NMACC Event 2025: प्रियंका चोपड़ा से ईशा अंबानी तक, ग्लैमर और स्टारडम का धमाका :- मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में बुधवार को हुआ इवेंट सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि ग्लैमर और स्टारडम का महा-मेला साबित हुआ। यहां पर बुल्गारी की भारत में पहली ‘सर्पेंटी इन्फिनिटो एग्ज़ीबिशन’ का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड और ग्लोबल स्टार्स एक ही छत के नीचे नजर आए।
इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा व्हाइट फॉर्म-फिटेड गाउन में बेहद स्टनिंग दिखीं. वहीं ईशा अंबानी ब्लैक फिटेड गाउन में छा गईं और उनका लुक सभी की नज़रें खींच ले गया।
प्रियंका ने नीता और ईशा अंबानी के साथ पोज देकर इस शाम को और भी खास बना दिया।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- Pawan Kalyan की ‘OG’ का OTT धमाका! Netflix पर कब होगी Release?
इवेंट का हाइलाइट रहा जब प्रियंका चोपड़ा ने तृप्ति डिमरी और तमन्ना भाटिया के साथ कैमरे के सामने दोस्ताना अंदाज़ में तस्वीरें खिंचवाईं. वहीं, तमन्ना भाटिया ने ऑफ-शोल्डर ड्रेस और बो-डिज़ाइन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
सारा तेंदुलकर ब्लू गाउन में एंट्री करते ही सबके होश उड़ा गईं. हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर ब्लैक गाउन में ऐसी खूबसूरती बिखेरती दिखीं कि लोग बस देखते ही रह गए।
वहीं अमीषा पटेल की मौजूदगी ने इस रात को और भी ग्लैमरस बना दिया. गोल्डन-ग्रे सिल्क साड़ी में नीता अंबानी का रॉयल लुक इतना शानदार था कि बाकी एक्ट्रेसेस पीछे छूट गईं।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- उत्तराखंड में रिकॉर्ड तोड़ बारिश! सितंबर आफत भरा, अब अक्टूबर में क्या होगा?
यह ‘सर्पेंटी इन्फिनिटो एग्ज़ीबिशन’ सिर्फ फैशन नहीं बल्कि पूर्व और पश्चिम की कला और डिजाइन का अनोखा संगम था. यह प्रदर्शनी 1 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगी और आर्ट और ब्यूटी का अनोखा कॉम्बिनेशन पेश करेगी।
इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, फैंस ने रिएक्ट करते हुए लिखा – “ये तो हुस्न की बारात है!” कमेंट सेक्शन दिल और हार्ट इमोजी से भर गया।
दोस्तों, इस इवेंट ने एक बार फिर साबित किया कि जब ग्लैमर, कला और स्टारडम एक साथ आते हैं, तो मुंबई सच में जगमगा उठता है।

