्रमोट कर सकेंगे और नए यूज़र्स तक पहुंच बना सकेंगे. इससे उन्हें आय का एक नया स्रोत मिलेगा. Ads की शुरुआत अब WhatsApp यूज़र्स को Update टैब में विज्ञापन दिखेंगे, खासकर Status ब्राउज़ करते समय. यूज़र इन Ads पर क्लिक कर सीधे संबंधित बिज़नेस से बातचीत शुरू कर सकेंगे।

यह ख़बर भी पढ़ें :- नाभि पर सरसों का तेल और हींग लगाने के फायदे

क्या Ads से आपकी प्राइवेसी पर असर पड़ेगा?

Meta ने दावा किया है कि नए Ads फीचर्स को यूज़र प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. आपकी चैट्स, कॉल्स, ग्रुप बातचीत आदि अब भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगी. Ads के लिए बेहद सीमित डेटा का उपयोग होगा, और इसे किसी यूज़र की निजी बातचीत से लिंक नहीं किया जाएगा. यदि आपका WhatsApp अकाउंट Meta के Account Center से जुड़ा है, तो आपकी ऐड प्रेफरेंस और कुछ डेटा Meta के दूसरे ऐप्स (जैसे Facebook और Instagram) से साझा किए जा सकते हैं. फोन नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी विज्ञापनदाताओं से साझा नहीं की जाएगी।

ये फीचर कब से होगा लागू?

हालांकि Meta ने इन Ads फीचर्स की कोई सटीक लॉन्च तारीख साझा नहीं की है, लेकिन कंपनी ने इतना ज़रूर कहा है कि इसे iOS और Android दोनों प्लेटफार्म पर आने वाले कुछ महीनों में ग्लोबली रोल आउट किया जाएगा।

यूज़र्स की प्रतिक्रिया कैसी होगी?

अब देखने वाली बात यह होगी कि WhatsApp जैसे एड-फ्री अनुभव के लिए पहचाने जाने वाले प्लेटफॉर्म पर Ads की मौजूदगी यूज़र्स को कितना प्रभावित करती है. Meta के इस कदम को एक ओर कंटेंट क्रिएटर्स और बिज़नेस के लिए अवसर माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ यूज़र्स इसे WhatsApp की मूल भावना से विचलन भी कह सकते हैं।

You Might Also Like

kanyakumari : क्यों कहते हैं कन्या कुमारी? जानें पौराणिक कथा 

Dhurandhar : जसकीरत सिंह रंगी की असली कहानी?

OceanMystery : मां नहीं, पिता देता है बच्चों को जन्म !

DevbhoomiUttarakhand : उत्तराखण्ड केवल देवभूमि ही नहीं योगभूमि भी – मुख्यमंत्री

UttarakhandNews : चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता

TAGGED: #AppUpdates, #BigTechNews, #DataPrivacy, #DigitalMarketing, #DigitalTrends, #LatestTech, #OnlinePrivacy, #SocialMediaNews, #SocialMediaUpdate, #TechNews, #TechRevolution, #TechUpdate, #TechWorld, #TrendingNow, #UserExperience, #WhatsAppAlert, #WhatsAppAlerts, #WhatsAppBusiness, #WhatsAppBuzz, #WhatsAppFeatures, #WhatsAppLeak, #WhatsAppNews, #WhatsAppPrivacy, #WhatsAppTips, #WhatsAppTricks, #WhatsAppUpdate, #WhatsAppUsers, AdInvasion, AdTech, AppMonetization, ChatAppAds, DigitalAdvertising, InternetAds, khoji narad, khoji narad breaking news, MessagingAppAds, MetaAds, MetaMonetization, MetaUpdate, MobileAds, MobileAppNews, NewOnWhatsApp, OnlineMarketing, OnlineWorld, SocialMediaAds, TechnologyToday

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 23, 2025 June 23, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मान , सम्मान और बनारसी पान मान , सम्मान और बनारसी पान – रोचक है जानकारी
Next Article 1 जुलाई से बैंकिंग चार्ज में बदलाव 1 जुलाई से बैंकिंग चार्ज में बदलाव

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NainaDeviTemple
NainaDeviTemple : झीलों के शहर में जहां हर लहर में बसती है आस्था
नैनीताल March 25, 2026
DhamiCabinet
DhamiCabinet : धामी कैबिनेट बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून March 25, 2026
WomenHeartAttack
WomenHeartAttack : महिलाओं को कम आते हैं हार्ट अटैक , जानिए कारण
लफ्फाज़ी March 25, 2026
FakeIASArrest
FakeIASArrest : 26 शादी करने वाला फर्जी IAS अरेस्ट
भांडा फोड़ March 25, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?